IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 26 दिसंबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। क्रिसमस के बाद भी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई। रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार 26 दिसंबर को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। प्रदूषण में बुधवार को कमी आने की वजह सोमवार और मंगलवार रात आई हल्की बारिश व तेज हवाएं रहीं। बारिश आने की वजह से 26 दिसंबर के बाद प्रदूषण स्तर में गिरावट आएगी। आइये नजर डालते हैं देशभर में मौसम का क्या है हाल
बिहार में आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बीते वर्षों की तुलना में राज्य में इस बार तापमान भी सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक बना हुआ है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसके बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार दोपहर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ हो गया। पिछले 48 घंटों में ठंड और बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 दिसंबर से बारिश शुरू होने से पहले गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बुधवार सुबह लखनऊ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट यूपी में सर्द हवाओं के साथ मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निम्न स्तर पर दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के मिलने और अरब सागर से नमी से उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में बादल, बारिश, ओलावृष्टि के आसार हैं। वेस्ट यूपी में बादल, बारिश का यह दौर 48-72 घंटे तक चलेगा। 27-28 को पूरे क्षेत्र में सर्द दिन की स्थितियां बनेंगी।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को कोहरा देखने को मिला। पिछले दो दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत अन्य जिलों में कोहरा रह सकता है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। इससे जलाशय जम गए हैं। पाइपलाइन भी पूरी तरह जमी हुई हैं। इससे पानी सप्लाई में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
कश्मीर और हिमाचल में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर को मंडी, मनाली, चंबा, ऊना, हमीरपुर और सुंदरनगर में तीव्र शीतलहर और घना कोहरा रहने को कहा है। प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा। रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान शिमला समेत आसपास के हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है।
दिल्ली में कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोहरे के कारण कुछ फ्लाइट पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि सभी फ्लाइट सामान्य तरीके से उड़ान भर रही हैं।
https://platform.twitter.com/widgets.jsDelhi Airport issues advisory.Low visibility procedures are in progress at Delhi Airport. All flight operations are presently normal: Delhi Airport pic.twitter.com/WKyFGbdTDL
— ANI (@ANI) December 26, 2024
एक से चार जनवरी तक कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चिल्ला-ए-कलां के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी गिर जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29, 30 और 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि नए साल की पूर्व संध्या पर ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच इसके अधिकतर इलाकों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में कई जलाशयों एवं जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया है।
मौसम विभाग ने बुधवार को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में कड़ाके की ठंड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी की है, जबकि गुरुवार और रविवार को भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और मंडी में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 226 सड़कें बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) जम्मू-कश्मीर और आसपास के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखी जा रही है। दक्षिण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।
सोमवार की देर रात से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ पड़ी फुहारों के बाद मंगलवार को सुबह राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ आदि में हल्की बारिश देखने को मिली। ज्यादातर इलाकों में तापमान में उतार चढाव के बीच दिन भर बादल छाए रहे। बादलों की मौजूदगी और बारिश की वजह से दिन के पारे में गिरावट से हवा में गलन भी रही।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के आदिवासी क्षेत्र ताबो में -10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजा में तापमान -6.9 डिग्री रहा, जबकि कुकुमसेरी में -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार किन्नौर जिले के रेकांग-पियो में तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में भी -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कुफरी और नारकंडा में क्रमशः 0.1 डिग्री सेल्सियस और -2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और धर्मशाला में 5.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
https://platform.twitter.com/widgets.jsIn the last 24 hours, most regions in Himachal Pradesh have recorded sub-zero temperatures. The lowest minimum temperature was recorded in the tribal area of Lahaul-Spiti’s Tabo at -10.6 degrees Celsius. In Kaza, the temperature was -6.9 degrees, while Kukumseri recorded -8.2…
— ANI (@ANI) December 25, 2024
राजस्थान में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 26-27 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका असर उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में देखने को मिलेगा। इसके अलावा कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मध्य प्रदेश में भी आज बारिश हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कई रास्ते बर्फबारी के कारण बंद करने पड़े हैं। उत्तराखंड में भी 25 और 26 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर पाला भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर में डल झील पूरी तरह जम गई है।
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | J&K | Srinagar's Dal Lake freezes as the minimum temperature plunges to minus 7.3, as per IMD pic.twitter.com/nRChumnRlF
— ANI (@ANI) December 25, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 25 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, एटा, आगरा आदि जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के अधिकांश जगहों में घना कुहासा छाया हुआ है।
पंजाब औऱ हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। आईएमडी की ओर से यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 दिसंबर को यहां पर घना कोहरा हो सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां यहां न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी।
दिल्ली-एनसीआर में सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है। सुबह 7 बजे के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपडेट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 333 दर्ज हुआ।
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा मिल रहा है। पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई। लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं।