-
जून 2026 की शुरुआत OTT प्रेमियों के लिए शानदार मनोरंजन लेकर आई है। इस हफ्ते Netflix, JioHotstar, ZEE5, Prime Video, SonyLIV और Amazon MX Player जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से लेकर माधुरी दीक्षित की क्राइम-कॉमेडी ‘मां बहन’ और लोकप्रिय फैमिली ड्रामा ‘गुल्लक सीजन 5’ तक, दर्शकों के लिए इस सप्ताह मनोरंजन की भरपूर डोज तैयार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख OTT रिलीज के बारे में। (Still From Film)
-
मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी
भारत के सबसे सफल उपभोक्ता ब्रांड्स में से एक टाइटन की प्रेरणादायक कहानी अब स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। छह एपिसोड की यह ड्रामा सीरीज विनय कामथ की किताब ‘Titan: Inside India’s Most Successful Consumer Brand’ पर आधारित है। कहानी टाइटन के संस्थापक प्रबंध निदेशक जेरक्सेस देसाई और जेआरडी टाटा के विजन को दर्शाती है। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज 3 जून 2026 से Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी। (Still From Series) -
धुरंधर: द रिवेंज
स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की सुपरहिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। दर्शक इसे 4 जून 2026 से JioHotstar पर देख सकेंगे। (Still From Film) -
मां बहन
माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली ‘मां बहन’ एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, धर्ना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। हास्य, अपराध और ड्रामा का मिश्रण इस फिल्म को खास बनाता है। यह फिल्म 4 जून 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। (Still From Film) -
द पिरामिड स्कीम
अगर आपको अपराध और वित्तीय घोटालों पर आधारित कहानियां पसंद हैं, तो ‘द पिरामिड स्कीम’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल होनी चाहिए। यह सीरीज महत्वाकांक्षा, लालच और पोंजी/पिरामिड स्कीम जैसे वित्तीय धोखाधड़ी के जाल पर आधारित है। इसे श्रेयांश पांडे ने बनाया है। यह सीरीज 5 जून 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगी। (Still From Series) -
पैट्रियट
मलयालम सिनेमा की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पैट्रियट’ भी इस सप्ताह OTT पर दस्तक दे रही है। महेश नारायणन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ममूटी, मोहनलाल, फहाद फासिल, नयनतारा, रेवती और कुंचाको बोबन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म 5 जून 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी। (Still From Film) -
गुल्लक सीजन 5
भारतीय दर्शकों की पसंदीदा फैमिली ड्रामा सीरीज ‘गुल्लक’ अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है। इस बार कहानी में अमन की कॉलेज से वापसी, संतोष मिश्रा द्वारा घर में बदलाव और अनु की नई जिम्मेदारियों को दिखाया जाएगा। परिवार, रिश्तों और रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को दर्शाने वाली यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। यह नया सीजन 5 जून 2026 से SonyLIV पर उपलब्ध होगा। (Still From Series) -
ब्राउन
करिश्मा कपूर की वापसी वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। कहानी रीटा ब्राउन नाम की एक पूर्व पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शराब की लत से जूझ चुकी है। वह अपने जूनियर पार्टनर के साथ मिलकर कोलकाता में महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक सीरियल किलर की तलाश करती है। सीरीज में जिशु सेनगुप्ता और दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘ब्राउन’ 5 जून 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। (Still From Series)
(यह भी पढ़ें: जून में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी ये 7 फिल्में)