दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लहरा दो तिरंगा मार्च को लेकर शुक्रवार को कई एफआईआर दर्ज किए हैं। यह विरोध प्रदर्शन कनॉट प्लेस पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए थे।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन और लोक सेवकों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के आरोप लगाए हैं। हालांकि एफआईआर के सटीक संख्या या मामलों में लागू सभी प्रावधानों का खुलासा नहीं किया है।

100 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

ये विरोध प्रदर्शन के मामले सीजेपी और अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को सेंट्रल पार्क और पालिका बाजार के आसपास भीड़ जमा होने पर 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को नोटिस जारी कर बिना अनुमति के मार्च निकालने पर रोक लगा दी है। नोटिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अभिजीत के सार्वजनिक बयानों और सोशल मीडियो पर लोगों से कनॉट प्लेस पर आने के अपील की थी।

कनॉट प्लेस प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं- दिल्ली पुलिस

नोटिस में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का भी हवाला दिया और कहा कि कनॉट प्लेस प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं बनाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि जरूरी अनुमति प्रदान करने के बाद ही अधिसूचित स्थानों पर प्रदर्शन किए जा सकते हैं।

पुलिस ने इलाके की व्यस्त व्यापारिक प्रकृति, वाहनों और पैदल यात्रियों की भारी आवाजाही और सीमित प्रवेश एवं निकास बिंदुओं का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि अनधिकृत जमावड़ा ट्रैफिक को बाधित कर सकता है।

नोटिस में संकरी सर्विस लेन और इलाके में मौजूद पुरानी इमारतों को देखते हुए एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों की आवाजाही पर भी चिंता जताई।

पुलिस ने पहले हुए सीजेपी के प्रदर्शनों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पहले के विरोध प्रदर्शनों के लिए लगाई गई शर्तों का उल्लंघन किया गया था। साथ ही संसद की ओर मार्च करने की अनाधिकृत आह्वान के कारण हिंसा हुई और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। नोटिस में कहा गया कि बीएनएस की धारा 163 के तहते निषेधाज्ञा पहले से ही लागू है।

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया देखे लोकतंत्र के हत्यारे…’, ध्रुव राठी ने किया वोट चोरी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन का ऐलान

निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारत आए ध्रुव राठी अब देश छोड़ चुके हैं और लंदन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वे लंदन में भारत के निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार का विरोध करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें