उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में बीते दो चुनाव बीजेपी ने जीते हैं और अगले साल राज्य में होने जा रहे चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच होने की उम्मीद है। इसके अलावा नजर बसपा, कांग्रेस और अन्य कई दलों के प्रदर्शन पर भी रहेगी। राज्य में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन के लिए 202 सीटें जीतना जरूरी है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में होने की संभावना है।