देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर में बीते दिन पारे में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर की तेज धूप के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा इजाफा हो सकता है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही थी और बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली है। आज अधिकतम और न्यूतम तापमान में एक इजाफा हो सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।

Heatwave Alert: मौसम विभाग का लू पर अपडेट

IMD के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। वेस्टर्न और ईस्टर्न इंडिया में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है। IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि नॉर्थ और ईस्ट इंडिया, मध्य भारत और नॉर्थवेस्ट इंडिया में इस बार 8 से 10 दिन तक लू पड़ सकती है, जबकि आमतौर पर यह 4-7 दिन तक ही रहती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो प्रदेश में मौसम साफ रहने के कारण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि 24 घंटे बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। 3 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन इसके बाद फिर से प्रदेश में गर्मी का सिलसिला जारी हो सकता है।

Live Updates
18:34 (IST) 2 Apr 2025
Weather Forecast Today LIVE: इन जगहों पर वर्षा

भारतीय मौसम विभाग ने कहा -  दक्षिणी झारखंड, उत्तरी ओडिशा, पश्चिमी बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, सिक्किम, उत्तरी केरल, तटीय तमिलनाडु और निकोबार द्वीप क्षेत्र में संवहनीय/गरज के साथ वर्षा की गतिविधि देखी गई।

17:49 (IST) 2 Apr 2025
Jaipur Weather Forecast Today LIVE: राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

जयपुर में स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 3-4 दिन में राज्य में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है और पांच व छह अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव (उष्ण लहर) चलने का अनुमान है। 

17:27 (IST) 2 Apr 2025
Weather Forecast Today LIVE: राजस्थान के अनेक इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान

राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले 48 घंटे में कई जगह बादल छाए रहने का अनुमान है। जयपुर में स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटों में बादल छाए रहने का अनुमान है और तीन अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

16:42 (IST) 2 Apr 2025
Weather Forecast Today LIVE: कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली NCR में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

15:45 (IST) 2 Apr 2025
IMD Weather Forecast: कर्नाटक में सरकार ने बदला दफ्तर का समय

कर्नाटक में मौसम को देखते हुए सरकार ने दफ्तर का समय बदल दिया है। राज्य सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि भीषण गर्मी के चलते कलबुर्गी डिवीजन के 7 जिलों और बेलगावी डिवीजन के विजयपुरा और बागलकोट जिलों में अप्रैल और मई 2025 में सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बदलने का आदेश जारी किया है। इससे पहले कर्नाटक राज्य सरकारी कर्मचारी संघ ने यह प्रस्ताव रखा था।

15:24 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: इन राज्यो में 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल कर्नाटक में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा वहीं 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, IMD के पूर्वानुमान में पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भी है।

15:20 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: हिमाचल में बर्फबारी को लेकर अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। IMD विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया गया है।

15:17 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: गर्मी को लेकर राजस्थान में अलर्ट

IMD के अनुसार, राजस्थान में अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 5 अप्रैल को कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अलवर और भरतपुर में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन इसके बाद गर्म हवाएं (लू) चलने की आशंका जताई गई है।

15:16 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तर भारत के इन शहरों में रहेगा लू का प्रकोप

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। इन राज्यों में लू चलने की भी आशंका है, जिससे लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

13:19 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। उसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के लिए 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

12:19 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में बढ़ेगा पारा

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तप रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा चढ़ रहा है। अप्रैल महीने में इस बार गर्मी बेहाल कर सकती है। उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

11:42 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: आंध्र प्रदेश में कहां होगी बारिश?

मौसम को लेकर एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर कुर्मानध ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के कई मंडलों में दो अप्रैल को लू चलने का अनुमान है, ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है।’’ उन्होंने बताया कि बुधवार को श्री सत्य साई और चित्तूर जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

11:42 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: आंध्र प्रदेश में लू चलने को लेकर आया मौसम विभाग का अनुमान

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बुधवार को राज्यभर के 30 मंडलों में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। जिन 30 मंडलों के प्रभावित होने का अनुमान जताया गया है उनमें श्रीकाकुलम जिले के छह, विजयनगरम और अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पांच-पांच मंडल, पार्वतीपुरम मान्यम के 11, काकीनाडा के एक और पूर्व गोदावरी के दो मंडल शामिल हैं।

09:38 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान समेत यूपी दिल्ली पंजाब में तेज हवाएं चलने की संभावना

नॉर्थ-ईस्ट के कुछ राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

09:37 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: लू चलने को लेकर क्या है IMD का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को पश्चिम बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, केरल समेत 6 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।

08:11 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?

दिल्ली के तापमान को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा है जो कि सामान्य 4.2 डिग्री कम है।

08:07 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के तामपान की बात करें तो तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में 16.7℃ न्यूनतम और 36.7℃ अधिकतम तापमान होने के कारण लोगों को काफी गर्मी का एहसास हो रहा है।

00:17 (IST) 2 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार में भी तापमान बढ़ेगा और जून जैसी गर्मी का एहसास अप्रैल में ही होगा। 2 अप्रैल को प्रदेश में तापमान में और इजाफा होगा।

22:46 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: इन राज्यों में हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में भी बारिश की उम्मीद है।

22:45 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: 2 अप्रैल 2025 को उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल 2025 को उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

20:00 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: इन राज्यों में इस साल चलेगी अधिक लू

राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक तथा तमिलनाडु के उत्तरी भाग में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

18:07 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र के इन इलाकों में जारी ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जलगांव, पुणे, जालना, अहिल्या नगर, नासिक, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और धुले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 2 अप्रैल तक मुंबई में समेत इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

17:24 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान

राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिन बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो और तीन अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं।

16:22 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र और कर्नाटक में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

सेंट्रल महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक में रात के समय गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

15:41 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: कहां-कहां पड़ेगी ज्यादा गर्मी?

मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के मुताबिक राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत महाराष्ट्र और झारखंड में आने वाले समय में ज्यादा गर्मी और लू पड़ने की संभावना है।

15:39 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: बारिश को लेकर क्या है अनुमान?

IMD के नार्थ इंडिया और देश में सामान्य तौर पर 39.2 एमएम बारिश होती है। इस दौरान नार्थवेस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों, वेस्ट सेंट्रल इंडिया और नार्थ ईस्ट इंडिया में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होगी। अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।

13:47 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?

गुजरात की बात करें तो यहां के कच्छ में लू चलने की संभावना है जबकि अन्य कुछ इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि 1 अप्रैल के बाद से राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

13:46 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान में कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 1 अप्रैल को कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

13:37 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात करें तो दो दिन धूप खिलने के बाद एक बार फिर राज्य में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसके चलते प्रदेश के चार जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD के अनुसार, इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलेंगी और मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी से राहत मिलेगी।

13:25 (IST) 1 Apr 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: गाजियाबाद और नोएडा में चढ़ा पारा, गर्मी का सितम शुरू

राष्ट्रीय राजधानी से सटे यूपी के शहर गाजियाबाद और नोएडा के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 17 और 19 डिग्री तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहेगा। यहां भी आसमान साफ है। IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।