Kerala Congress: केरल की कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) की स्क्रीनिंग की। केंद्र सरकार ने इसे झूठा और प्रेरित “प्रचार” कहकर प्रतिबंधित कर दिया है। 2002 के गुजरात दंगों और पीएम मोदी की राजनीति पर आधारित दो-भाग की श्रृंखला की स्क्रीनिंग में देश भर के विपक्षी दलों और फ्री-स्पीच कार्यकर्ताओं के आंदोलनों को भी इसमें दिखाया गया है।
स्क्रीनिंग को लेकर पार्टी के अंदर भी विवाद चल रहा है
केरल में डॉक्यूमेंट्री की वजह से कांग्रेस के भीतर भी विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने हाल ही में ट्वीट वापस लेने के लिए “असहिष्णुता से दबाव डालने” का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस के रुख को खारिज करते हुए कहा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को दिखाना एक “खतरनाक मिसाल” है।
दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी स्क्रीनिंग को खतरनाक कहा था
अनिल एंटनी के इस तर्क के जवाब में कि यह भारत की संप्रभुता को कमजोर करता है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा था कि उनका तर्क “अपरिपक्व” है। अनिल ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि भारतीय जनता पार्टी के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद उनका मानना है कि बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री एवं ‘‘इराक युद्ध के पीछे के दिमाग’’ जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद एंटनी को पार्टी के भीतर ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।
दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अनिल एंटनी के विचारों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी यह दलील ‘अपरिपक्व’ है कि यह डॉक्यूमेंट्री भारत की संप्रभुता में दखल है। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि देश के लोगों को यह डॉक्यूमेंट्री देखने या नहीं देखने की पूरी आजादी है तथा यह कौन कह सकता है कि ब्रिटिश मीडिया को 2002 के दंगों पर खबर करने का अधिकार नहीं है। उनका यह भी कहना था कि देश का संविधान इस डॉक्यूमेंट्री को देखने की पूरी गारंटी देता है। थरूर ने कहा, ‘‘हमारे देश की संप्रभुता इतनी आसानी से प्रभावित नहीं होती…क्या यह किसी विदेशी डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने से प्रभावित होगी?