-
शारदीय नवरात्र के मौके पर देश भर में मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। कहीं बंगाल की पारंपरिक दुर्गा पूजा की झलक देखने को मिलती है, तो कहीं आकर्षक थीम, विशाल प्रतिमाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो इन जगहों पर पंडाल देखने जा सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
1- चितरंजन पार्क
दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडाल की जब भी बात आती है उसमें शीर्ष पर दक्षिण दिल्ली में स्थित चितरंजन पार्क का नाम जरूरत आता है। दिल्ली में बंगाली दुर्गा पूजा का अनुभव लेने के लिए चितरंजन पार्क प्रमुख जगहों में से एक है। यहां भव्य पंडाल सजते हैं। साथ ही मां दुर्गा की पारंपरिक प्रतिमाएं, सजावट, ढाक की थाप, धुनुची नृत्य और बंगाली व्यंजनों के स्टॉल उत्सव भी देखने को मिलते हैं। (Photo Source: Pexels) -
2- कालीबाड़ी
दिल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए कालीबाड़ी भी जा सकते हैं। यहां भव्य सजावट के साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- रामकृष्ण मिशन
पहाड़गंज में रामकृष्ण मिशन में दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का अनुभव किया जा सकता है। यहां पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- आराम बाग
कोरल बाग का आराम बाग पंडाल भी दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडालों में से एक हैं। यहां पंडाल और पूजा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
5- एकोतान दुर्गा पार्क
अगर आप पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की तरफ रहते हैं तो द्वारका के ऐकोतान दुर्गा पूजा पार्क में पंडाल देखने जा सकते हैं। यहां भी नवरात्र में काफी भीड़ रहती है। (Photo Source: Pexels) -
6- जनकपुरी बंगाली एसोसिएशन
पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले लोग जनकपुरी में दुर्गा पूजा पंडाल घूमने जा सकते हैं। यहां बंगाली सुमदाय की ओर से दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
7- नोएडा कालीबाड़ी
अगर आप नोएडा में रहते हैं तो यहां सेक्टर 26 कालीबाड़ी का दुर्गा पूजा देखने जा सकते हैं। यहां पर भी बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पंडाल लगाए जाते हैं। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: सिर्फ एफिल टावर ही नहीं, पेरिस में ये भी हैं खास