Shani Sade Sati And Dhaiya 2020 Effects On Rashi: शनि देव 24 जनवरी दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मकर राशि (Capricorn Rashi) में चले जायेंगे। शनि का ये राशि गोचर काफी अहम माना जाता है। क्योंकि इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ता है। ज्योतिष अनुसार शनि सभी ग्रहों की मुकाबले सबसे धीमी गति से चलते हैं। इसलिए इनका प्रभाव लंबे समय तक ले लिए रहता है। शनि करीब ढाई साल बाद एक राशि से दूसरे राशि में जाते हैं। इस क्रम में ये अपना राशि भ्रमण का चक्र 30 सालों में पूरा करते हैं। वर्तमान में शनि धनु राशि में विराजमान हैं जो कि 24 जनवरी से अपनी ही राशि में गोचर करने लगेंगे। जानिए मकर राशि में जाते हुए शनि का किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव और किन्हें शनि साढ़े साती और ढैय्या करेगी परेशान…
इन राशियों पर शनि की साढ़े साती: वर्तमान में वृश्चिक, मकर और धनु वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। लेकिन 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी। लेकिन वृश्चिक वालों को इससे मुक्ति मिलेगी। तो वहीं धनु वालों पर शनि साढ़े साती के अंतिम चरण की तो मकर वालों पर इसके दूसरे चरण की शुरुआत हो जायेगी। शनि के राशि गोचर और महादशा के चलते मकर और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव कुंभ वालों पर पड़ेगा। क्योंकि शनि साढ़े साती का आपके ऊपर पहला चरण शुरू हो रहा है।
शनि की ढैय्या: जन्म चंद्र से जब गोचर का शनि चौथे अथवा आठवें भाव में गोचर करता है तब शनि की ढ़ैय्या आरंभ होती है। शनि साढ़े साती की तरह ही शनि की ढैय्या भी काफी परेशान करती है। अगर आपकी कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में विराजमान हैं तो इसका शुभ फल प्राप्त होता है। वर्तमान में वृष राशि और कन्या वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन करते ही मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी तो वहीं वृषभ और कन्या वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या पड़ेगा असर? जानिए
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

