BHEL Q2 Results: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 120.1% बढ़कर 810 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 368 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
वहीं, रेवेन्यू 23.8% बढ़कर 9,300 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में करीब 7,510 करोड़ रुपये था। BHEL का EBITDA सालाना आधारकंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 7.7% से बढ़कर 11% हो गया।
इसमें 3.3 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ। पर 77 फीसदी बढ़कर 1026 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह करीब 580 करोड़ रुपये था।
BHEL के शेयर में तेजी
कंपनी का शेयर आज 2:50 बजे तक 4.36% की तेजी के साथ 461.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। कंपनी का शेयर आज अपने पिछले बंद 442 रुपये के मुकाबले तेजी के साथ 445.40 रुपये के स्तर पर खुला था।
BHEL के बारे में
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) सरकार के मालिकाना हक वाली इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसे 1964 में शुरू किया गया था। इसमें भारत सरकार की 58.17% हिस्सेदारी है। यह कंपनी कैपिटल गुड्स सेक्टर में काम करती है और पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, ट्रांसपोर्टेशन, डिफेंस, एयरोस्पेस, ऑयल एंड गैस और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में प्रोडक्ट्स, सिस्टम और सर्विस देती है।
यह भी पढ़ें: 5000 रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 बिजनेस
त्योहारों का सीजन पास आते ही बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ने लगती है। लोग कपड़े, मिठाई और घर के सामान के साथ-साथ कई छोटी-छोटी चीजों और सेवाओं पर भी खर्च करते हैं। यही वजह है कि त्योहारों के दौरान कुछ छोटे कामों की मांग अचानक बढ़ जाती है।
अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाकर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। करीब 5000 रुपये में भी कुछ ऐसे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]
