IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक हीट वेव से राहत नहीं मिलने वाली।अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मथुरा और आगरा तक इस हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि 11 और 12 अप्रैल को बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान के कारण कुछ राहत महसूस की जा रही है। 9 और 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। 8, 9 और 12 अप्रैल को हिमाचल के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। पढ़ें- देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

Live Updates
23:57 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन हीट वेव से राहत नहीं

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक हीट वेव से राहत नहीं मिलने वाली। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि 11 और 12 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

21:04 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: इन राज्यों में हीट वेव का असर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों में हीट वेव का असर रहेगा।

18:32 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी के इन शहरों में लू की संभावना

मौसम विभाग ने 8-9 अप्रैल को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

17:29 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिलों (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं सुपौल जिले) में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-तड़क व बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के अलग-अलग भागों में 13 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ छिटपुट बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है।

15:23 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में धूल भरी आंधी

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आँधी चलने के साथ बादल छा सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल के आसपास पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

14:32 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: इन राज्यों में हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से भरपूर हवाओं के चलते पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी बारिश के आसार हैं।

13:48 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमालय में बारिश

दिल्ली और उत्तर भारत में लू की स्थिति पर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “हमने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू की चेतावनी जारी की है। 11 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। हमने राजस्थान में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिन और रात का तापमान बहुत ज़्यादा रहेगा। 48 घंटों के बाद स्थिति में सुधार होगा। अगले 4-5 दिनों तक हिमालय में हल्की बारिश होगी।”

13:29 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 11, 12 और 13 अप्रैल को 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है।

12:50 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कैसा होगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अभी दो तीन दिन जारी रहेगा, हालांकि उसके बाद आंधी और हल्की बारिश से इसमें कुछ राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार इस समय जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राज्य के शेष अधिकतर भागों में भी अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच है और यह तापमान सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर है। सोमवार को बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान, 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में चल रही तीव्र ‘लू’ और गर्म रात्रि का दौर आगामी 48 घंटों के दौरान जारी रहने की पूरी संभावना है। वहीं 10-11 अप्रैल से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में बादल गरजने, आंधी आने और हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।

12:19 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पूर्वोत्तर के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भी मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, गुरुवार तक मौसम साफ हो जाने की उम्मीद है।

12:02 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। आईएमडी ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है , जबकि बेंगलुरु में भारी जलभराव और यातायात जाम की आशंका है ।

11:25 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: 10 अप्रैल से आएगी दिल्ली के तापमान में गिरावट

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन संभावना है कि इस सप्ताह दिल्ली को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, “ये स्थितियां 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। 10 अप्रैल से दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।” 10 अप्रैल को तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश के कारण दिल्ली में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

10:36 (IST) 8 Apr 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कैसा होगा आज दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार तक जारी ‘येलो’ अलर्ट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति के साथ आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मंगलवार की सुबह सफदरजंग और पालम इलाकों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

10:01 (IST) 8 Apr 2025
Weather Update LIVE: भीषण गर्मी के चलते बढ़ी बिजली की मांग

देश में 2024 में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी वाले महीनों में बिजली की मांग इससे पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 10.4 प्रतिशत अधिक रही। इस वृद्धि में एसी के बढ़ते उपयोग का योगदान लगभग एक तिहाई रहा। मंगलवार को जारी एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक ‘एम्बर्स ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू’ के छठे संस्करण में यह भी कहा गया कि 2024 में वैश्विक बिजली की मांग में वृद्धि के लगभग पांचवें हिस्से के लिए भीषण गर्मी जिम्मेदार रही और इसके कारण ही जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

09:40 (IST) 8 Apr 2025
Weather Update LIVE: इन राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप

अगले 3 दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा में लू का प्रकोप बना रहेगा। 10-11 अप्रैल से कई राज्यों में आँधी और बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान कम हो सकता है।

09:10 (IST) 8 Apr 2025
Weather Update LIVE: हिमाचल प्रदेश में बढ़ी गर्मी

हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भी मौसम गर्म रहा। धर्मशाला में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में 14 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जबकि कांगड़ा और ऊना में 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

08:42 (IST) 8 Apr 2025
Weather Update LIVE: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

एक पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर में सक्रिय हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर आज से दिखेगा। वहीं, लखनऊ समेत यूपी के अन्य हिस्सों में परसों तक असर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद 12 से 13 तारीख तक बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी का सिलसिला रह सकता है।

08:38 (IST) 8 Apr 2025
Weather Update LIVE: राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी

राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी जारी है, कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। राजस्थान में मध्य तक राहत मिलने की संभावना है।

23:58 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: तमिलनाडु में हो सकती बारिश

तमिलनाडु में इस हफ्ते मौसम थोड़ा राहत भरा रहने का अनुमान है। अगले दो दिन राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में बारिश की वजह से यलो अलर्ट जारी हुआ है।

22:19 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: बिहार के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

पटना मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा जिला में बारिश हो सकती है।

19:36 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: 9 अप्रैल को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे जिनके चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। 10 अप्रैल को मौसम विभाग ने बताया है कि तेज हवाएं और लू चलेगी।

18:37 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: इन शहरों में हीटवेव का असर

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मथुरा और आगरा तक इस हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

18:36 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग में दिल्ली एनसीआर के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में अगले 5 से 7 दिनों तक हीटवेव का असर रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

15:17 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: 3-4 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना- डॉ. नरेश कुमार

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, “गुजरात में हीट वेव के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के लिए भी अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट है। हरियाणा में अगले 4 दिन हीट वेव और दिल्ली में अगले 3 दिन हीट वेव की स्थिति रह सकती है। 3-4 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।”

14:49 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: मध्य प्रदेश में 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी गर्मी सताने लगी है। कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर और रतलाम के जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 8, 9 और 10 अप्रैल को हीटवेव का असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी रहेगा।

14:22 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू चलने की संभावना

7-10 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ/कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है जबकि 7-9 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है।

14:21 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना

9-11 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और 10 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में थोड़ी बारिश होने की संभावना है। 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

13:16 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: हिमाचल प्रदेश में 9 अप्रैल से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कहा है कि सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में लू चल सकती है। मौसम विभाग ने मंडी और कुल्लू जिलों के लिए ‘हीट वेव’ की चेतावनी जारी की है। हालांकि 9 अप्रैल से मौसम बदलेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

11:24 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: भिंड में लगातार बढ़ रहा तापमान, लोग परेशान

मध्य प्रदेश के भिंड में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप है तो रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। तापमान के लगातार बढ़ने से लोग परेशान हैं। धूप के तेवर और तापमान दोनों में तेजी आई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और कड़ाके की गर्मी पड़ सकती है।

10:56 (IST) 7 Apr 2025
Weather Update LIVE: गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर में चल सकती है लू

मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे यूपी के शहरों- गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में लू चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है। 8 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। तब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।