Saturn Transit (Shani Gochar) 2020 Effects On All Rashi: शनि का राशि परिवर्तन होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। ज्योतिष अनुसार इसलिए शनि का गोचर खास माना जाता है क्योंकि बाकी ग्रहों की तुलना में शनि सबसे देरी से अपनी राशि बदलते हैं। इसलिए इसका प्रभाव भी लंबे समय तक के लिए रहता है। 24 जनवरी को मौनी अमावस्या वाले दिन शनि करीब ढाई साल बाद अपनी राशि मकर में चले जायेंगे। इस तरह आने वाले अगले ढाई सालों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव पांच राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
कुंभ: शनि के राशि बदलते ही आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जायेगा। जो आपके कष्ट बढ़ायेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ सकती है। शत्रु परेशान करेंगे। भाग्य कमजोर रहेगा। सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
मकर: आपके ऊपर पहले से ही शनि की साढ़े साती चल रही है। 24 जनवरी को शनि आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे आप पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। बेवजह के विवादों में पड़ सकते हैं।
धनु: शनि देव आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जो कि धन भाव कहलाता है। जो कि आपको लाभ मिलने की तरफ ईशारा कर रहा है। लेकिन सेहत को लेकर सर्तक रहना होगा। आपके ऊपर शनि साढ़े साती के अंतिम चरण की शुरुआत हो जायेगी। धन संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं।
तुला: शनि आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आप पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। जो आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकती है। शनि ढैय्या के प्रभाव से आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। संपत्ति के मामलों में लाभ मिल सकता है।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मिथुन: 24 जनवरी के बाद से आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। शनि आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जो कि मृत्यु का भाव होता है। इस भाव में शनि के गोचर करने से आपके झगड़े काफी हो सकते हैं। वाणी पर खास संयम बरतना होगा। बनते हुए काम बिगड़ने के आसार हैं।
यहां जानिए शनि के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर और कैसा रहेगा आपके लिए ये पूरा साल…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

