-
भारत में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी और मेहमाननवाजी का अहम हिस्सा है। सुबह की शुरुआत से लेकर दोस्तों के साथ बातचीत तक, चाय का अपना खास स्थान है। भारत दुनिया के प्रमुख चाय उत्पादक और उपभोक्ता देशों में शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के किस-किस राज्यों में चाय की खेती होती है। (Photo Source: Pexels)
-
भारत में चाय की कई किस्में उगाई जाती हैं, जिनमें असम, दार्जिलिंग और नीलगिरी की चाय खास तौर पर प्रसिद्ध हैं। भारत की चाय की खेती मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के पहाड़ी इलाकों में होती है। चाय के पौधों को नमी वाली जलवायु, पर्याप्त बारिश, हल्की अम्लीय मिट्टी और सही तापमान की जरूरी होती है।(Photo Source: magnific)
-
1- असम
भारत के सबसे प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्रों में से एक असम है। यहां ब्रह्मपुत्र और बराक घाटियों में बड़े पैमाने पर चाय उगाई जाती है। असम की चाय अपने गहरे रंग और तेज स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चाय दुनियाभर में पसंद की जाती है। (Photo Source: magnific) -
2- पश्चिम बंगाल
चाय उत्पादन के मामले में पश्चिम बंगाल भी पीछे नहीं है। दार्जिलिंग, डुआर्स और तराई प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र हैं। दार्जीलिंग की चाय अपनी खास सुगंत और हल्के स्वाद के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। (Photo Source: Pexels) -
3- केरल
पूर्वोत्तर के साथ दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में चाय का उत्पादन होता है, जिसमें से एक केरल है। केरल के मुन्नार, वायनाड और आस पास के पहाड़ी इलाकों में चाय की खोती होती है। केरल के चाय बागान अपनी हरियाली और पहाड़ी ढलानों के लिए प्रसिद्ध हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- तमिलनाडु
नीलगिरी की पहाड़ियों और कोयंबटूर के आसपास के क्षेत्रों में चाय उगाई जाती है। नीलगिरि चाय अपनी सुगंध और ताजगी के लिए जानी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
5- कर्नाटक
कर्नाटक में भी चाय का उत्पादन होता है। राज्य के कुछ पहाड़ी इलाकों में चाय की खेती होती है, हलांकि यहां कॉफी अधिक प्रमुख है। (Photo Source: Pexels) -
इसके अलावा त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी चाय की खेती होती है। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: अखरोट से बादाम तक, जानें भारत के किन राज्यों में होती है ड्राई फ्रूट्स की खेती