रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे चरण के मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ खेल के पहले दिन पहली पारी में 4 विकेट पर 381 रन बनाए और मजबूत स्थिति में है। दिल्ली के लिए प्रियांश आर्या ने 199 रन की पारी खेली और वो अपने दोहरे शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए जबकि कप्तान आयुष बदोनी ने 115 रन की पारी खेली और वो नाबाद हैं। पहली पारी में यश ढुल नहीं चले और वो सस्ते में आउट हो गए।
प्रियांश-आयुष के बीच हुई 234 रन की साझेदारी
इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन इस टीम का पहला विकेट सनत सांगवान के रूप में गिरा जिन्होंने 8 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर खेलने आए यश ढुल ने 10 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली और आउट हो गए, लेकिन चौथे नंबर पर आए आयुष दोसेजा ने 29 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद 5वें नंबर पर कप्तान आयुष बदोनी खेलने आए और उन्होंने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पारी को पूरी तरह से संभाल लिया।
प्रियांश और आयुष ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 246 गेंदों पर 234 रन की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। ये साझेदारी तब टूटी जब प्रियांश आउट हुए जिन्होंने 220 गेंदों का सामना करते हुए 199 रन बनाए और इस दौरान 6 छक्के और 24 चौके भी लगाए। वहीं कप्तान आयुष बदोनी की बात करें तो वो अभी क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने खबर लिखे जाने तक 149 गेंदों पर 115 रन बना लिए थे और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 11 चौके भी लगाए।
सुमित माथुर भी पहले दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर नाबाद मौजूद थे, लेकिन वो अपना खाता नहीं खोल पाए थे। वैसे दिल्ली पहली पारी में गुजरात के खिलाफ ब़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। गुजरात की तरफ से खेल के पहले दिन पहली पारी में हर्षल पटेल ने 2 विकेट लिए थे जबकि मनन ने एक सफलता हासिल की थी।
शाई होप टॉप पर, श्रेयस-संजू-अभिषेक नंबर 3; भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
इस टी20 सीरीज में शाई होप ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर रहे। होप ने 5 मैचों में कुल 20 छक्के लगाए जबकि दूसरे स्थान पर भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ट रहे जिन्होंने भी 5 मैचों में 15 छक्के जड़े। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
