Coronavirus: कोरोनावायरस से पूरी दुनिया परेशान है। अब तक 200 से ज्यादा देशों में यह संक्रमण फैल चुका है। 54 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। चीन के बाद इस खतरनाक वायरस ने यूरोप में तबाही मचाई। अब अमेरिका, भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी पहुंच चुका है। वहां अब तक करीब 2500 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहां सही इंतजाम नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारतीय खिलाड़ियों से मदद मांगी है।
कनेरिया (जो कि खुद पाकिस्तानी अल्पसंख्यक हैं) ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि दोनों खिलाड़ी एक वीडियो बना कर लोगों की मदद करने की अपील करें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवराज सिंह और हरभजन सिंह से आग्रह करता हूं कि वे पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों के लिए भी एक वीडियो बनाएं। कोरोना वायरस के कारण इस मुश्किल समय में उन्हें आपकी जरूरत है।’’
Coronavirus Latest News LIVE Updates: लगातार दूसरे दिन स्पेन में 900 से अधिक लोगों की मौत
Coronavirus in India State-Wise LIVE Updates: दिल्ली में 91 नए मामले आए सामने, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए बाकी राज्यों का हाल
कनेरिया ने साथ में एक लिंक भी शेयर किया है। इस लिंक के जरिए दान दिया जा सकता है। उन्होंने डोनेशन की लिंक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की। इससे पहले शाहिद अफरीदी ने भी मदद की मांग की थी। तब युवराज और हरभजन ने उनका समर्थन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। इसके बाद युवराज ने कहा था कि मैंने मानवता के लिए मदद की अपील की थी।
I request @YUVSTRONG12 and @harbhajan_singh to make a video for the minorities living in Pakistan as well. They need your help in this moment of #coronacrisis. People can donate here at: https://t.co/yDz3i8gZps
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) April 3, 2020
इससे पहले कुछ महीने पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने यह खुलासा किया था कि पाकिस्तानी टीम में दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव किया जाता था।अख्तर ने कहा था कि हिन्दू होने की वजह से पाक खिलाड़ी उनके साथ खाना भी पसंद नहीं करते थे और अलग रहने का प्रयास करते थे। इसके बाद कनेरिया ने सोशल मीडिया पर आकर प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद मांगी थी।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?