कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से मदद मांगी है। कई अभिनेता, क्रिकेटर ने आगे बढ़कर मदद की है। इनमें सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर शामिल हैं। अब इस लिस्ट में टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल हो गए हैं। रहाणे ने हाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए दान में दिए हैं। उनके अलावा सौरव तिवारी और ईशान किशन ने भी सहायता राशि दी है।

रहाणे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल हैं। उनकी सलाना सैलरी 5 करोड़ रुपए है। वे आईपीएल में पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। इस सीजन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आईपीएल में उनका प्राइस वैल्यू 5.25 करोड़ रुपए है। वे कई विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं। ऐसे में रहाणे के जेब से कम पैसे निकलने पर फैंस नाराज हैं।
Coronavirus in Inda Latest LIVE Updates: पांच बड़े राज्यों में दर्जनभर से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1037, 25 लोगों की भी मौत
Coronavirus in India LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 1037, 25 लोगों की मौत, 5 बड़े राज्यों में दर्जनभर से ज्यादा नए मामले
दूसरी ओर, युवा क्रिकेटर ईशान किशन ने ढाई लाख और सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि दी है। ईशान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। दूसरी ओर, सौरभ भी पहले मुंबई के लिए खेलते थे। वे अब झारखंड के लिए खेलते हैं। मदद करने वालों में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने सांसद निधि से एक करोड़ रुपए जारी किए हैं। दूसरी ओर, BCCI ने 51 करोड़ रुपए मदद के लिए देने का ऐलान किया है।


गंभीर ने कहा, ‘‘यह समय है कि देश के सभी संसाधनों को COVID-19 से लड़ने के लिए तैयार किए जाने का है। राहत प्रयासों की दिशा में मेरे सांसद ऋण निधि से एक करोड़ रुपए जारी किया है। इसके साथ ही में अपनी एक महीने की सैलरी भी केंद्रीय राहत कोष में दे रहा हूं। यह वक्त हैं कि हम सब एकसाथ खड़े रहें।’’ कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी संक्रमितों की संख्या एक हजार को पार कर चुकी है।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?