-
वैज्ञानिकों के बीच यह सवाल आज भी बना हुआ है कि चमगादड़ अपने शरीर में ऐसे वायरस कैसे रख सकते हैं, जो इंसानों और दूसरे जानवरों में गंभीर बीमारी पैदा कर सकते हैं। इसके बाद भी वह गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़े। इसपर आज भी रिसर्च जारी है। सांइस डेली में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, टुलेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और अमेरिका के सेंट फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस सावल के जवाब का एक अहम हिस्सा खोजा है। (Photo Source: Pexels)
-
साइंस एडवांसेज में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि चमगादड़ों के सबसे बड़े परिवार में एंटीबॉडी बनाने वाले जीन की दो अलग-अलग प्रतियां होती हैं। एंटीबॉडी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं। अन्य स्तनधारियों में इन जीन की केवल एक ही प्रति पाई जाती है। (Photo Source: Pexels)
-
यूपी के अंबेडकर नगर स्थित आरडी पेट हॉस्पिटल के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दीपराज प्रजापति बताते हैं कि चमगादड़ वायरस से पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते। हालांकि, कई प्रजातियों ने कुछ वायरल संक्रमणों को सहन करने की क्षमता विकसित कर ली है। संक्रमण होने के बावजूद उनमें गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं दिखते। चमगादड़ों की प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस को पहचानकर उसे नियंत्रित कर सकती है और साथ ही शरीर में होने वाली सूजन को भी काबू में रखती है। (Photo Source: Pexels)
-
उड़ने के दौरान चमगादड़ों को ऊर्जा की जरूरत अधिक होती है। इससे जुड़े कुछ बदलाव उन्हें शरीर की कोशिकाओं पर पड़ने वाले दबाव और सूजन को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। लंबे समय से कुछ वायरस के साथ रहने के कारण भी चमगादड़ों और इन वायरस के बीच एक ऐसा संबंध विकसित हुआ हो सकता है, जिसमें मौजूद वायरस रहते हैं लेकिन चमगादड़ गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ते। (Photo Source: Pexels)
-
हालांकि, कुछ वायरस चमगादड़ों में भी बीमारी और मौत का कारण बन सकते हैं। इसका असर चमगादड़ की प्रजाति और वायरस के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। चमगादड़ वायरस से लड़ने के साथ शरीर में होने वाली सूजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
चमगादड़ कई तरह के वायरस अपने शरीर में रख सकते हैं, लेकिन इससे वे गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ते। जब इनमें से कई वायरस चमगादड़ से किसी दूसरी प्रजाति में पहुंचता है, तो नए जीव के शरीर में चमगादड़ जैसी सुरक्षा नहीं होती। इसलिए वहां संक्रमण ज्यादा गंभीर हो सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
चमगादड़ों से जुड़े कुछ वायरस इंसानों में बुखार, सांस लेने में परेशानी, सूजन, दिमाग और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं और गंभीर बीमारी पैदा कर सकते हैं। कुछ संक्रमण संक्रमित जानवरों, उनकी लार, पेशाब या शरीर के दूसरे तल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से फैल सकते हैं। हालांकि, केवल चमगादड़ों के आसपास रहने से किसी व्यक्ति को संक्रमण हो जाए, यह जरूरी नहीं है। (Photo Source: Pexels)
-
चमगादड़ों में फैलने वाले वायरस के संपर्क में आने पर दूसरे जानवर भी संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, बीमारी कितनी गंभीर होगी, यह हर प्रजाति में अलग-अलग हो सकता है। कुछ जानवरों में संक्रमण के हल्के लक्षण हो सकते हैं, जबकि कुछ में गंभीर बीमारी हो सकती है। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: नाक नहीं जीभ से सूंघते हैं ये 5 जानवर