भारतीय निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च 2026 को चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की विधान सभाओं के लिए नौ अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल के बीच मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनाव की मतगणना चार मई को होगी। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम चार मई को आएंगे।Read More