-
कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन में जंतर-मंतर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे। हालांकि CJP के तीन नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया था। 10 अक्टूबर को सुबह 10.19 बजे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2428) के दिल्ली लैंड करने से कुछ मिनट पहले 18 पुलिसवालों की एक टीम तीन SUV में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेता थे। इसके फाउंडर अभिजीत दीपके और को-कन्वीनर सौरभ दास और आशुतोष रांका इसमें सवार थे। (Express Photo)
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि, पंजाब और मुंबई जैसे राज्यों में भी हो रहा है। आइए तस्वीरों के जरिए इस प्रदर्शन के हाल पर एक नजर डालते हैं। (Express Photo)
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान पुलिस ने कई सख्त कदम उठाए। (Express Photo)
-
इनमें निषेधाज्ञा लागू करना, लोगों को हिरासत में लेना, बैरिकेड लगाना, मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियां लगाना और ट्रेनों को रद्द करना शामिल था। (Express Photo)
-
इसके अलावा, जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह के रूप में मिली मान्यता भी खत्म कर दी गई। इन कदमों ने एक बार फिर संविधान से जुड़े पुराने सवाल को चर्चा में ला दिया है। (Express Photo)
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल एकबार फिर सड़कों पर हैं। (Express Photo)
-
बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर टारगेट किया।(Express Photo)
-
राहुल गांधी का कहना है कि कोई पैरेलल आंदोलन नहीं है, बल्कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक ही प्रोटेस्ट है। ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र और अमित शाह को, हम रुकने वाले नहीं हैं। (Express Photo)
-
इस दौरान उनसे CJP के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल किया जिसका उन्होंने जवाब भी दिया। (Express Photo)
-
जंतर-मंतर के पास CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।(Express Photo)
-
प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जंतर-मंतर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात हैं और प्रवेश पर पाबंदियों के बीच लोगों की जंच की जा रही है। (Express Photo)
-
इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। (Express Photo)
-
प्रदर्शन के दौरान की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती नजर आई। (Express Photo)
-
CJP के प्रदर्शन की गूंज सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि पंजाब, मुंबई और यूपी जैसे कई राज्यों में भी है। (Express Photo)
-
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आने-जाने वाले रास्तों पर सात लेयर में बैरिकड लगाए गए, जबकि नई दिल्ली जिले को 20 से ज्यादा जोन में बांटा गया। (Express Photo)
-
प्रदर्शनकारियों को रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 12 डिटेंशन सेंटर तैयार किए। अधिकारियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों को संयम बरतने और किसी भी तरह के उकसावे में न आने के निर्देश दिए गए। (Express Photo)
-
इसके अलावा जवानों को जंतर-मंतर पर हुए पिछले CJP प्रदर्शन के अनुभवों से सीख लेने को कहा गया। (Express Photo)
-
पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेड लगाए और वाहनों की जांच की। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग इलाकों में हिरासत में लिया गया। (Express Photo)
-
CJP के प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारी भी नजर आईं। प्रदर्शन में इन्होंने जमकर नारेबाजी की। (Express Photo)
-
बंगला साहिब गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा कर्मियों ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया इलाके में पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई। (Express Photo)
-
कनॉट प्लेस के पास प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स सक्रिय नजर आई। प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों कुछ यूं ले जाते नजर आए। (Express Photo)
-
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें बस में बैठाकर वहां से रवाना किया। कनॉट प्लेस के पास हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की पिंक फोर्स मौके पर मौजूद रही। (Express Photo)
-
इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि दिल्ली में किस तरह CJP के प्रदर्शन में लोगों ने भाग लिया। (Express Photo)
-
हाथ में पोस्टर लिए लोग यूं विरोध प्रदर्शन करते नजर आएं। (Express Photo)
-
पिछली बार की तरह इस बार भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की काफी भीड़ दिखी। (Express Photo)
-
दिल्ली में भारी संख्या में CJP के समर्थकों ने प्रदर्शन में भाग लिया। (Express Photos by Praveen Khanna, Kamleshwar Singh, Abhinav Saha)
यह भी पढ़ें:किस हद तक प्रदर्शनों पर रोक लगा सकती है, क्या हैं नागरिकों के अधिकार? EXPLAINED