देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया, उनके निधन से देश भर में शोक की लहर है। विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी तेज बुद्धि, सहज विनम्रता तथा व्यक्तिगत ईमानदारी के लिए सराहा जाता है … यह ऐसे गुण हैं जो राजनीति में विरले ही देखने को मिलते हैं। उन्हें न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी सबसे महान राजनेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह इतिहास में न केवल भारत के बल्कि विश्व के महान राजनीतिक नेताओं में से एक के रूप में जाने जाएंगे।’’
यह भी पढ़ें… मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा देश, कल कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा
उद्योग जगत के शीर्ष हस्तियों ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा और गौतम अडानी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से प्यार किया। और इसके लिए आपकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।” अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को बदलने में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। एक्स पर अपने पोस्ट में, अडानी ने कहा, “डॉ मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। इतिहास हमेशा 1991 के परिवर्तनकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करेगा जिसने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले।
यह भी पढ़ें… Manmohan Singh Death: अर्थशास्त्री, RBI गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री…हर भूमिका में खरे उतरे मनमोहन सिंह
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप (Atul Keshap) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपनी श्रद्धांजलि में केशप ने डॉ. सिंह को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। एक्स पर एक पोस्ट में केशप ने उल्लेख किया कि मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केशप ने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार और भारत के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना। पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ाने और संबंधों को आधुनिक बनाने और दोनों लोकतंत्रों को रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी के एक स्थिर पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
कमल हासन, चिरंजीवी, सनी देओल, मनोज बाजपेयी समेत अन्य फिल्मी सितारों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक दूरदर्शी और महान राजनीतिक नेता के रूप में याद किया।
अभिनेता-राजनेता हासन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश ने अपने ‘बेहतरीन सपूतों में से एक’ को खो दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक नेताओं और विद्वानों में से एक को खो दिया है।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि सिंह उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नए उदारवादी भारत की कल्पना की थी, जो आज दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है। अपने शोक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि दिवंगत सिंह के प्रेरक नेतृत्व ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर ‘बड़ी छाप’ छोड़ी है। उन्हें ‘सबसे सम्मानित व्यक्ति’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने सिंह को एक सरल, सज्जन और ईमानदार राजनेता के रूप में याद किया। भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात नयी दिल्ली में निधन हो गया। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘सिंह का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के एक छोटे से गांव में हुआ था और वे देश तथा दुनिया के जाने-माने अर्थशास्त्रियों में से एक थे। वे नरसिम्हा राव मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री थे और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण तथा निजीकरण की शुरूआत करते हुए देश के सामने आए वित्तीय संकट का समाधान किया।’’ य
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को बदलने में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। एक्स पर अपने पोस्ट में, अडानी ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। इतिहास हमेशा 1991 के परिवर्तनकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करेगा जिसने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले। एक दुर्लभ नेता जो नरमी से बोलते थे लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की, डॉ सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक मास्टरक्लास है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।"
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपने संस्मरण में उल्लेख किया है कि जुलाई 2011 के मुंबई बम विस्फोटों के बाद मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि यदि ऐसा कोई और हमला होता है तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी होगी। मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 13 जुलाई 2011 को तीन बम विस्फोट हुए थे। ये धमाके ओपेरा हाउस, जावेरी बाजार और दादर पश्चिम क्षेत्रों में शाम 6:54 बजे से 7:06 बजे के बीच हुए थे जिसमें 26 लोग मारे गए और 130 लोग घायल हो गए थे। वर्ष 2019 में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'फॉर द रिकॉर्ड' में कैमरन ने लिखा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे अच्छे संबंध थे। वह एक संत पुरुष थे, लेकिन भारत के सामने आने वाले खतरों के बारे में वह बेहद सख्त थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र के लिए उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।
पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पंकज सरन ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने की ‘बहुत कोशिश’ की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। सरन तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी सहयोगी थे। पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सरन ने गुरुवार को सिंह के निधन को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें एक बुद्धिजीवी और विश्व स्तर के अर्थशास्त्री के रूप में वर्णित किया साथ ही उन्हें विनम्रता का प्रतीक भी बताया। पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने कहा, "वह आम सहमति बनाने वाले व्यक्ति थे, बहुत ही सरल व्यक्ति थे, उन्होंने कभी प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन उन्होंने 10 वर्षों तक सेवा की।"
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके आर्थिक सुधारों की सराहना की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। रवि ने सिंह को बुद्धिमत्ता, विनम्रता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान दिया और चुनौतीपूर्ण समय में देश का मार्गदर्शन किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह "सभी के लिए सम्मानीय थे।" उन्होंने एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब नहीं रहे। उन्होंने आरबीआई के गवर्नर और भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 1991 का मील का पत्थर बजट पेश किया जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया। सभी के लिए सम्मानीय, वह मृदुभाषी और सौम्य थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।"
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप (Atul Keshap) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपनी श्रद्धांजलि में केशप ने डॉ. सिंह को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। एक्स पर एक पोस्ट में केशप ने उल्लेख किया कि मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा, "मेरा मानना है कि मनमोहन सिंह का निधन सिर्फ एक झटका नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी त्रासदी है। उनका निधन ऐसे समय में हुआ है जब भारत की राजनीति ऐसी करवट ले रही है जो भारत के लिए अच्छी बात नहीं है...।"
Manmohan Singh Passes Away Reactions LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है।
Manmohan Singh Passes Away Reactions LIVE: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि वह हर परिस्थिति में संवाद, सर्वसम्मति और सुलह की राजनीति में विश्वास करते थे। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कई विभागों में मंत्री रहे रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ पूर्णता से भरे और बेहद प्रतिष्ठित एक जीवन का अंत हो गया है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त सचिव, रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज दोनों के पूर्व छात्र। 1956 में कैम्ब्रिज में प्रतिष्ठित एडम स्मिथ पुरस्कार के विजेता।’’
Manmohan Singh Passes Away Reactions LIVE: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर! देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की प्रगति और विकास की अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। आपकी सौम्यता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।’’
Manmohan Singh Passes Away Reactions LIVE: अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’
Manmohan Singh Passes Away Reactions LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भारत के आर्थिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से कहा, ‘‘मनमोहन सिंह ने साहसपूर्वक हमारे देश को महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर में संभाला और विकास तथा समृद्धि के नए रास्ते खोले।’’
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी बुद्धिमत्ता और सादगी के गुणों को शब्दों में बयां करना असंभव है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट किया और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर लिखा कि पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। इतिहास 1991 के परिवर्तनकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखेगा, जिसने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले। एक दुर्लभ नेता जो मृदुभाषी थे, लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से महान उपलब्धियां हासिल कीं, डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरा देश शोक में है। वही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से बात की है, जो कि एम्स अस्पताल में पहले ही मौजूद थीं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही उन्हें उनके सौम्य और सरल व्यवहार के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक देश की सेवा की।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट में लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री, राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने भारत को मुश्किल समय में शालीनता और बुद्धिमत्ता के साथ आगे बढ़ाया। भारत के आर्थिक सुधारों, वैश्विक कद और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. सिंह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, विनम्रता और बुद्धिमत्ता के प्रतीक थे, जिन्होंने नेताओं और नागरिकों की पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। उनकी आत्मा को शांति मिले।
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। पंजाब के एक साधारण गांव से अर्थशास्त्री और भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का आपका सफर आपकी लगन को दर्शाता है।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि और लिखा मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैंने मार्गदर्शक और मेंटॉर को खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।
डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी व्यावहारिक थे। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।