लोकसभा चुनाव 6th फेज वोटिंग, Lok Sabha Election 2024 Voting: दिल्ली की सभी सात सीटों सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। इसमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट शामिल है। यूपी के चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का आज EVM में कैद हो गया।

Live Updates
22:23 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: रात 10 बजे तक वोटिश प्रतिशत

वोटर टर्नआउट एप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रात 10 बजे तक कुल 59.92 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में 55.24, हरियाणा 59.43, जम्मू-कश्मीर में 53.38, झारखंड में 63.30, दिल्ली में 56.12, ओडिशा में 61.44, यूपी में 54.03 और पश्चिम बंगाल में 78.27 फीसदी वोटिंग हुई है।

19:19 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: किस राज्य में कितनी वोटिंग

वोटर टर्नआउट एप पर दी गई जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे तक 58.85 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। बिहार में 52.80, हरियाणा में 58.15, जम्मू-कश्मीर में 51.41, झारखंड में 62.16, दिल्ली में 54.37, ओडिशा में 59.72, पश्चिम बंगाल में 78.19 फीसदी वोटिंग हुई है।

18:17 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: यूपी की 14 सीटों पर 52% से अधिक मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक इलाहाबाद में 49. 30 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 59.30 प्रतिशत, आजमगढ़ में 54.20 प्रतिशत, बस्ती में 55.03 प्रतिशत, भदोही में 50.67 प्रतिशत, डुमरियागंज में 50.62 प्रतिशत, जौनपुर में 52.65 प्रतिशत, लालगंज में 52.86 प्रतिशत, मछलीशहर में 52.10 प्रतिशत, फूलपुर में 46.80 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 49.65 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 51.11 प्रतिशत, श्रावस्ती में 50.72 प्रतिशत और सुलतानपुर में 53.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

17:37 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: किस राज्य में कितनी वोटिंग?

टर्न आउट एप पर दी गई जानकारी के अनुसार, शाम 5:00 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। बात अगर राज्यों की करें तो बिहार में शाम 5:00 बजे तक 52.24%, हरियाणा में 55.93%, जम्मू कश्मीर में 51.35%, झारखंड में 61.41%, दिल्ली में 53.73%, उड़ीसा में 59.60%, पश्चिम बंगाल में 77.99% वोट डाले जा चुके हैं।

17:04 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: CJI ने मताधिकार के बाद क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में डाला वोट।

https://twitter.com/ANI/status/1794327829234286686

16:35 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: अपने वोट बैंक के लिए मुजरा कर रहा है विपक्ष- पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर शनिवार को तीखा हमला किया और उस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए ‘‘गुलामी’’ और ‘‘मुजरा’’ करने का आरोप लगाया। पाटलिपुत्र और काराकाट संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया और अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पछड़ा वर्ग को ‘‘आरक्षण से वंचित’’ करने के लिए राजद और कांग्रेस जैसे दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। मैं इस प्रदेश की भूमि पर यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को लूटने और उन्हें मुसलमानों को देने की ‘इंडिया’ गठबंधन की योजनाओं को विफल कर दूंगा। वे गुलाम बने रह सकते हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ‘मुजरा’ कर सकते हैं।’’

16:22 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: यूपी की 14 सीटों पर तीन बजे तक 43% मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार दोपहर तीन बजे तक 43.95 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार, तीन बजे तक इलाहाबाद में 41.04 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 50.01 प्रतिशत, आजमगढ़ में 45.38 प्रतिशत, बस्ती में 47.03 प्रतिशत, भदोही में 42.39 प्रतिशत, डुमरियागंज में 43.96 प्रतिशत, जौनपुर में 43.75 प्रतिशत, लालगंज में 44.63 प्रतिशत, मछलीशहर में 43.89 प्रतिशत, फूलपुर में 39.46 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 41.87 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 43.49 प्रतिशत, श्रावस्ती में 43.50 प्रतिशत और सुलतानपुर में 45.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

16:01 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: कश्मीर में ऐसा मतदान होगा, किसी ने कल्पना नहीं की थी- जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री और उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने कहा, "...कुछ वर्ष पहले तक कोई यह कल्पना नहीं कर सकता था कि कश्मीर में इस तरह का मतदान होगा, पिछले चरण में भी जब देश में औसतन टर्नआउट 59-60% था तब कश्मीर में भी उतना ही था...ऐसा माहौल तैयार करने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है... हमने वह ज़माना भी देखा है जब हर चुनाव में मात्र 10% या उससे भी कम मतदान होता था, शायद वहां के स्थानीय दलों को उसी में अनुकूलता लगती थी क्योंकि उसी की आड़ में वे अपना वंशवाद पीढ़ी दर पीढ़ी चलाते रहे... पिछले 8-10 सालों में सही मायने में ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना का काम हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद ही जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषदों की स्थापना का काम हुआ..."

