IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 26 दिसंबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। क्रिसमस के बाद भी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई। रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार 26 दिसंबर को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। प्रदूषण में बुधवार को कमी आने की वजह सोमवार और मंगलवार रात आई हल्की बारिश व तेज हवाएं रहीं। बारिश आने की वजह से 26 दिसंबर के बाद प्रदूषण स्तर में गिरावट आएगी। आइये नजर डालते हैं देशभर में मौसम का क्या है हाल

Live Updates
15:37 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: बिहार में सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा तापमान

बिहार में आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बीते वर्षों की तुलना में राज्य में इस बार तापमान भी सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक बना हुआ है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसके बढ़ने के आसार हैं।

14:20 (IST) 26 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में 27 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार दोपहर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ हो गया। पिछले 48 घंटों में ठंड और बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 दिसंबर से बारिश शुरू होने से पहले गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बुधवार सुबह लखनऊ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

13:23 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: वेस्ट यूपी में सर्द हवाओं के साथ ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट यूपी में सर्द हवाओं के साथ मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निम्न स्तर पर दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के मिलने और अरब सागर से नमी से उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में बादल, बारिश, ओलावृष्टि के आसार हैं। वेस्ट यूपी में बादल, बारिश का यह दौर 48-72 घंटे तक चलेगा। 27-28 को पूरे क्षेत्र में सर्द दिन की स्थितियां बनेंगी।

12:16 (IST) 26 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को कोहरा देखने को मिला। पिछले दो दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत अन्य जिलों में कोहरा रह सकता है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

11:33 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान समेत केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।

10:03 (IST) 26 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: पाइप में जम गया पानी

कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। इससे जलाशय जम गए हैं। पाइपलाइन भी पूरी तरह जमी हुई हैं। इससे पानी सप्लाई में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

09:06 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: कश्मीर और हिमाचल में पारा शून्य से नीचे

कश्मीर और हिमाचल में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर को मंडी, मनाली, चंबा, ऊना, हमीरपुर और सुंदरनगर में तीव्र शीतलहर और घना कोहरा रहने को कहा है। प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा। रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान शिमला समेत आसपास के हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है।

07:38 (IST) 26 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी हुई एडवायजरी

दिल्ली में कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोहरे के कारण कुछ फ्लाइट पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि सभी फ्लाइट सामान्य तरीके से उड़ान भर रही हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

00:06 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: एक से चार जनवरी तक कश्मीर में हल्की बर्फबारी

एक से चार जनवरी तक कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चिल्ला-ए-कलां के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी गिर जाता है।

00:06 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: 31 दिसंबर को हल्की बर्फबारी होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 29, 30 और 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि नए साल की पूर्व संध्या पर ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

00:05 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: कश्मीर में और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

00:04 (IST) 26 Dec 2024
Weather Update LIVE: जलापूर्ति लाइन में पानी हुआ जमा

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच इसके अधिकतर इलाकों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में कई जलाशयों एवं जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया है।

22:01 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: हिमाचल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने बुधवार को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में कड़ाके की ठंड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी की है, जबकि गुरुवार और रविवार को भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और मंडी में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

19:38 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: हिमाचल प्रदेश में 226 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 226 सड़कें बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

17:42 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: फतेहपुर में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यूपी में फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

15:54 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस से बदला मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) जम्मू-कश्मीर और आसपास के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखी जा रही है। दक्षिण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।

14:31 (IST) 25 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में बढ़ी गलन

सोमवार की देर रात से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ पड़ी फुहारों के बाद मंगलवार को सुबह राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ आदि में हल्की बारिश देखने को मिली। ज्यादातर इलाकों में तापमान में उतार चढाव के बीच दिन भर बादल छाए रहे। बादलों की मौजूदगी और बारिश की वजह से दिन के पारे में गिरावट से हवा में गलन भी रही।

13:01 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: 26 दिसंबर को इन राज्यों में हो सकती है बारिश

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बारिश की संभावना जताई है।

11:55 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: हिमाचल के अधिकांश जगहों पर पारा शून्य से नीचे

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के आदिवासी क्षेत्र ताबो में -10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजा में तापमान -6.9 डिग्री रहा, जबकि कुकुमसेरी में -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार किन्नौर जिले के रेकांग-पियो में तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में भी -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कुफरी और नारकंडा में क्रमशः 0.1 डिग्री सेल्सियस और -2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और धर्मशाला में 5.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

https://platform.twitter.com/widgets.js
11:35 (IST) 25 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 26-27 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका असर उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में देखने को मिलेगा। इसके अलावा कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मध्य प्रदेश में भी आज बारिश हो सकती है।

10:15 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कई रास्ते बर्फबारी के कारण बंद करने पड़े हैं। उत्तराखंड में भी 25 और 26 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर पाला भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर में डल झील पूरी तरह जम गई है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
10:01 (IST) 25 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी और बिहार में बारिश से बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 25 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, एटा, आगरा आदि जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के अधिकांश जगहों में घना कुहासा छाया हुआ है।

09:41 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पंजाब औऱ हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। आईएमडी की ओर से यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 दिसंबर को यहां पर घना कोहरा हो सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां यहां न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी।

09:22 (IST) 25 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली-एनसीआर में सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है। सुबह 7 बजे के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपडेट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 333 दर्ज हुआ।

09:14 (IST) 25 Dec 2024
Weather Update LIVE: आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिविलिटी काफी कम

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा मिल रहा है। पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई। लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं।