-
इस धरती पर पक्षियों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं। हर किसी के अपनी अलग खासियत होती है। हर पक्षी का आकार और वजन काफी अलग-अलग होता है। कुछ छोटे पक्षियों का वजन केवल कुछ ग्राम होता है, जबकि कुछ बड़े पक्षियों का वजन 100 किलो से भी ज्यादा हो सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
दुनिया के 5 ऐसे पक्षी हैं, जिनकी गिनती सबसे अधिक वजन वाले पक्षियों में होती है। भारी वजन वाले ज्यादातर पक्षी उड़ नहीं सकते, क्योंकि उनका शरीर जमीन पर रहने और चलने-दौड़ने के हिसाब से विकसित हुआ है। आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे भारी पक्षियों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
1- शुतुरमुर्ग
शुतुरमुर्ग को दुनिया का सबसे भारी पक्षी माना जाता है। एक बड़े नर शुतुरमुर्ग का वजन करीब 156 किलो तक हो सकता है और इसकी ऊंचाई लगभग 2.75 मीटर तक पहुंच सकती है। इसके मजबूत पैर इसे करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में मदद करते हैं। इसे जमीन पर दौड़ने वाला सबसे तेज पक्षी भी माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
2- दक्षिण कैसोवरी
उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के वर्षावनों में पाए जाने वाले एक मादा दक्षिण कैसोवरी का वजन करीब 80 से 85 किलो तक हो सकता है। हालांकि, नर आमतौर पर इससे छोटे और वजन मं कम होते हैं। इस पक्षी की पहचानी उसकी नीली और लाल गर्दन, काले पंख और सिर पर मौजूद हेलमेट जैसी संरचना से होती है, जिसे कौस्क कहते हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- एमू
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पक्षी का नाम एमू है, जो दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक माना जाता है। एक नर एमू का वजन 50 से 55 किलो तक हो सकता है। वहीं, मादा क वजन नर से 5 किलो अधिक हो सकता है। इनकी औसत ऊंचाई लगभग 1.75 मीटर होती है। ये उड़ तो नहीं सकते, लेकिन करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- एम्परर पेंगुइन
एम्परर पेंदुइन दुनिया के सबसे भारी पक्षियों में से एक है। यह पेंगुइन की सभी प्रजातियों में सबसे बड़ा है। इसका वजन 45 किलो तक हो सकता है। हालांकि, प्रजनन और लंबे समय तक भोजन न करने के दौरान इसके वजन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। (Photo Source: Pexels) -
5- ग्रेटर रिया
ग्रेटर रिया दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में पाए जाते हैं। इसे दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा पक्षी बताया जाता है। आमतौर पर इसका वजन 15 से 30 किलो के बीच होता है, लेकिन बड़े नर का वजन करीब 40 किलो तक पहुंच सकता है। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: चमगादड़ों के शरीर में होता है जानलेवा वायरस, जानें इसके बाद भी क्यों नहीं पड़ते बीमार