यहां से शुरू हुई साइना नेहवाल-पी कश्यप की लव स्टोरी, लंदन में परवान चढ़ी मोहब्बत
- 1 / 15
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। साइना और कश्यप ये दोनों ही टेनिस खिलाड़ी हैदराबाद से हैं। दोनों तकरीबन 10 सालों से रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ महीनों पहले जब दोनों से कोई इस बारे में पूछता था, तब वह ना तो अपने संबंध की पुष्टि करते ना ही उस पर इनकार जताते थे। (All Pics- Saina Nehwal/Parupalli kashyap Instagram Account)
- 2 / 15
साइना नेहवाल बैडमिंटन से प्यार करती हैं लिहाजा उन्हें उनका लाइफ पार्टनर भी एक बैडमिंटन स्टार मिला। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साइना के होने वाले पति परुपल्ली कश्यप भी बैडमिंटन के जाने-माने खिलाड़ी हैं। परुपल्ली 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
- 3 / 15
दोनों की सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें भी दिखीं। फैंस भी कयास लगाते रहे कि दोनों के बीच कुछ गुफ्तगू चल रही है। कई बार सोशल मीडिया पर उनसे लव अफेयर को लेकर फैंस ने सवाल भी किए लेकिन दोनों ने कोई जवाब देने की बजाए चुप्पी साधी और अब सीधी सप्राइजिंग खबर दी।
- 4 / 15
क्रिकेटर्स का दिल भले ही बॉलीवुड बालाओं पर जाए लेकिन साइना ने अपना हमसफर उसी खेल के खिलाड़ी को चुना जिसमें वह खुद भी अव्वल हैं।
- 5 / 15
बात अगर साइना और कश्यप की लव स्टोरी की करें दोनों की पहली मुलाकात हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन एकेडमी में हुई।
- 6 / 15
पहली मुलाकात से ही दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के साथ करीब होने लगे।
- 7 / 15
दोनों करीब 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली बार इनकी नजदीकियों के बारे में तब मालूम चला जब भारतीय खिलाड़ियों के दल संग साइना और कश्यप 2012 ओलंपिक में साथ शिरकत करने वहां पहुंचे।
- 8 / 15
हालांकि तब भी दोनों ने एक दूसरे संग रिश्ते की बात स्वीकारी नहीं लेकिन सच्चा प्यार कहां छुपाए से छुपता है।
- 9 / 15
साल 2018 में जब साइना ने अपने बेस्ट परफोर्मेंस के पीछे कश्यप की तारीफें करना शुरू कर दीं। साइना ने बताया कि 2014 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके गोल्ड जीतने में कश्यप का बड़ा योगदान रहा था। तब हर किसी को लगा दोनों के बीच कुछ तो बात है लेकिन वह एक-दूसरे को दोस्त बताते रहे।
- 10 / 15
साइना जब भी कहीं जाती हैं तो कश्यप उनके साथ हमेशा नजर आते हैं।
- 11 / 15
दोनों के एकाउंट पर एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें हैं।
- 12 / 15
साइना और कश्यप दोनों ही हैदराबाद में रहते हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है।
- 13 / 15
16 दिसंबर को दोनों की शादी होगी और 21 दिसंबर को ग्रांड रिसेप्शन होगा।
- 14 / 15
बैडमिंटन में साइना ने हमेशा ही कश्यप से आगे रहीं लेकिन प्यार के बीच उनके खेल ही होड़ दीवार नहीं बनी।
- 15 / 15
साइना ने 14 दिसंबर 2018 की सुबह 11.30 बजे शादी की। यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई। शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की। (Photo Courtesy: Twitter/@NSaina)