15:39 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: संदीप पाठक ने डाला वोट

आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। मैं देश और दिल्ली की जनता से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और मतदान करें। देश की जनता जागरूक हो गई है। उन्हें पता है कि क्या सही है और क्या गलत। जनता उन लोगों के पक्ष में वोट करेगी जो सही हैं। हर राजनीतिक दल जनता से अपील करता है। 400 पार सिर्फ एक नारा है। लोग पिछले 10 सालों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें (भाजपा को) रेटिंग देंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1794306372194156862

15:39 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: किस राज्य में कितनी वोटिंग?

टर्न आउट ऐप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे तक 49.20% वोटिंग हो चुकी है। बात राज्यों की करें तो बिहार में 45.21%, हरियाणा में 46.26%, जम्मू कश्मीर में 44.41%, झारखंड में 54.34%, दिल्ली में 44.5 8%, उड़ीसा में 48.44%, उत्तर प्रदेश में 43.95% और वेस्ट बंगाल में 70.19% वोट डाले जा चुका हैं।

15:37 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: कांग्रेस के शहजादे भी छुट्टियों की तैयारी में लगे हुए हैं- पीएम मोदी

बिहार के बक्सर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के शहजादे अब ज़मानत और अमानत (जमानत और जमानत से जुड़े मामले) देखेंगे और उसे संभालेंगे। कांग्रेस के शहजादे भी छुट्टियों की तैयारी में लग गए हैं और यूपी के शहजादे को शायद झटका लग गया है। वो कल कह रहे थे कि मोदी बनारस में चुनाव हारने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सभी 80 सीटें जीतने जा रहा है। ये सुनकर उनकी पार्टी के लोग भी हंस रहे थे।

https://x.com/ANI/status/1794307416215183837

15:16 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: चीन ने हमारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाया कि चीन ने भारत की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है और घर तथा सड़कें बना रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं। खड़गे ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया और पूछा कि 56 इंच का सीना कहां है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी देश के लोगों और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है और अगर वह लोकसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो 30 लाख सरकारी रिक्तियां भरी जाएंगी।

15:14 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: चार जून को यूपी से बीजेपी का सफाया हो जाएगा- अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि चार जून को जब मतगणना होगी तो उत्‍तर प्रदेश से BJP का सफाया हो जाएगा। अखिलेश यादव देवरिया लोकसभा क्षेत्र से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अजय कुमार सिंह के समर्थन में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

13:49 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान?

दोपहर एक बजे तक भी मतदान की रफ्तार ज्यादा नहीं हो पाई है। चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि अभी 39.13 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जानिए अलग-अलग राज्यों का हाल-

बिहार- 36.48%

हरियाणा- 36.48%

जम्मू- 35.22%

झारखंड- 42.54%

दिल्ली- 34.37%

ओडिशा-35.69%

उत्तर प्रदेश- 37.23%

बंगाल- 54.80%

13:04 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के साथ किया मतदान

रांची एक पोलिंग बूथ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी वोटिंग की है। उनकी तरफ से परिवार के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

12:58 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: बंगाल में आगजनी

पश्चिम बंगाल में मिदनापुर इलाके में बीजेपी कैंडिडेट के काफिले को रोकने की वजह से जमकर बवाल हो गया है। एक तरफ आगजनी हुई है तो दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या को लेकर भी जमीन पर तनाव बढ़ गया था।

11:46 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: 11 बजे तक कितना मतदान?

सुबह 11 बजे तक के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। छठे चरण में अभी तक 25.76 फीसदी मतदान हुआ है। यहां जानिए हर राज्य का हाल-

