आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को मंगलवार को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन बिल संसद में पेश किया जाएगा। लोकसभा में संविधान को लेकर तीखी बहस के बाद राज्यसभा में सोमवार को चर्चा शुरू हो गई है। यह बहस उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा दायर अविश्वास प्रस्ताव पर बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 50 से ज्यादा देश आजाद हो गए थे और उनका संविधान लिखा हुआ था। लेकिन कई देशों ने अपने संविधानों को बदल दिया, न केवल उनमें संशोधन किया बल्कि सचमुच अपने संविधान की पूरी विशेषता को बदल दिया। लेकिन हमारा संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है, बेशक, बहुत से संशोधनों के बावजूद भी यह खरा उतरा है।

किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 16 दिसंबर यानी आज पंजाब के बाहर ट्रैक्टर मार्च और उसके बाद 18 दिसंबर को ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन की योजना की घोषणा की है। उनकी यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दिल्ली की ओर मार्च कर रहे 101 किसानों के एक जत्थे को सुरक्षा कारणों से शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया। पंधेर ने दावा किया कि पुलिस ने बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इसमें 17 किसान घायल हो गए।

Live Updates

देश-विदेश की खबरों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

23:37 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा वन नेशन वन इलेक्शन बिल

वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंगलवार दोपहर लोकसभा में पेश किया जाएगा। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश करेंगे।

23:09 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: रामदास अठावले से बीजेपी ने माफी मांगी

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से बीजेपी ने माफी मांगी है। रामदास अठावले को नागपुर में शपथग्रहण कार्यक्रम का निमंत्रण भी नहीं मिला था। उसको लेकर भाजपा ने रामदास आठवले से माफी मांगी है।

22:10 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: प्रियंका के फैन हुए पाकिस्तानी नेता

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संसद परिसर में एक बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। अब प्रियंका गांधी को पाकिस्तानी नेता का सपोर्ट का मिला है। पाकिस्तान सरकार में पूर्व मंत्री और पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद हुसैन चौधरी ने प्रियंका गांधी की तारीफ की है। फवाद हुसैन चौधरी ने X पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए लिखा, “जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हो गई हैं। यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है।”

19:45 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 17 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस पर चर्चा होनी है।

18:37 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: अमित शाह पर बरसे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी को घेरा। अमित शाह पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अमित शाह, अगर आप दिल्ली नहीं संभाल पा रहे हैं तो खुलकर बोलिए, दिल्ली की हमारी सवा करोड़ बहनें सब ठीक कर देंगी।"

17:26 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: EVM पर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की कांग्रेस को दो टूक

महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस की करारी हार हुई। उसके बाद फिर से ईवीएम पर सवाल उठने लगे। ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी से ईवीएम को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस पर सवाल उठाने से कोई फायदा नहीं है और यदि किसी के पास ईवीएम के खिलाफ सबूत है, तो फिर उन्हें चुनाव आयोग को सौंपना चाहिए।

16:38 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: कुएं को रिस्टोर करने में हमें कोई दिक्कत नहीं- संभल एसडीएम

संभल में मिले एक कुएं पर एसडीएम संभल वंदना मिश्रा ने कहा, ''मुझे जानकारी मिली थी कि यहां एक प्राचीन कुआं है। इस कुएं को रिस्टोर करने में हमें कोई दिक्कत नहीं है।

16:04 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: सीएम योगी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीएम (योगी आदित्यनाथ) ने जोरदार जवाब दिया। समाजवादी पार्टी का आचरण उसे 'समपत्तवादी पार्टी' बनाने के लिए पर्याप्त है। वे जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसके एक तरफ कुआं है तो दूसरी तरफ खाई। यूपी में उनका कोई भविष्य नहीं है।

15:41 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की कड़ी निंदा- अभिषेक बनर्जी

टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार, हमारी सरकार इसकी कड़ी निंदा करती है और केंद्र सरकार को इस पर सख्त रुख अपनाना चाहिए। विदेश सचिव ने अपनी यात्रा के दौरान क्या कहा, क्या बातचीत हुई, उन्हें सदन में इस बारे में बोलना चाहिए। विदेश मंत्री को बयान देना चाहिए।

15:06 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: दिल्ली में बढ़ रहा अपराध- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सत्ता की सीट। कल्पना कीजिए अगर दिल्ली में ऐसी (अपराध) घटनाएं हो रही होतीं तो देश में क्या हो रहा होता। मुझे लगता है कि गृह मंत्रालय सिर्फ नाम के लिए है, वह जमीन पर कुछ नहीं कर रहा है।

14:40 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: अमित शाह ने वॉशिंग मशीन खरीदी है- मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अमित शाह ने एक बड़ी वॉशिंग मशीन खरीदी है। जो भी इसके अंदर जाता है, वह साफ होकर बाहर आता है। अगर कोई राज्य या क्षेत्र आपको वोट नहीं दे रहा है, तो आपको बदला नहीं लेना चाहिए। पीएम मोदी हर जगह चुनाव के लिए जाते हैं, लेकिन वह मणिपुर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी वहां गए और यात्रा निकाली। आपके पास इतनी सुरक्षा है, लेकिन इसके बावजूद, आप वहां नहीं जा रहे हैं। आप इस समस्या का समाधान क्यों नहीं कर रहे हैं?

14:05 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पीएम मोदी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं- खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है और इसीलिए वे जाति जनगणना के खिलाफ हैं। मोदी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

13:37 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ में मीटिंग की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की।

13:12 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: निर्मला सीतारमण के कर्म अच्छे नहीं- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि मुझे उन्हें बताना होगा कि मैं भी पढ़ना जानता हूं। मैंने नगर पालिका स्कूल में पढ़ाई की है, उन्होंने (निर्मला सीतारमण) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है, यह तय है कि उनकी अंग्रेजी अच्छी होगी, उनकी हिंदी अच्छी होगी, लेकिन कर्म अच्छे नहीं हैं।

13:10 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: जयराम रमेश ने मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया- सीतारमण

राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे जयराम रमेश से माफी मांगनी होगी, क्योंकि उन्होंने मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है, जो मैं कभी नहीं करती। लेकिन मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगाना अब कांग्रेस के खून में है। जब मैं रक्षा मंत्री थी, तो उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री मोदी को चोर कहा, बल्कि मुझ पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। अब मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी अगर कोई अन्य सदस्य अदालत जाकर माफी मांगे। कांग्रेस सांसदों सहित सदन में मौजूद सभी सांसदों ने जीएसटी संविधान संशोधन के लिए मतदान किया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने लाया था।

12:51 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: बीजेपी को वोट ना दें- आतिशी

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि उन्हें (बीजेपी को) वोट न दें क्योंकि 'सलवार कमीज, शॉल' और 500 रुपये पांच साल तक आपकी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाएंगे। अरविंद केजरीवाल का मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त इलाज देने का काम पांच साल तक आपकी जरूरतों को पूरा कर पाएगा। अरविंद केजरीवाल एकमात्र नेता हैं जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की चिंता की है। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को बीजेपी नेताओं से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे और आपके वोट काट देंगे।

12:30 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: सवाल उठाना विपक्ष का काम- शिवसेना सांसद

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि सवाल उठाना विपक्ष का काम है। महाराष्ट्र में जनता ने अपने जनादेश से दिखा दिया है कि इस विपक्ष की कोई जरूरत नहीं है। विधायकों को उनकी क्षमता, उनके काम करने के तरीके और सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के तरीके को देखते हुए मंत्री पद दिया गया है। सभी विधायक सक्षम हैं, इसलिए यह समाधान (विधायकों के मंत्री के रूप में कार्यकाल तय करने के लिए मध्यावधि समीक्षा) सोचा गया है।

12:14 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: संजय राउत ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि जाकिर हुसैन का निधन पूरे देश के लिए दुखद समाचार है। उस्ताद जी एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दिलों में जगह बनाई थी। हुसैन के पूरे परिवार ने संगीत जगत में अपने योगदान से देश को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है। यह उनके जाने की उम्र नहीं थी, यह दुखद है, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

12:07 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: मजहरू सुल्तानपुरी को जेल भेजा गया- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राज्यसभा में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मजरूह सुल्तानपुरी और बलराज साहनी दोनों को 1949 में जेल भेजा गया था। 1949 में मिल मजदूरों के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान, मजरूह सुल्तानपुरी ने जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ लिखी गई एक कविता सुनाई और इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया और उन्हें जेल जाना पड़ा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का कांग्रेस का रिकॉर्ड इन दो लोगों तक ही सीमित नहीं था। 1975 में माइकल एडवर्ड्स द्वारा लिखी गई राजनीतिक जीवनी नेहरू पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने "किस्सा कुर्सी का" नामक एक फिल्म पर भी प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे पर सवाल उठाए गए थे।

11:53 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: संविधान को लेकर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जैसा कि हम अपने संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मुझे लगता है कि यह समय है कि हम ऐसे भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें जो इस पवित्र दस्तावेज में निहित भावना को कायम रखे।"

11:46 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: इंडिया गठबंधन के नेता कई मुद्दों को उठाएंगे- गौरव गोगोई

आज राज्यसभा में संविधान पर बहस पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नेता संसद में देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। भाजपा के नेता देश के मुद्दों को नहीं उठाएंगे, वे सिर्फ जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अपमान करेंगे।ष

11:23 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: सपा बेवजह के मुद्दे उठा रही- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि संभल में हुई घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो इसके लिए विपक्ष बेवजह मुद्दे उठा रहा है। यह समाजवादी पार्टी का एजेंडा है। आज विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और नियमानुसार सभी को अपने मुद्दे सदन में उठाने का अधिकार है लेकिन वे ऐसा नहीं करना चाहते। इनमें (सपा और कांग्रेस) प्रतिस्पर्धा चल रही है कि अल्पसंख्यकों का बड़ा हितैषी कौन है।

11:19 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: अरविंद केजरीवाल की टीम बहुत भरोसे के साथ आगे बढ़ रही

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पार्टी द्वारा सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने पर बात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम बहुत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है क्योंकि हमने पिछले 10 सालों में काम किया है। हमारे पास काम है, एजेंडा है। अरविंद केजरीवाल के पास शिक्षित नेताओं की एक टीम है। अरविंद केजरीवाल एक दूरदर्शी, तेज, साहसी नेता हैं। भाजपा के पास नेता, टीम, एजेंडा नहीं है। हम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

10:43 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: निर्भया की मां बोलीं आज ही हालात वैसे के वैसे ही हैं

दिल्ली 2012 गैंगरेप पीड़िता 'निर्भया' की मां आशा देवी ने महिला सुरक्षा पर कहा कि आज 12 साल हो गए हैं। हालात वैसे ही हैं जैसे तब थे। मैं बहुत दुख के साथ कहना चाहती हूं कि हमारी लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष अभी भी जारी है, हालांकि, स्थिति नहीं बदली है। हालात अब और बदतर हो गए हैं। न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। समाज कहां जा रहा है, हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं। 'निर्भया' को 12 साल हो गए हैं। उसे न्याय मिला, दोषियों को सजा मिली लेकिन इतनी सारी घटनाएं हुईं और मुझे नहीं लगता कि दूसरी लड़कियों को न्याय मिला है। हमारे समाज और व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

10:14 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: जाकिर हुसैन के निधन पर कांग्रेस नेता ने जताया दुख

तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह बहुत दुखद समाचार है, उन्होंने हमारी तबला कला को दुनिया तक पहुंचाकर देश का नाम रोशन किया। उन्हें कई पुरस्कार मिले। हमें गर्व है कि वे भारत के थे। मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

09:32 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: विजय दिवस पर पीएम मोदी ने सैनिकों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज विजय दिवस पर हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया।

09:14 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: मनीष सिसोदिया ने दी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि ज़ाकिर हुसैन साहब का तबला आज मौन हो गया लेकिन एक अमर विरासत छोड़कर। तबले पर उनकी अंगुलियाँ संगीत नहीं आत्मा के साथ संवाद करती थीं। उन्होंने जो सुर छेड़े थे, वे सदियों तक हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ज़ाकिर साहब, आप गए नहीं हैं, आप हर उस थाप में जीवित हैं, जो संगीत प्रेमी के दिल को छूती है

09:02 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: राज्य विधानसभा के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

आज से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

08:59 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पटना के डीएम ने क्या बताया

पटना के डीएम ने कहा कि 13 दिसंबर को पटना में बापू परीक्षा परिसर में उपद्रवियों के एक समूह ने धावा बोला और BPSC परीक्षा रद्द करवाने का प्रयास किया। इस प्रयास को विफल कर दिया गया, 2 एफआईआर दर्ज की गईं। उपद्रवियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

00:03 (IST) 16 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: जाकिर हुसैन की हालत नाजुक

तबला जादूगर जाकिर हुसैन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा हुआ था कि वे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन हुसैन के परिवार के मुताबिक उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।