Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2026 Update: बीजेपी ने महाराष्ट्र में 2026 के नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने 29 महानगरपालिकाओं की 2,869 सीटों में से 1,425 पर जीत का परचम लहराया। चुनाव नतीजों के साथ ही देश के सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी में ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है।
बीएमसी की 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना को 29 सीटों पर जीत मिली। शिवसेना (यूबीटी) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिलीं। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को आठ, एनसीपी को तीन, समाजवादी पार्टी को दो और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को सिर्फ एक सीट मिली।
पुणे महानगर पालिका के चुनावों में भाजपा ने पवार परिवार को चौंकाते हुए 119 सीटें जीतीं, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 27 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसकी सहयोगी एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस को 15 सीटें ही मिल पाईं।
महाराष्ट्र में जिन नगर निकायों में चुनाव हुए थे, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।
BMC Election Result: बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने किया खराब प्रदर्शन; सबक लेगी पार्टी?
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: कल हम महापौर भी बन सकते हैं- मेहज़बीन खान
बीएमसी चुनाव नतीजों पर एआईएमआईएम की विजयी उम्मीदवार मेहज़बीन खान ने कहा, "जनता ने मेरा समर्थन किया है और मुझे अपनी राय व्यक्त करने लायक समझा है... जैसा कि वारिस पठान कहते हैं, आज हम पार्षद हैं, कल हम महापौर भी बन सकते हैं..."
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: औरंगाबाद में हम 33 सीटों पर जीते- वारिस पठान
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "औरंगाबाद में हमने 33 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि पिछली बार हम सिर्फ 25 सीटों पर ही जीत पाए थे... यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है। हम इस क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं..."
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: किसी को भी जबरन नहीं रखा गया- अमोल घोले
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पार्षदों को होटल में ले जाए जाने की खबरों पर अमोल घोले ने कहा, "किसी को भी जबरन वहां नहीं रखा गया है। हमें आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया है। शिवसेना प्रमुख शिंदे साहब सभी पार्षदों को मार्गदर्शन देंगे। इनमें से कई पहली बार पार्षद बने हैं और दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। हम उन्हें बताएंगे कि उन्हें कैसे काम करना है, अधिकारियों से कैसे मिलना है और मुद्दों को कैसे उठाना है... यहां 29 पार्षद मौजूद हैं।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे- इम्तियाज जलील
महाराष्ट्र एआईएमआईएम के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा, "हम विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका को समझते हैं… हम विपक्ष की भूमिका को जिम्मेदारीपूर्वक निभाएंगे।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: …बीएमसी में एमवीए सत्ता में होता: सचिन सावंत
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने कहा, "अगर महा विकास अघाड़ी अपने मूल स्वरूप में होती तो हमारा मानना है कि बीएमसी में एमवीए सत्ता में होता। हमारे प्रदेश अध्यक्ष बार-बार यही कह रहे थे कि मूल एमवीए को ही आगे बढ़ना चाहिए था। हर पार्टी की अपनी रणनीति और नीति होती है। अगर हम एमवीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ते, तो वाकई बहुत अच्छा होता लेकिन हमारे सहयोगियों की सोच शुरू से ही ऐसी नहीं थी।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: चुनाव परिणामों पर विचार करना जरूरी- सुप्रिया सुले
बीएमसी चुनाव नतीजों पर एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "हमें आए हुए चुनाव परिणामों पर विचार करने की जरूरत है। हम सभी उन्हें देखकर हैरान थे।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: नवी मुंबई में भाजपा का महापौर होगा- गणेश नाइक
नवी मुंबई नगर निगम में महापौर पद को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा विधायक गणेश नाइक ने कहा, "...पार्टी में शामिल होते ही मैंने कहा था कि आगामी महापौर भाजपा से ही होंगे। नवी मुंबई के लोगों ने गणेश नाइक की बात का सम्मान किया… लोगों ने भाजपा को गौरवान्वित किया है। नवी मुंबई में भाजपा का महापौर होगा।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: ये हिंदुत्व की जीत है- अमित साटम
बीएमसी में महापौर पद को लेकर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा, "ये हिंदुत्व की जीत है… महायुति का महापौर होगा, वह मराठी और हिंदू होगा; ऐसा व्यक्ति जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण में विश्वास रखने वाला और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में काम करने वाला हो…"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: 26 नगर निकायों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को मिली जीत- रवि शंकर प्रसाद
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "पूरे महाराष्ट्र के 26 नगर निकायों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की है। 30 वर्षों के बाद भाजपा ने मुंबई, पुणे, नागपुर और सभी बड़े शहरों में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस कहां है? उद्धव ठाकरे की शिवसेना कहां चली गई?...यह पूरी जीत प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और सीएम देवेंद्र फड़ननवीस के प्रयासों का नतीजा है।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: राज ठाकरे का पहला बयान
मनसे चीफ राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सबसे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना के सभी चुने हुए कॉर्पोरेटर्स को मेरी तरफ से दिल से बधाई। इस बार का चुनाव आसान नहीं था। यह पैसे और पावर की ताकत और शिवसेना के बीच की लड़ाई थी।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: फड़नवीस के धुरंधर वाले पोस्टर
मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना, जो कल कॉर्पोरेटर भी चुने गए थे, ने मुंबई में कई जगहों पर CM देवेंद्र फडणवीस के "धुरंधर देवेंद्र" वाले पोस्टर लगाए हैं। BMC चुनावों में, 227 वार्डों में से, भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: फड़नवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नगर निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद, पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा समेत परिवार वालों ने जीत का तिलक लगाया।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: तेलंगाना बीजेपी नेता ने क्या कहा?
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने कहा, "... महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत एक ऐतिहासिक जीत है। 29 निगमों में से 26 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र के शहरी लोगों ने भाजपा को चुना है और मुझे यकीन है कि तेलंगाना में भी ऐसा ही होगा..
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: गडकरी क्या बोले?
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम 2026 पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "जनता ने 5 सालों के लिए हमें चुना है। जनता का विश्वास और प्रेम हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमने जाति, धर्म और भाषा पर राजनीति नहीं की। हमने पूरी ईमानदारी के साथ विकास किया और विकास में किसी भी किस्म का भेदभाव नहीं किया
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: सभी वार्डों के नतीजे घोषित
सभी 227 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। बीजेपी 89 वार्डों पर, शिवसेना (UBT) 65 वार्डों पर, शिवसेना 29 वार्डों पर, कांग्रेस 24 वार्डों पर, AIMIM 8 वार्डों पर, MNS 6 वार्डों पर, NCP 3 वार्डों पर, SP 2 वार्डों पर और NCP SP 1 वार्ड पर विजयी रही।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: BMC में बीजेपी-शिवसेना ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
रात 12 बजे तक BMC के 227 में से 221 वार्ड के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 87, शिवसेना ने 27, कांग्रेस ने 24, शिवसेना (UBT) ने 64 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने छह सीट जीती हैं।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: बीएमसी में बीजेपी-शिवसेना को मिला बहुमत
बीएमसी के लिए अगर हम आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो महायुति की 116 वार्ड में जीत हुई है। बहुमत के लिए आंकड़ा 114 चाहिए।अजित पवार की एनसीपी ने अलग चुनाव लड़ा था और उसे भी तीन सीट पर जीत हासिल हुई है।
राज 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार
बीजेपी- 88
शिव सेना यूबीटी - 65
शिव सेना - 28
कांग्रेस - 24
मनसे - 6
एमआईएम - 8
एनसीपी - 3
एसपी - 2
एनसीपी (शरद पवार)- 1
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: परिवार ने फड़नवीस का किया स्वागत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "नगर निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा सहित परिवार के सदस्यों से विजय तिलक प्राप्त हुआ।"
बीजेपी से होगा बीएमसी का मेयर, ठाकरे परिवार को जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब- राहुल नार्वेकर
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणामों पर विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, “मेयर 100 प्रतिशत भाजपा से ही होगा… संजय राउत से कहिए, ‘जल्द ठीक हो जाओ’। ठाकरे परिवार को मुंबई की जनता से मुंहतोड़ जवाब मिल गया है, उन्हें अब भावुक भाषणों और संवादों में कोई दिलचस्पी नहीं है, वे काम और विकास चाहते हैं।”
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: महाराष्ट्र की पांच महानगरपालिकाओं में होगा कांग्रेस का महापौर : सपकाल
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी का राज्य के पांच शहरों में महापौर होगा और पूरे राज्य में करीब 350 पार्षद होंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की कम से कम 10 महानगरपालिकाओं की सत्ता व्यवस्था में कांग्रेस की हिस्सेदारी होगी। कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी लातूर, चंद्रपुर, भिवंडी (ठाणे जिला), परभणी और कोल्हापुर में अपना महापौर नियुक्त करने की स्थिति में है। ये पांच महानगरपालिकाएं उन 29 महानगरपालिकाओं में शामिल हैं, जहां 15 जनवरी को मतदान हुआ था।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: महाराष्ट्र की जनता के साथ NDA का संबंध और भी गहरा हुआ- पीएम मोदी
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और महायुति की जीत पर पीएम मोदी ने कहा, "धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य की ऊर्जावान जनता ने NDA के जनहितैषी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है! विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ NDA का संबंध और भी गहरा हुआ है। विकास के लिए हमारे कार्य-प्रदर्शन और दृष्टिकोण ने जनता का दिल जीत लिया है। महाराष्ट्र भर की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का जश्न मनाने का प्रतीक है। मुझे हर उस NDA कार्यकर्ता पर गर्व है जिसने महाराष्ट्र भर की जनता के बीच अथक परिश्रम किया। उन्होंने हमारे गठबंधन के कार्य-प्रदर्शन के बारे में बताया, आने वाले समय के लिए हमारे दृष्टिकोण को उजागर किया और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से खंडन भी किया। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: 60 से 75 वार्डों के वोटों की गिनती अभी बाकी है- राउत
शिवसेना उद्धव के सांसद संजय राउत ने कहा, "BMC चुनाव के अभी तक पूरे नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। 60 से 75 वार्डों के वोटों की गिनती अभी बाकी है और दिखाए जा रहे नतीजे गलत साबित हो सकते हैं।मुकाबला कड़ा है, लेकिन शिवसेना मुंबई नगर निगम में कड़ी टक्कर दे रही है! भाजपा आंकड़ों का भ्रम फैला रही है! दोपहर के बाद शिवसेना और एमएनएस के कई उम्मीदवार जीत गए! लेकिन समाचार चैनल वही आंकड़े दिखा रहे हैं! देखते हैं।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार- अमित शाह
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और महायुति की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर है। यह ऐतिहासिक सफलता, महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। इस अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपा-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की हार्दिक बधाई।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: हमारी जीत में बाला साहब ठाकरे का आशीर्वाद- फड़नवीस
देवेंद्र फड़नवीस ने कहा इस रिकॉर्ड जीत का मतलब है कि जनता को विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और सहयोगियों पर जनता ने भरोसा जताया। देवेंद्र फड़नवीस ने यह भी दावा किया कि हमारी जीत में बाला साहब ठाकरे का आशीर्वाद है और हम (बीजेपी और महायुति) 29 में से 25 मेयर बनाने जा रहे हैं।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: भाजपा और महायुति अपने 25 मेयर बनाने जा रही- फड़नवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि से इन चुनावों का सामना किया, इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला। सबसे पहले मैं महाराष्ट्र के नागरिकों को नगर निगम चुनावों में भाजपा को शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इन चुनावों के बाद भाजपा और महायुति अपने 25 मेयर बनाने जा रही है।"
महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है - फड़नवीस
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर राज्य के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ ये चुनाव लड़े... इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला... इन नतीजों से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: फड़नवीस का हुआ भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में बने मंच पर भव्य स्वागत किया गया। फड़नवीस ने जीत का श्रेय बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पार्टी की विचारधारा को दिया।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: मुंबई में राज्य भाजपा कार्यालय पहुंचे फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज्य भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा-शिवसेना महायुति गठबंधन बीएमसी चुनाव और राज्य के अधिकांश अन्य नगर निगमों में अपनी बढ़त बनाए हुए है।
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: 100 वार्डों में अभी मतगणना शुरू ही नहीं हुई- संजय राउत
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "पूरे नतीजे आने से पहले टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। मुंबई में मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजे आधी रात तक आने की उम्मीद है। प्रसारित किए जा रहे आंकड़े गलत हैं, क्योंकि भांडुप-विक्रोली, दादर-परेल और बांद्रा जैसे गढ़ों सहित लगभग 100 वार्डों में अभी मतगणना शुरू ही नहीं हुई है।"
Maharashtra Nikay Chunav LIVE: हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण- भाजपा की विजयी उम्मीदवार स्वरदा बापट
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पुणे से भाजपा की विजयी उम्मीदवार स्वरदा बापट ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि पार्टी ने हमारे वार्ड में हम जैसे युवा उम्मीदवारों को चुना। इसलिए यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है।"
