Sonam Wangchuk Wife First Reaction: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने दी है। गीतांजलि जे आंग्मो का कहना है कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए।

अंग्मो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “वह सफदरजंग अस्पताल में हैं। मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है। मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए। अगर कुछ भी होता है, तो मैं सभी को जिम्मेदार ठहराऊंगी।” सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को वांगचुक ठीक लग रहे थे।

गीतांजलि अंग्मो ने कहा, “कल वह ठीक थे। उन्हें अस्पताल लाने की कोई जरूरत नहीं थी। आर्टिकल 32 के तहत यह मेरा अधिकार है। मेरी और मेरे डॉक्टर की मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं दिया जा सकता।”

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाया

बता दें कि नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज दिल्ली पुलिस ने चिकित्सा कारणों से स्थल से हटा दिया। जब वांगचुक सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ बैठे थे, तभी दिल्ली पुलिस सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची – कुछ पुलिसकर्मियों ने नीली शर्ट पहनी थी और कुछ ने सफेद शर्ट।

पुलिस ने भारी सुरक्षा तैनात की, पर्दे लगाए और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे उन्हें अपने साथ ले गए। अधिकारियों के अनुसार 59 साल के वांगचुक को शांतिपूर्वक अस्पताल ले जाया गया, हालांकि प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध और नारेबाजी के दौरान थोड़ी देर के लिए बाधा पैदा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से जगह खाली कर दें।”

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली पुलिस नहीं ये आरएसएस के गुंडे हैं…’, CJP के अभिजीत दीपके बोले- हम अब पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे

अभिजीत दीपके ने कहा, “सभी पुलिस के गुंडे यहां पर आए, सोनम सर को घसीटकर गाली-गलौज कर के ले गए। 60 साल का इंसान जो भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था। उसे जबरदस्ती उठाकर ले गई। उनको कहां पर लेकर गए हैं, यह हमें पता नहीं है। जैसे ही मुझे यह खबर मिली, मैं जंतर मंतर आ रहा था, वैसे ही पुलिस वालों ने मेरे साथ मारपीट की। मुझे भी घसीटा गया और गेट बंद करके मुझे बंद रखा और कहा कि देखते हैं कि तू जंतर-मंतर कैसे जाता है।” यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…