10 नवंबर Highlights: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार करने वाले हैं, तो दूसरी ओर आज बीजेपी महाराष्ट्र के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी पहले अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी ने 5 अहम गारंटियां दी हैं।

बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जारी किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी का महायुति के तहत सीएम एकनाथ शिंदे के गुट की शिवसेना के अलावा अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ गठबंधन है। बीजेपी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यहां पड़ें आज दिन भर की सभी अहम खबरें

Live Updates
23:41 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: लेबनान में पेजर अटैक के पीछे इजरायल का हाथ, बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद किया कबूल : रिपोर्ट

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इस बात को माना है कि लेबनान में हुए पेजर हमले की मंजूरी उनकी ही तरफ से दी गई थी। हिजबुल्लाह पर हुए इस हमले में लगभग 40 लोग मारे गए थे और 3,000 से ज़्यादा घायल हो गए थे। आज (10 नवंबर) हुई एक कैबिनेट बैठक में नेतन्याहू ने यह भी स्वीकार किया कि इजरायली बलों ने सीधे आदेश मिलने के बाद बेरूत में एक सटीक हमला किया था जिसमें हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी।

21:52 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए निलंबित किया

https://platform.twitter.com/widgets.js

20:25 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में मुंबई क्राइम ब्रांच की 6 अधिकारियों और 15 जवानों की एक टीम ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शूटर शिव कुमार को उत्तर प्रदेश के दो अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्हें मुंबई लाया जा रहा है: मुंबई पुलिस

https://platform.twitter.com/widgets.js

19:48 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी ने किया वायनाड में प्रचार

वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी ने नाइकेटी में उनके चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

19:32 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए ताबड़तोड़ हमले, कई उड़ाने रद्द, मॉस्को ने कहा-यह अब तक का सबसे बड़ा हमला

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मास्को पर अब तक सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। दोनों देशों के बीच जारी जंग कम होती नहीं दिखाई दे रही है। जानकारी है कि इस हमले में एक रूसी नागरिक घायल हुआ है और तीन प्रमुख हवाई अड्डों की उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है। जवाबी कार्रवाई में रूस ने 145 ड्रोन दागे हैं। मॉस्को के क्षेत्रीय गवर्नर ने इसे बहुत बड़ा हमला बताया और कहा कि शहर से 15 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित स्टैनोवॉय गांव के दो घरों में ड्रोन गिरने के बाद आग लग गई है।

19:06 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: झारखंड में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

https://platform.twitter.com/widgets.js

15:35 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पीएम मोदी तक पर हमलावर हुए संजय राउत

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जारी सियासी सरगर्मी के बीच शिवसेना यूबीटी नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महायुति सरकार पर बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में चोरों की सरकार चल रही है और उसका सरदार दिल्ली में बैठा है। महाराष्ट्र कभी किसी की गुलामी नहीं करता। अमित शाह आजकल महाराष्ट्र में ही बैठते हैं। हमने कहा है कि मोदीजी जबतक आर महाराष्ट्र में आते हैं तबतक हम अनसेफ हैं।

14:22 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: झारखंड से पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर हमला

झारखंड के बोकारो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया जी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं। JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।

13:02 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: महाविकास अघाड़ी के घोषणापत्र में किए गए बड़े वादे

विपक्षी गठबंधन ने महालक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 3000 रुपये और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जातिगत जनगणना कराने का वादा करने से लेकर 50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाने का वादा किया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि लोगों का 25 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा और उन्हें मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

12:59 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: MVA ने महाराष्ट्र के लिए रिलीज किया घोषणापत्र

महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर शिवसेना नेता संजय राउत और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की मौजूदगी में पेश किए गए इस घोषणापत्र में बेरोजगारों को हर महीने 4000 रुपये देने का वादा किया गया है। इसके अलावा गठबंधन ने सरकार बनने के बाद अपना 100 दिन का प्लान भी बता दिया है।

11:56 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, जिसके साथ ही आतंकियों का सफाया करने की तैयारी की है। बता दें कि आतंकी हमलें में तीन पैराट्रूपर्स बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

11:13 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: कानपुर में नीट की छात्रा से गैंगरेप

कानपुर में नीट की छात्रा से गैंगरेप की खबर सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, छह महीनों तक आरोपी ने छात्रा को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया।

10:29 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: नोएडा एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ।

10:00 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: दिल्ली में आज भी खराब है हवा की गुणवत्ता

देश राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा से लोगों का जीना अब मुश्किल हो रहा है और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की परेशानियां हर सुबह के साथ बढ़ती ही जा रही है । CPCB के अनुसार, धौला कुआं क्षेत्र में AQI 394 तक गिर गया है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा आनंद विहार से लेकर जहांगीरपुरी तक में वायु गुणवत्ता फेफड़ों को बर्बाद करने वाली साबित हो रही है।

08:20 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम

BCCI द्वारा कहा गया है कि पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी।

08:06 (IST) 10 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र

आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपना संकल्प पत्र जारी करने वाली है। मुंबई में जारी होने वाले पार्टी के घोषणापत्र को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज सुबह 10.15 बजे मुंबई पहुंचने वाले हैं। बीजेपी का ये कार्यक्रम ब्रांदो के सोफिटेल होटेल में आयोजित किया जाएगा।

