Shani Sade Sati Or Dhaiya Effects 2020: 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2020) वाले दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार हर ग्रहण का मानव समाज के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जिसका प्रभाव कम से कम 15 दिनों तक रहता है और इन 15 दिनों के अंदर ही शनि भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिष अनुसार शनि का राशि बदलना एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। क्योंकि शनि बाकी ग्रहों के मुकाबले अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। इस बार शनि का ये धनु राशि से मकर में गोचर 24 जनवरी को होने जा रहा है। जहां पहले से ही सूर्य की भी मौजूदगी रहेगी।

शनि की साढ़े साती 2020 (Shani Sade Sati 2020): 

वर्तमान में धनु, मकर और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती चल रही है। लेकिन 24 जनवरी से वृश्चिक राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जायेगी तो वहीं धनु वालों पर इसका अंतिम चरण तो मकर वालों पर इसके दूसरे चरण की शुरुआत होगी। कुंभ राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जायेगा। ज्योतिष अनुसार शनि धीरे धीरे अपनी चाल चलते हैं। इसलिए ऐसा नहीं है कि जिस पर से शनि साढ़े साती उतर जाए वो तुरंत इसके प्रकोप से मुक्त हो जायेगा। शनि की चपेट से निकलने के लिए थोड़ा समय लगता है। इसी तरह जिस पर शनि साढ़े साती प्रारंभ होती है उस पर भी इसका असर दिखाई देने में समय लगता है। इसलिए शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आप अभी से कुछ उपाय कर सकते हैं। उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें

शनि की ढैय्या 2020 (Shani Dhaiya 2020): 

शनि का राशि गोचर 24 जनवरी दिन शुक्रवार दोपहर 12:10 पी एम बजे हो रहा है। जिसके बाद से वृष और कन्या वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी तो वहीं मिथुन और तुला राशि वाले इसके प्रभाव में आ जायेंगे। इसलिए साल 2020 मिथुन और तुला वालों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरे वर्ष का राशिफल

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)