-
भारत के कई शहर अपनी किसी खास चीज के लिए मशहूर हैं। कोई आम के लिए जाना जाता है, तो किसी की पहचान लीची से होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जगह को ‘कश्यु कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ यानी दुनिया की काजू राजधानी किसे कहते हैं। आइए जानते हैं: (Photo Source: Pexels)
-
दरअसल, केरल के कोल्लम शहर को ‘दुनिया की काजू राजधानी’ कहा जाता है। अगर आपको लग रहा है कि यह नाम उसे यहां काजू की खेती के चले मिला, तो आप गलते हैं। क्योंकि पूरी दुनिया में सबसे अधिक काजू का उत्पादन आइवरी कोस्ट और वियतनाम में होता है। आइए जानते हैं कैसे पड़ा ये नाम: (Photo Source: Pexels)
-
दरअसल, कोल्लम में काजू की खेती नहीं बल्कि प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग और निर्यात का काम बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह शहर दशकों से दुनिया में सबसे बड़ा काजू उद्योग का बड़ा केंद्र रहा है। यह जगह काजू के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
कब शुरू हुआ काजू का व्यापार कोल्लम में काजू प्रोसेसिंग उद्योग की शुरुआत 20वीं सदी के शुरुआत 1920 के दशक में मानी जाती है। प्रोसेसिंग और औद्योगिक स्तर पर इसे बढ़ावा 1925 में तब मिला जब आधुनिक तरीके से काजू भूनने वाली फैक्ट्री शुरू हुई। (Photo Source: Pexels)
-
इसके बाद कोल्लम में बड़ी संख्या में काजू प्रोसेसिंग फैक्ट्रियां स्थापित हुईं। यहां काजू को छीलने, ग्रेडिंग, पैकिंग और निर्यात के लिए तैयार करने का काम बड़े पैमाने पर होने लगा। इस उद्योग ने बड़ी संख्या में लोगों, खासकर महिलाओं को रोजगार दिया। (Photo Source: Pexels)
-
कोल्लम ने जब काजू का निर्यात शुरू किया तो यहां से काजू अमेरिका भी गए थे। उस समय करीब 250 मीट्रिक टन काजू कर्नेल अमेरिकी भेजे गए थे। (Photo Source: Pexels)
-
कोल्लम पहले से ही समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। वहां बंदरगाह, रेलवे और कच्चे काजू की उपलब्धता जैसे कारणों ने प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ने में मदद की। आज के समय में कोल्लम मुख्य रूप से अमेरिका, यूएई, यूरोपीय देशों, जापान और अन्य पश्चिमी देशों को काजू निर्यात करता है। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे अधिक स्ट्रॉबेरी कहां होती है, सबसे अधिक कौन सी किस्मों की खेती होती है