नवरात्रि का आठवां दिन, मां महागौरी की पूजा का मुहूर्त, विधि, भोग और मंत्र: द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। ऐसे में नवरात्रि के आठवें दिन मां कालरात्रि की ही पूजा की जाएगी। इसके साथ ही नौवें दिन मां महागौरी के साथ सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। दुर्गाष्टमी को मां की पूजा करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है। अच्छा जीवनसाथी भी मिलता है। जानिए मां महागौरी की पूजा विधि, मुहूर्त, भोग, मंत्र, स्त्रोत और आरती..

कब है महाष्टमी 2026? (Maha Ashtami 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से लेकर 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से दुर्गाष्टमी 19 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा, महागौरी की पूजा-अर्चना करने के साथ कन्या पूजन करें।

शारदीय नवरात्रि मां महागौरी के पूजन का मुहूर्त (Maha Ashtami 2026 Muhurat)

मां महागौरी का स्वरूप

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

देवी भागवत पुराण के अनुसार मां महागौरी सफेद वृषभ में सवार, सफेद वस्त्र धारण करने वाली, मां महागौरी की चार भुजाएं हैं। मां के ऊपर वाले दाहिने हाथ अभय मुद्रा जबकि नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल धारण की हुई हैं। बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाले बायां हाथ वर मुद्रा है। परम पवित्र मां महागौरी हमें शुभ फल प्रदान करती हैं।

मां महागौरी का भोग (Maa Mahagauri Bhog)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी को नारियल अत्यंत प्रिय है। इसलिए दुर्गाष्टमी को मां को नारियल या फिर इससे बनी मिठाई आदि का भोग लगा सकते हैं।

मां महागौरी पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

महाष्टमी को सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा आरंभ करें। सबसे पहले लकड़ी की चौकी पर या मंदिर में महागौरी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर उस पर महागौरी यंत्र भी रख सकते हैं। अगर आपने कलश स्थापना की है, तो पहले उसकी पूजा कर लें। इसके बाद महागौरी को सफेद या अन्य कोई फूल, माला,सिंदूर, अक्षत आदि अर्पित करें। फिर उन्हें नारियल या इससे बनी मिठाई, खीर आदि का भोग लगाएं। इसके साथ ही एक पान में लौंग, इलायची, एक सिक्का रखकर चढ़ा दें। इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर दु्र्गा सप्तशती, दुर्गा मंत्र, दुर्गा चालीसा,महागौरी माता व्रत कथा का पाठ करने के बाद आरती कर लें और इसके साथ ही अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना कर लें। अगर आप कन्या पूजन कर रहे हैं, तो पूजन के बाद कर लें।

मां का ध्यान मंत्र

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

माता महागौरी का ध्यान

वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वनीम्॥
पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थितां अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्॥
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर किंकिणी रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥
प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वाधरां कातं कपोलां त्रैलोक्य मोहनम्।
कमनीया लावण्यां मृणांल चंदनगंधलिप्ताम्॥

मां महागौरी की स्तोत्र

सर्वसंकट हंत्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।
ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाभ्यहम्॥
सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदीयनीम्।
डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाभ्यहम्॥
त्रैलोक्यमंगल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्।
वददं चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

माता महागौरी की कवच

ओंकारः पातु शीर्षो मां, हीं बीजं मां, हृदयो।
क्लीं बीजं सदापातु नभो गृहो च पादयो॥
ललाटं कर्णो हुं बीजं पातु महागौरी मां नेत्रं घ्राणो।
कपोत चिबुको फट् पातु स्वाहा मा सर्ववदनो॥

महागौरी माता की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया।।
हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा।।
चंद्रकली और ममता अंबे।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
भीमा देवी विमला माता।
कौशिकी देवी जग विख्याता।।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। आपके शहर, क्षेत्र के अनुसार पंचांग के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले क्षेत्रीय पंचांग देखने के अलावा पंडित जी से पूछ लें। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।