वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का 15वां मैच इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच खेला गया। इस मैच में भारत को हार मिली और युवराज सिंह की कप्तानी वाली टीम का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हो गया। अब बात अगर इस सीजन के 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ एक छक्का लगाकर रॉबिन उथप्पा लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए।

एबी नंबर 1, उथप्पा ने महमूदुल्लाह को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने मामले में एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर बने हुए हैं जिन्होंने 4 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर डी आर्सी शॉर्ट 4 मैचों में 17 छक्के लगाकर मौजूद हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रवि बोपारा और रिचर्ड लेवी हैं जिन्होंने अब तक खेले 4-4 मैचों में 15-15 सिक्स जड़े हैं जबकि चौथे स्थान पर 5 मैचों में 14 छक्के लगाकर चैडविक वॉल्टन मौजूद हैं।

इस लिस्ट में 5वें स्थान पर जीन-पॉल डुमिनी हैं जिन्होंने 3 मैचों में 13 छक्के लगाए हैं जबकि रॉबिन उथप्पा छठे स्थान पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं। हालांकि अब रॉबिन उथप्पा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस सूची में उथप्पा के बाद यानी 7वें स्थान पर महमूदुल्लाह हैं जिन्होंने 4 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं तो वहीं क्रिस गेल 5 मैचों में 9 छक्कों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

WCL 2026 में 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
एबी डिविलिर्स4423720
डी आर्सी शॉर्ट4416517
रवि बोपारा4418715
रिचर्ड लेवी3317315
चैडविक वॉल्टन5519714
जीन-पॉल डुमिनी3316913
रॉबिन उथप्पा4414212
महमूदुल्लाह4411911
रोनी तालुकदार4418910
क्रिस गेल551219
फजल महमूद44928

युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस की तीसरी हार, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से हराया; वॉल्टन का अर्धशतक, नहीं चले क्रिस गेल

युवराज सिंह ने इस सीजन के पहले मैच में कप्तानी की थी जिसमें भारत को जीत मिली थी, लेकिन वो दूसरे मैच में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें मैच में फिर से टीम की कप्तानी की और भारत को इन तीनों मैच में लगातार हार मिली। दूसरे मैच में हरभजन सिंह ने कप्तानी की थी और उस मैच को भी भारत ने गंवा दिया था। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)