राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने और मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने बुधवार को शाम और रात के दौरान हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में धुंध या मध्यम कोहरा जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है।
Delhi Vidhan Sabha Chunav | Aaj Ki Taaja Khabar
दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बीते 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 289 पर दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में खराब हवा की स्थिति और हल्के कोहरे के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जताई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बहुत हल्के हिमपात की संभावना जताई है। फिलहाल कश्मीर में सर्दी का सबसे भीषण दौर 'चिल्लई-कलां' चल रहा है। 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की यह अवधि 30 जनवरी को समाप्त होगी।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इससे पहली रात यह 1 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, पंपोर के कोनिबल में 0.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 0.8 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम LIVE: कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाके में हुए हिमपात के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर रहा। मंगलवार को गुलमर्ग, सोनमर्ग और कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर हिमपात हुआ। हिमपात के बाद घाटी में रात के तापमान में कमी आई।
उत्तराखंड में मौसम पिछले कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। आईएमडी ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों के साथ ही अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर व चंपावत जिले के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
झारखंड में अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 26 जनवरी को सुबह कोहरा और ठंड से लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम में फिर तापमान में कमी आएगी। इस दौरान ठंडी हवा भी चल सकती है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलाव की संभावना है। बारिश और ओलावृष्टि से ठंडक बढ़ेगी। प्रदेश में दस से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में ठंड का कहर जारी है। राज्य में अगले दो दिन तक कोहरे का असर रहेगा। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि कई भागों में तेज ठंडी हवा चलेगी। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। राज्य के 24 जिलों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा।
यूपी के पश्चिमी हिस्सों में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार से इन इलाकों में पछुआ हवा का रुख बदल जाएगा। मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप और रात को ठंड जैसा माहौल है। आईएमडी ने बुधवार की शाम और रात के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
अगले 24 घंटों के दौरान, 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
23 जनवरी और उसके बाद दिल्ली का दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अंकों में ऊपर रहेगा और उसके बाद गिर जाएगा। 24 जनवरी को घना कोहरा होने की संभावना है।
जम्मू कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, जल्द ही बारिश/बर्फबारी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू कश्मीर में शुरू होने की संभावना है जो 23 जनवरी तक जारी रहेगी।
दक्षिणी मेघालय में मंगलवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अपराह्न करीब 12:30 बजे दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके पूरे राज्य में महसूस किये गये। मेघालय उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है।
जम्मू-कश्मीर के पर्यटक रिसॉर्ट गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में रात के दौरान ताजा बर्फबारी देखने को मिली। हालांकि, पूरी घाटी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। अधिकारियों ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला में भी बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि एक दिन बाद छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, बिहार के अलग-अलग स्थानों में 21 जनवरी को रात/सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में 21 जनवरी को रात/सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 24 जनवरी तक रात/सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हिसार, करनाल, रोहतक, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.3 डिग्री, 8 डिग्री, 9.3 डिग्री, 7.8 डिग्री, 9.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन रहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी को दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। 23 और 24 जनवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से धूप निकल रही है। लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि यूपी में जमकर बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसका कारण दो नए पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना है। मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित कई बारिश से भीगेंगे। पूर्वी यूपी में घना कोहरा पड़ेगा, जिससे लोगों को जरूरी काम पड़ने पर ही बाहर निकलने की चेतावनी दी गई है। बुधवार को पश्चिमी यूपी में कई जगह कोहरा पड़ेगा, लेकिन यह अधिक घना नहीं होगा। ऐसे में यहां 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट जाएगी। पूर्वी यूपी में घने कोहरे की मार पड़ने की संभावना है।
गुजरात के कई इलाकों में बेमौसम बारिश की अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक राज्य में तापमान यथावत रहने का अनुमान है। गुजरात में 22 जनवरी के बाद मौसम बदल सकता है। गुजरात के कई इलाकों में 22 जनवरी से 24 जनवरी तक बादल छाए रहने का अनुमान है। गिर सोमनाथ, नवसारी, वलसाड सहित जिलों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा बनासकांठा, दाहोद, जामनगर, महिसागर, मोरबी, पाटन, मेहसाणा समेत जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। गुजरात राज्य में अभी भी ठंड का दौर जारी रहेगा। उत्तर-पूर्वी हवा ठंडी चल रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी को जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। इस अवधि के दौरान चिनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। 23 जनवरी को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी का एक और दौर होने की उम्मीद है। 24 से 28 जनवरी तक मौसम के ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में 21 जनवरी को मौसम में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। राज्य के 10 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर और श्योपुर समेत 14 जिलों में कोहरे का असर देखा गया। जबलपुर, रीवा, सतना और खजुराहो समेत 15 जिलों में दिन और रात का तापमान 3.2 डिग्री तक बढ़ा। हालांकि, पचमढ़ी में रात सबसे सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि अगले दो दिनों के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। बुधवार को 9 जिलों में कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मौसम लगातार बदलाव ले रहा है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों का तापमान बढ़ रहा हैं, जिसके चलते लोगों को दिन में गमी का अहसास हो रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने 10 जिलों में बारिश और घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार यानी के आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। इसमें सीकर, नागौर, जोधपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, पाली, जालौर, टोंक, बूंदी, अजमेर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटा जिले शामिल हैं।
बिहार में एक बार फिर सर्दी बढ़ने वाली है। मौसम विभा का कहना है कि दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ करवट लेने वाला है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहेगा। सुबह में धूप निकलने के साथ सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। पटना का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ के प्रवाह से ठंड का असर बना रहा। प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
यूपी में पिछले दो दिनों में सर्दी में कमी आई है। अब एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं जिसका असर दिखाई देगा। इस दौरान पश्चिमी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। बुधवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दिखाई देगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग की तरफ से 22 व 23 जनवरी को बारिश व आंधी की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में देर रात और सुबह ठंडी हवाएं चलती रहीं। सोमवार को ठिठुरन रही है। आने वाले दो से तीन दिन देर रात और सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर अनुमान लगाया है कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी राज्य में ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है। राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। सोमवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 जनवरी को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
मंगलवार के मौसम के अनुमान को लेकरक IMD का कहना है कि दिन में आसमान साफ रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। यूपी-बिहार में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है। ऐसा होने पर ठंड फिर वापसी कर सकती है।