23:30 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: दिल्ली के कृष्ण विहार में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत

Aaj Ki Taaja Khabar: दिल्ली के कृष्ण विहार के आरडी पब्लिक स्कूल के पास क्यू-ब्लॉक से सिलेंडर ब्लास्ट की कॉल मिली। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया और घर का आधा हिस्सा ढह गया, जिससे 24 वर्षीय महिला रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। एक और महिला झुलसी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।

19:11 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: केंद्र के पैसे से चलता है AMU: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जे से जुड़े मामले पर बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि एएमयू केंद्र के पैसे से चलने वाला संस्थान है, जहां दलितों-पिछड़ों को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

17:44 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: 'लोकसभा चुनाव के बाद हमें जो गति मिली, बरकरार नहीं रह सकी...', महायुति सरकार पर सवाल उठाते हुए बोले शरद पवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एनसीपी (एसपी) के पमुख शरद बयान ने कहा कि प्रदेश के लोग बदलाव के इंतज़ार में हैं। हालांकि अपनी इस बात के साथ जोड़ते हुए यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद  महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को जो गति मिली थी, बरकरार नहीं रह सकी है। इसकी वजह उन्होंने महयुति सरकार की अलग-अलग ‘लोकलुभावन योजनाओं’ को बताया।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो एमवीए को 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने में मदद करेगा।

https://www.jansatta.com/national/sharad-pawar-raising-questions-on-the-mahayuti-government-interview/3673628/

17:06 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: झारखंड पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू (एनडीए) उम्मीदवार सरयू राय के समर्थन में जमशेदपुर में रोड शो किया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

16:41 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: कनाडा के लिए स्टडी परमिट हासिल करना अब आसान नहीं, SDS प्रोग्राम किया गया खत्म, समझिए

कनाडा ने 8 नवंबर से अपने स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम (SDS) प्रोग्राम को अचानक समाप्त कर दिया है। इस प्रोसेस से  बहुत जल्द स्टडी परमिट हासिल हो जाता था और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जल्द वीजा हासिल करने में मदद मिल रही थी। SDS प्रोग्राम 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य भारत, चीन और फिलीपींस सहित 14 देशों के छात्रों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना था। 

https://www.jansatta.com/national/it-is-no-longer-easy-to-get-a-study-permit-for-canada-sds-program-ended/3673562/

16:09 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों और पर्यटकों से नौ आग्रह किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्रशंसा की और राज्य के सर्वागीण विकास के लिए यहां के लोगों और पयर्टकों से नौ आग्रह किए।

प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित पुलिस रैतिक परेड को एक वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि आज (शनिवार) से उत्तराखंड का रजत जयंती वर्ष शुरु हो रहा है और अब हमें उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरू करनी है।

15:47 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: नांदेड़ में पीएम मोदी ने फिर जताई महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नांदेड़ में एक जनसभा के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में, महिला सशक्तिकरण हमारी सरकार की अधिकांश योजनाओं के केंद्र में रहा है। जिस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल रहा है, जिस घर में नया शौचालय बन रहा है, जहां पहली बार पानी और बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है, जिस रसोई में पहली बार गैस सिलेंडर पर खाना पकाया जा रहा है, उस परिवार की महिला सदस्य को सबसे अधिक सुविधाएं मिल रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि 'माझी लड़की बहिन योजना' के संबंध में जो स्वागत और स्वीकृति मिली है, वह अभूतपूर्व है। हम नारी शक्ति को पहले से कहीं अधिक चमकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।

13:31 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भड़के अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में कहा कि संत समाज में झगड़े भड़काए जा रहे हैं। जो खुद से बड़ा किसी को नहीं मानते, वो कैसे 'योगी' हैं?' कोई व्यक्ति कपड़ों से नहीं, बल्कि अपनी बातों से योगी होता है, जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं और विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

12:28 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: बीजेपी कल जारी करेगी महाराष्ट्र का संकल्प पत्र

बीजेपी रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। अनुमान है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का महायुति के तहत एनसीपी और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के साथ गठबंधन है। पार्टी संकल्प पत्र में कई बड़े चुनावी वादे कर सकती है।

11:36 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: भारी भीड़ के बीच हुआ धमाका

क्वेटा रेलवे स्टेशन बम ब्लास्ट मामले में करीब 20 लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन में ट्रेन रवाना होने वाली थी, जिसके चलते स्टेशन के काउंटर पर भारी भीड़ थी।

10:29 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: राहुल और प्रियंका की तस्वीरों वाली फूड किट्स पर चुनाव आयोग का एक्शन

वायनाड लोकसभा उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली फूड किट्स को जब्त कर लिया है। इसके चलते नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

10:05 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: क्वेटा ब्लास्ट में बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन में हुए ब्लास्ट को लेकर खबरें हैं कि अभी मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। प्रशासन ने घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

10:03 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन में धमाका

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 7 लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा कई लोग इस ब्लास्ट में घायल भी हुए हैं।

08:57 (IST) 9 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: झारखंड में रोड शो और जनसभा करेंगे अमित शाह

झारखंड में आज राहुल गांधी के अलावा बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह भी चुनाव प्रचार करेंगे। यहां अमित शाह छत्तरपुर, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम के पोटका में जनसभा को संभोजि करेंगे और शाम को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे।