जैक फ्रेजर-मैकगर्क लिस्ट ए क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने और उन्होंने
डेन क्रिस्टियन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि वो वैभव सूर्यवंशी से आगे नहीं निकल पाए जो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

24 साल के जैक ने एडिलेड में क्वींसलैंड के खिलाफ वन-डे कप मैच में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की और सिर्फ 63 गेंदों पर 122 रनों की शानदार पारी खेली। क्रीज पर रहते हुए उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के जड़े और 50 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 14 गेंदें खेली। जैक बेशक ऑस्ट्रेलिया के लिए लिस्ट ए में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर बने, लेकिन ओवरऑल लिस्ट में वो टॉप-5 में पहुंच गए।

लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी फिलहाल सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा साल 2026 में ही 11 गेंदों पर किया था जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने हैं जिन्होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। तीसरे नंबर पर थिसारा परेरा हैं जिन्होंने 13 गेंदों पर ये कमाल किया था जबकि जैक अब साउथ अफ्रीका के रोरी क्लेनवेल्ड्ट के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। इन दोनों ने 14-14 गेंदों पर अर्धशतक लगाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर सरफराज खान, सलमान बट्ट, परवेज हुसैन इमोन और एडम हॉलिओक एक साथ मौजूद हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाजदेशटीमगेंदविरुद्धवेन्यूतारीख
वैभव सूर्यवंशीभारतइंंडिया ए11श्रीलंका एदांबुलाजून 21, 2026
कौशल्या वीररत्नेश्रीलंकारागामा12कुरुनेगलकोलंबोनवंबर 1, 2005
थिसारा परेराश्रीलंकाएसएल आर्मी13ब्लूमफील्डपानागोडामार्च 28, 2021
रोरी क्लेनवेल्ड्टसाउथ अफ्रीकावेस्टर्न प्रोविंस14क्वाजुलू-नेटलडरबनमार्च 20, 2011
जैक फ्रेजर-मैकगर्कऑस्ट्रेलियासाउथ ऑस्ट्रेलिया14क्वींसलैंडएडिलेडअक्टूबर 17, 2026
एडम हॉलिओकइंग्लैंडसरे15यॉर्कशायरस्कारबोरोसितंबर 11, 1994
सलमान बट्टपाकिस्ताननेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान15लाहौर इगल्सलाहौरमार्च 28, 2009
परवेज हुसैन इमोनबांग्लादेशअबाहाणी लिमिटेड15शाइनपुकुर क्रिकेट क्लबसावरअप्रैल 6, 2025
सरफराज खानभारतमुंबई15पंजाबजयपुरजनवरी 8, 2026

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)