पिछले कई महीनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ बयान दिए। अब पारिवारिक विवाद के बीच उनके भांजे एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल हाल ही में सुनीता ने गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि गोविंदा को शर्म आनी चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने भी पैपराजी से बात करते हुए सुनीता को अपनी हद में रहने की सलाह दी थी। अब कृष्णा अभिषेक से मीडिया ने एयरपोर्ट पर गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहे तनाव को लेकर सवाल किया।

उन्होंने पैपराजी से कहा, “घर की बात घर में रहनी चाहिए। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतनी बात कर रहे हैं, पता नहीं क्यों।”

कॉमेडियन-एक्टर ने आगे कहा, “वो मेरे मामा हैं, तो मैं अपनी तरफ से ये बात कभी नहीं करूंगा। मैं अपनी मामी से बहुत प्यार करता हूं, मामा से भी। बस भगवान करे सब सॉल्व हो जाए।”

यह भी पढ़ें: ‘बच्चों पर गहरा असर’, गोविंदा-कोमल रानी की दूसरी शादी की खबरें झूठी, सुनीता आहूजा के दावे पर मैनेजर का आया जवाब

उन्होंने कहा कि गोविंदा उनके मामा हैं, इसलिए वह अपनी तरफ से इस मामले पर कभी बात नहीं करेंगे। वह अपनी मामी से भी बहुत प्यार करते हैं और अपने मामा से भी। उन्होंने बस यही प्रार्थना की कि भगवान सब कुछ ठीक कर दें।

कृष्णा अभिषेक का यह बयान सुनीता आहूजा की राखी सावंत से फोन पर हुई हालिया बातचीत के कुछ दिनों बाद आया है। इस बातचीत के दौरान सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक का केस वापस लेने के अपने फैसले के बारे में बात की। सुनीता ने यह भी दावा किया कि गोविंदा, कोमल रानी से शादी करने वाले थे।

यह भी पढ़ें: सुनीता आहूजा का दावा- गोविंदा करने वाले थे दूसरी शादी, तलाक वापस लेने का बाद फोन कॉल ने मचाई हलचल

सुनीता ने कहा कि वह पिछले पांच से छह सालों से इस स्थिति को लेकर चुप थीं और अपनी शादी में जो कुछ हो रहा था, उससे बेहद दुखी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा था और यह देखकर उन्हें बहुत ठेस पहुंची थी।