हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। काजोल और उनके बच्चे, जया बच्चन, श्वेता नंदा महोत्सव में शामिल हुए। उन्हें नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया। मीडिया के सामने एक के एक इन सेलेब्स ने तस्वीरें क्लिक कराईं, जिस बीच काजोल के बच्चों के संस्कार कैमरा में कैद हो गए।

काजोल की बेटी और बेटा जब पंडाल में पंडित जी के सामने पहुंचे तो उन्होंने सीधा सबसे पहले उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा से जुड़े तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।

जया बच्चन का दिखा शांत अंदाज

बेटी श्वेता नंदा के साथ जया बच्चन को दुर्गा पूजा में शामिल होते देखा गया। हर साल की तरह इस बार भी जया बच्चन यहां पहुंची और उन्होंने यहां दुर्गा मां के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। वह खूबसूरत सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने कैमरा के सामने काफी शांति से पोज दिए।

काजोल की बच्चे पहुंचे पंडाल

काजोल के दोनों बच्चे दुर्गा पूजा में शामिल हुए, उन्होंने पंडित जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मां दुर्गा के दर्शन किए। काजोल यहां खुद अपने बच्चों को सभी से मिलवाती और वहां के तौर-तरीके बताती दिखाई दीं। काजोल यहां पीले और क्रीम रंग की साड़ी में नजर आईं, वहीं उनकी बेटी नीले रंग की साड़ी में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें- काजोल ने परिवार संग की दुर्गा पूजा, तनुजा-तनीषा और अयान दिखे, रानी मुखर्जी रहीं नदारद

पंडाल से जुड़े तमाम वायरल वीडियो

जया बच्चन और काजोल के गले मिलने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें जया काफी खुश नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक और वीडियो जिसमे काजोल गिरते-गिरते बचती हैं। पंडाल में मौजूद भीड़ के कारण ऐसा हुआ लेकिन एक्ट्रेस ने खुद को संभाल लिया।

इन वीडियोज से पहले एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस महोत्सव के कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। फिल्मों में अपने अभिनय के साथ-साथ काजोल परिवार और त्योहारों से जुड़े खास पलों को भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।