विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस महीने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान अक्टूबर के मध्य में एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की बैठक की मेजबानी करेगा।
अन्य बड़ी खबरें: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 में शिफ्ट हो गए। अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ इस बंगले में रहेंगे। यह आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास में मौजूद है। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है। इतना ही नहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित बंगले में चले गए हैं। यह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का आधिकारिक आवास है।
आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपराधिक मामलों में ‘किशोर’ की परिभाषा तय करने की कानूनी उम्र मौजूदा 18 वर्ष से घटाकर 14 वर्ष की जानी चाहिए। पवार ने अपने विधानसभा क्षेत्र पुणे जिले के बारामती में संवाददाताओं से कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में बारामती में अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या करने वाले दो कॉलेज छात्रों की उम्र 17 साल थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा आपराधिक कानून के तहत कड़ी सजा तभी दी जा सकती है जब आरोपी की उम्र 18 साल से अधिक हो।
आज की ताजा खबर LIVE: इजरायली सेना ने संयुक्त राष्ट्र के एक बफर जोन के उत्तर में स्थित दक्षिण लेबनान के इलाकों को खाली करने की चेतावनी जारी की।
आज की ताजा खबर LIVE: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को तेज बदन दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जत्थेदार के निजी सहायक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जत्थेदार के निजी सहायक तलविंदर सिंह बुट्टर ने बताया कि सिंह को बुधवार रात ‘गुरु रामदास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती कराया गया और जांच के दौरान ‘वायरल इंफेक्शन’ की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: इजरायल ने बुधवार देर रात मध्य बेरूत की एक इमारत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को हिजबुल्ला का सदस्य बताया गया है। इजराइल सितंबर के अंत से ही देश के उन क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है जहां उग्रवादी समूह हिजबुल्ला की मजबूत उपस्थिति है, लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को शायद ही कभी निशाना बनाया गया हो। बुधवार देर रात हुए हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, जिसमें मध्य बेरूत में एक इमारत को निशाना बनाया गया।
आज की ताजा खबर LIVE: बीजेपी को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर हरियाणा में विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हो गए। जैसे ही गांधी अपना भाषण समाप्त कर रहे थे, मंच से एक घोषणा की गई जिसमें दर्शकों से कुछ मिनट प्रतीक्षा करने को कहा गया। इसके तुरंत बाद तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि ‘‘आज उनकी घर वापसी हो गई है।’’
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र दुनिया का पहला स्थान है जो ‘धर्मक्षेत्र’ बन गया, जबकि यह एक ‘युद्धक्षेत्र’ था। यह कुरुक्षेत्र बन गया क्योंकि महाभारत यहां हुआ था। यह वह भूमि है जहां श्री द्वारकानाथ वृंदावन बिहारी लाल कृष्ण कन्हैया ने “परित्राणाय साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम” का संदेश दिया था।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों के जवान डटे हुए हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: नूंह में कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम दोनों राज्यों यानी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारा गठबंधन जीतेगा और हरियाणा में कांग्रेस अकेले जीतेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो चाहें कह सकते हैं लेकिन हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को जिताने का फैसला कर लिया है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस जरूर जीतने वाली है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: हरियाणा नूंह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली और जहां भी बीजेपी ने ‘नफ़रत का बाज़ार’ खोला, हमने ‘मोहब्बत की दुकान’ खोली। हम प्यार और एकता की बात करते हैं, वे नफ़रत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं। बीजेपी और RSS संविधान को नष्ट कर रहे हैं। कांग्रेस एक वैचारिक युद्ध लड़ रही है। एक तरफ संविधान को नष्ट करने की विचारधारा है, दूसरी तरफ संविधान की विचारधारा है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: हरियाणा में वोटिंग से पहले हरियाणा कांग्रेस में नाराजगी के बीच कुमारी सैलजा ने आलाकमान से मुलाकात की है उनकी यह मुलाकात कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात आधे घंटे तक उनकी ये मुलाकात चली।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि कल दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। यह मात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यूपीए सरकार (2006-2013) के दौरान पूरे भारत में केवल 768 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी। उन्होंने 2014-2022 तक बीजेपी सरकार ने 22,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। ड्रग सिंडिकेट का मुख्य आरोपी और किंगपिन तुषार गोयल भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का प्रमुख है… कांग्रेस पार्टी का उसके (तुषार गोयल) साथ क्या संबंध है? क्या यह पैसा कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों में इस्तेमाल किया जा रहा था? क्या कांग्रेस के कुछ नेताओं का ड्रग तस्करों से कोई समझौता है? कांग्रेस खासकर हुड्डा परिवार को जवाब देना चाहिए कि आपका तुषार गोयल से क्या संबंध है?
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नेता रूपा गांगुली ने कहा कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लाल बाजार थाने ले जाया गया है, जबकि वह बांसद्रोणी में हुई घटना के खिलाफ बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर बैठी थीं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि चुनाव प्रचार अच्छा चल रहा है, पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर है। 36 बिरादरी ने तय कर लिया है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। दलित कांग्रेस के साथ हैं। बीजेपी मुद्दाविहीन है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बिहार के पूर्व विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए पूर्व सांसद सूरज भान सिंह, राजन तिवारी सहित 6 लोगों को बरी कर दिया। वहीं, मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों को 15 दिन के भीतर सरेंडर करने को कहा है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडूराव के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। भारत वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सावरकर से कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं सीखा।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: देश के गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। इस दौरान में कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण करने वाले हैं। इतना ही नहीं, नवरात्रि के चलते वे कुछ धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: यूपी में आज एक बड़ी कार्रवाई हुई है और लखनऊ में जल निगम के रिटायर्ड इंजीनियरों के घर छापे में बड़े खुलासे किए हैं। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में इन अफसरों के घर रेड की थी। इन अफसरों ने लखनऊ के साथ ही देवरिया, नोएडा और दिल्ली में भी महंगी जमीन खरीदी थी। गोल्ड बॉन्ड के रूप में भी लाखों की रकम निवेश की गई है। घरों में मौजूद महंगे साज सज्जा के सामान की भी सूची तैयार जा रही है। पांचों इंजीनियरों के घरों में करोड़ों का डेकोरेशन है। विभाग इनके खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी कर चुका है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: नतिरुपति मंदिर के लड्डुओं में इस्तेमाल होने वाले घी में जानवरों के फैट को लेकर मचे बवाल के बीच आज का दिन अहम है क्योंकि आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बिहार के मुंगेर जिले राष्ट्रीय जनता दल के नेता और प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि राजद नेता सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इस दौरान ही बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राजनीतिक दल आज आक्रामक चुनाव प्रचार करने वाले हैं। इसको लेकर ही आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक बड़ी चुनावी रैली करने वाले हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एयर स्ट्राइक कर रहा है। इसमें 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस हमले में भारी तबाही भी देखने को मिली है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को महिला का घर जलाने के आरोप पर अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई थी। इसी के चलते इरफान सोलंकी ने इस मामले में हाईकोर्ट से 7 साल की सजा को रद्द करने की मांग की है। सोलंकी की इस याचिका पर जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डबल बेंच आज (3 अक्टूबर) सुनवाई करेगी।