बिहार- 23.67%

हरियाणा- 22.09%

जम्मू-8.89%- 23.11%

झारखंड- 27.80%

दिल्ली- 21.69%

ओडिशा-21.30%

उत्तर प्रदेश- 27.06%

बंगाल- 36.88%

11:39 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: राहुल गांधी सपनों को पूरा करेंगे- रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने भी दिल्ली में वोटिंग करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मैं जानता हूं कि राहुल गांधी देश हित के लिए काम करेंगे और राजीव के सपने को भी पूरा जरूर करेंगे। उन्होंने अपील की कि इंडिया गठबंधन को एक मौका जरूर देना चाहिए।

https://platform.twitter.com/widgets.js

11:19 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: परिवार संग वोट करने आए केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सिविल लाइन के बूथ पर वोटिंग की है। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी दिखाई दी हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
10:31 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: राहुल ने किया मतदान, मां सोनिया के साथ ली सेल्फी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी छठे चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। बड़ी बात ये है कि वोटिंग करने के बाद उन्होंने अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक सेफ्ली ली। उस सेल्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1794220839434686741?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1794220839434686741%7Ctwgr%5Ea3d5f051b79f194dc25949b16070802bc3f0ae3c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Flok-sabha-election-2024%2Fstory%2Fdelhi-loks-sabha-election-2024-phase-6-voting-live-updates-voter-turnout-percentage-manoj-tiwari-kanhaiya-kumar-bansuri-swaraj-ntc-1950991-2024-05-25

10:11 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: प्रियंका गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छठे चरण के दौरान दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट देने को लेकर प्रियंका से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं। अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।

https://twitter.com/ANI/status/1794225907869299143?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1794225907869299143%7Ctwgr%5E97166ec1eb4660e67c0ee53e02c5e8ae7756bc34%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1794225907869299143

09:59 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE:कहां कितनी वोटिंग?

छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान हुआ है। यहां जानिए हर राज्य में अभी कैसी है वोटिंग प्रतिशत-

बिहार-9.66%

हरियाणा-8.31%

जम्मू-8.89%

झारखंड-11.74%

दिल्ली-8.94%

ओड़िशा-7.43%

उत्तर प्रदेश-12.33%

बंगाल-16.54%

09:38 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: प्रयागराज में वोट डालने के लिए युवाओं में उत्साह

छठे चरण में शनिवार को यूपी के प्रयागराज के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में भी वोटिंग हो रही है। इस दौरान सुबह से ही बूथों पर युवा मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार की सुबह शहर के सीएमपी कॉलेज के एक बूथ पर अपना वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगलियां दिखाते स्थानीय मतदाता।

09:15 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: पुरी में एक बूथ पर EVM खराब

ओडिशा के पुरी में एक बूथ पर खराब ईवीएम की बात सामने आई है। बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा ने इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने अपील की है कि यहां पर वोटिंग की टाइमिंग थोड़ी बढ़ा दी जाए जिससे सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

08:41 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: धरने पर क्यों बैठीं महबूबा मुफ्ती?

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगा दिया है कि राजौरी-अनंतनाग सीट पर वोटिंग में धांधली की जा रही है। 1987 जैसी धांधली को फिर दोहराने की साजिश रची जा रही है। उनके मुताबिक उनके वोटरों को बंद कर दिया गया है, कोई वोटिंग नहीं कर पा रहा। पूर्व सीएम ने दो टूक बोला कि इतना डर था तो मैं चुनाव ही नहीं लड़ती।

08:29 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: आतिशी का एलजी पर गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने बताया कि हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम LG ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके INDIA गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1794200812228403434?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1794200812228403434%7Ctwgr%5E97166ec1eb4660e67c0ee53e02c5e8ae7756bc34%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1794225907869299143

07:55 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या

पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। ये हत्या कल यानी कि शुक्रवार रात को की गई है। इस हत्या को लेकर टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगा दिया है। जमीन पर स्थिति तनावपूर्ण बन चुकी है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता के शरीर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है, उसको बेरहमी से पीटा गया है।

07:38 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: पीएम मोदी की वोटरों से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे चरण के मतदान के बीच सभी वोटरों से बढ़ चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि जो भी छठे चरण में मतदान करने जा रहा है, मेरी आप सभी से अपील है कि बड़ी संख्या में बाहर निकलें। हर वोट की कीमत होती है, अपने की कीमत भी समझें। लोकतंत्र तभी आगे बढ सकता है जब देश की जनता चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय हो। मैं खास तौर पर महिलाओं और युवाओं से वोट करने की अपील करता हूं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1794178741289251256?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

07:27 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

https://platform.twitter.com/widgets.js

07:25 (IST) 25 May 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया मतदान

हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा से उपचुनाव लड़ रहे नायब सिंह ने अंबाला स्थित अपने नारायणपुर के मिर्जापुर गांव में मतदान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1794184297827766341?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1794184297827766341%7Ctwgr%5Ec52d889ff5ec73b93def9c43ed06b160705be1ef%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F