Saturn Transit 2020 (Shani Sade Sati 2020): शनिदेव 24 जनवरी की दोपहर को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि का राशि बदलना एक अहम घटना मानी जाती है। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। ढाई साल बाद शनि अपनी ही राशि मकर में गोचर करने लगेंगे। शनि के इस राशि गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी तो वहीं वृश्चिक के जातकों को इससे मुक्ति मिलेगी।
24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या पड़ेगा असर? जानिए
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
शनि साढ़े साती 2020 (Shani Sade Sati 2020):
24 जनवरी से कुंभ वालों पर इसका प्रभाव शुरू हो जायेगा। तो वहीं वृश्चिक वालों को इससे मुक्ति मिलेगी। धनु वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू होगा और मकर वालों पर इसके दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। शनि साढ़े साती का दूसरा चरण आमतौर पर सबसे ज्यादा कष्टदायी होता है।
कैसे लगती है शनि की साढ़े साती: शनि एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। जिस राशि में ये मौजूद होते हैं उस राशि के अलावा उससे आगे वाली और पीछे वाली राशि पर भी इनका प्रभाव पड़ता है। जैसे 24 जनवरी को शनि मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो मकर के आगे वाली यानी कुंभ राशि पर इनकी साढ़े साती का पहला चरण शुरू होगा। मकर राशि वालों पर साढ़े साती दूसरे चरण यानी अपने शीर्ष पर होगी तो वहीं धनु राशि पर इसका अंतिम चरण जो शनि साढ़े साती के उतरने का चरण माना जाता है इसका प्रारंभ होगा। इस तरह से हर एक राशि पर ढाई ढाई साल तक तीन तरीके के प्रभाव शनि के पड़ते हैं।
शनि साढ़े साती अच्छी या बुरी? लोगों का ऐसा मानना होता है कि शनि साढ़े साती हमेशा बुरे परिणाम ही देती है लेकिन ऐसा नहीं है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि साढ़े साती का अच्छा या बुरा प्रभाव जानने के लिए सबसे पहले तो व्यक्तिगत दशा देखी जाती है फिर कुंडली में शनि की स्थिति। अगर शनि महाराज आपकी कुंडली के शुभ स्थान पर बैठे हैं तो शनि साढ़े साती आपको सफलता दिलाने वाली बन सकती है। शनि साढ़े साती के समय व्यक्ति अपनी क्षमताओं का पूरा प्रयोग करता है। रूके हुए कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। अचानक से धन प्राप्ति के मार्ग खुलने लगते हैं। लेकिन अगर शनि साढ़े साती अशुभ है तो इसके लिए ये कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
शनि साढ़े साती के उपाय (Shani Sade Sati Upay):
– हर एक शनिवार के दिन छाया दान करें अत: एक लोहे की कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उस कटोरी को दान कर दें।
– शनि मंदिर जाकर शनि भगवान की मूर्ति पर हर शनिवार सरसों का तेल चढ़ाएं।
– शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
– भोजन में सरसों का तेल, काले चने और गुड़ का प्रयोग करें।
– अपना आचरण अच्छा रखें और माता-पिता का सम्मान करें।