एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले दो साल से ज्यादा समय से लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। इस दौरान उनका करीब 12 किलो वजन कम हो गया है। उनके पति शोएब इब्राहिम के मुताबिक, दीपिका का वजन इम्यूनोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स की वजह से घटा है।
हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में शोएब ने दीपिका की सेहत को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने यूट्यूब चैनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे दीपिका की डाइट और वजन घटने को लेकर गलत जानकारी न फैलाएं।
अपने नए व्लॉग में शोएब इब्राहिस ने दीपिका के अचानक घटे वजन से जुड़े सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि दीपिका का वजन कैसे कम हुआ। उनका 12 किलो वजन घट गया है। हम दुआ करते हैं कि किसी का भी वजन इस तरह न घटे। दीपिका की डाइट में कुछ चीजों को लेकर पाबंदियां जरूर हैं, लेकिन उनका वजन इम्यूनोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स की वजह से कम हुआ है।’
हर दो दिन में होती है दीपिका को उल्टी
शोएब ने आगे कहा, ‘इस ट्रीटमेंट के दौरान दीपिका ठीक से खाना नहीं खा पाती हैं और उनका जी मिचलाता रहता है। दीपिका को हर दो दिन में उल्टियां होती हैं। इम्यूनोथेरेपी या कीमोथेरेपी से गुजरने वाले लोग काफी कमजोर हो जाते हैं।’
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ‘रामायण’ का लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर, मेहमानों के लिए होगा स्पेशल आउटफिट थीम
दीपिका के वजन घटने का असली सच
इस बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, ‘शुरुआत में उन्होंने 5-6 किलो वजन डाइट से कम किया था लेकिन अब एक से डेढ़ महीने में घटने वाले वजन के पीछे का कारण इम्यूनोथेरेपी है।’
गलत जानकारी फैलाने वालों को दी चेतावनी
शोएब इब्राहिम ने दीपिका के वजन घटने को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ यूट्यूब चैनल दीपिका की डाइट को लेकर गलत बातें बता रहे हैं और इसके लिए उनकी पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग इन बातों पर भरोसा भी कर रहे हैं, जो सही नहीं है।
बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें कुछ भी फॉलो
शोएब ने लोगों को सलाह दी कि किसी को देखकर उसकी डाइट फॉलो न करें। डाइट में बदलाव करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- 800 के गोलगप्पे-1600 का पास्ता, कपिल शर्मा के आलीशान दुबई कैफे का मेन्यू देख उड़ जाएंगे होश, Photos
कार्ब्स कम करना और चीनी कम करना जैसी नॉर्मल बातें अपनाई जा सकती हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे किसी की भी डाइट को फॉलो करना सही नहीं है।
