MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तत्कालीन बिहार) की राजधानी रांची में हुआ था। क्रिकेट के इतिहास में उन्हें दुनिया के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक माना जाता है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और नेतृत्व कौशल के लिए जाने जाते हैं। वह 2007 से 2017 तक सीमित ओवर फॉर्मेट और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं और कप्तानी भी करते हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपना वनडे डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में किया था। एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 में पहला आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था। एमएस धोनी की अगुआई में ही भारत ने 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।
एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं। उन्होंने 10 मौकों पर टीम को फाइनल में पहुंचाया और लीग के 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 संस्करणों में चैंपियन बनाया। साथ ही 2010 और 2014 में दो बार चैंपियंस लीग टी20 भी जीती। वह आईपीएल में 5,000 से ज्यादा रन बनाने वाले 7वें क्रिकेटर हैं। साथ ही ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर हैं।
एमएस धोनी को क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन के लिए 2008 में भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला। भारत सरकार ने उन्हें 2009 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री और 2018 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। वह सभी तीन प्रमुख ICC ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 में आईसीसी विश्व कप, 2007 टी20 इंटरनेशनल विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
Read More
Ishan Kishan, MS Dhoni, Sanju Samson, Rishabh Pant, Dinesh Karthik, Ind vs Afg, Afg vs Ind, India vs Afghanistan, team india, indian cricket team, Most runs in t20i as Indian wicket keeper batsman
इशान नंबर 1 बनने के करीब, टूटेगा धोनी का महारिकॉर्ड; T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 10 रन बनाते ही इशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ…

Rishabh Pant, Rishabh Pant historic feat, Rishabh Pant surpasses MS Dhoni
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा, विदेश में नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर बने

ऋषभ पंत के विदेश में 41 से ज्यादा के औसत से 2500 से ज्यादा रन हो गए हैं। महेंद्र सिंह…

Eoin Morgan, CSK, Chennai Super Kings, R Ashwin, Ashwin, MS Dhoni, IPL, Indian Premier League, Dhoni, CSK new head coach
10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कोच, धोनी भी रेस में; अश्विन ने जताई संभावना

आर अश्विन ने संभावना जताई कि 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाला यह बल्लेबाज सीएसके का नया हेड कोच…

Babar Azam, Rohit Sharma, MS Dhoni, Virat Kohli
धोनी नंबर 1, कोहली टॉप 10 में, रोहित से आगे बाबर; ये हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले शीर्ष 25 खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। जबकि बाबर आजम ने खास…

MS Dhoni Mercedes-Benz 450SL, cricket, MS Dhoni
मर्सिडीज-बेंज 450SL चलाते धोनी का VIEDO, विंटेज कार बनी चर्चा की वजह; लोगों ने कहा- असली जिंदगी जी रहे हैं माही

धोनी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें माही को क्लासिक मर्सिडीज चलाते हुए अपने होमटाउन की…

Dinesh Karthik, Tilak Verma, Shivam Dube, India plahing 11 for 5th T20I vs England, eng vs ind, ind vs eng, team india, indian cricket team, Sheryas Iyer
तिलक ने धोनी, रैना-अभिषेक को छोड़ा पीछे, T20I में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, देखें पूरी लिस्ट

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अब तक 58 टी20 मैचों की 55 पारियों में 44.16 के औसत और…

Sachin Tendulkar Networth, Virat Kohli Networth, MS Dhoni Networth, Yuvraj Singh Startup
स्मार्ट निवेश और करोड़ों का साम्राज्य: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली से युवराज सिंह तक, भारत के शीर्ष क्रिकेटर और उनके स्टार्टअप्स

सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली, एमएस धोनी, युवराज सिंह और शिखर धवन तक, भारतीय क्रिकेटरों ने खेल के साथ-साथ स्टार्टअप्स…

Dhoni visited dhaba
फेमस होने से पहले धोनी ने इस ढाबे वाले से किया था हमेशा आने का वादा, आज भी वहां जाकर खाते हैं खाना, गिफ्ट की कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही माही की तस्वीर किसी रोड किनारे ढाबे की है जहां वह कथित रूप से…

IPL 2026, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni
कौन होगा चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोच, फ्लेमिंग का उत्तराधिकारी ढूंढ़ने ब्रिटेन गए धोनी

ब्रिटेन में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी द हंड्रेड के इतर चेन्नई सुपर के मुख्य कोच के पद के कुछ दावेदारों…

MS Dhoni, MS Dhoni on commentary, MS Dhoni commentary
‘अगर वह मुंह खोल देगा तो क्या होगा?’ हुक्का विवाद पर मुनाफ पटेल ने किया धोनी का बचाव, इरफान पठान को घेरा

मुनाफ पटेल ने हुक्का विवाद पर धोनी का बचाव करते हुए कहा,’आप अगर सच्चे थे तो उस टाइम बोले होते।…

Vinayak Shukla, Oman Cricket team
कानपुर में जन्म, धोनी जैसा बनने का देखा सपना, अब ओमान टीम की मिली कप्तानी; कौन हैं विनायक शुक्ला?

भारत में क्रिकेटर बनना आसान नहीं रह गया है। कई भारत में जन्मे खिलाड़ी अन्य एसोसिएट देशों के लिए क्रिकेट…

MS Dhoni, MS Dhoni Railways, MS Dhoni Railways trials
रेलवे से नहीं खेले धोनी, ट्रायल में हुए रिजेक्ट, तकनीक पर सवाल उठाने वाले कोच को 7 साल बाद दिया जवाब

महेंद्र सिंह धोनी ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत बतौर टीटीई बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 2001 से 2003 तक…

अपडेट