Shani Rashi Parivartan January 2020: न्यायकर्ता शनिदेव 24 जनवरी से करीब 29 साल बाद मकर राशि (Makar Rashi) में गोचर करने लगेंगे। मकर शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि है। इस कारण शनि का ये राशि परिवर्तन काफी अहम माना जा रहा है। शनि हर ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस बार शनि का राशि परिवर्तन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya Date 2020) के दिन होने जा रहा है। जिस दिन स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है। अगले आने वाले ढाई साल तक शनि मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे उसके बाद कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए 24 जनवरी के बाद से किन राशि वालों पर शुरू हो जायेगी शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati 2020) और किन पर शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya 2020)…
Samudrik Shastra: अगर पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी है तो क्या होता है इसका मतलब?
किन पर रहेगा शनि साढ़े साती का प्रभाव (Shani Sade Sati On Kumbh, Makar Or Dhanu): 24 जनवरी से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जायेगी। धनु और मकर वाले पहले से ही इसके प्रभाव में हैं। लेकिन शनि के राशि बदलते ही मकर वालों पर इसके दूसरे चरण की तो धनु वालों पर अंतिम चरण की शुरुआत हो जायेगी। इन तीनों ही राशियों के जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
किसे मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति: शनि के मकर राशि में गोचर करते ही वृश्चिक वालों पर से शनि साढ़े साती खत्म हो जायेगी। लेकिन इसके प्रभाव से मुक्त होने में समय लगेगा। ज्योतिष अनुसार शनि की चाल धीमी मानी गई है। इसलिए इनकी महादशा से मुक्ति मिलने के बावजूद भी इनका प्रभाव पूरी तरह से खत्म होने में समय लगता है।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
किन पर रहेगी शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya On Mithun Or Tula Rashi): शनि के राशि परिवर्तन के साथ शनि की साढ़े साती के साथ ढैय्या भी परेशान करती है। शनि जब भी चंद्र से चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तब उस राशि पर शनि की ढैय्या आरंभ हो जाती है। इस साल शनि की ढैय्या मिथुन और तुला वालों पर शुरू होने जा रही है। जिसके प्रभाव से मिथुन वालों की सेहत और करियर लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है तो वहीं तुला वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन सकारात्मक दिखाई दे रहा है।
Vasant Panchami Date 2020: कब है बसंत पंचमी? जानिए कैसे मनाया जाता है यह त्योहार और क्या है मुहूर्त
शनि की ढैय्या से इन्हें मिलेगी मुक्ति: मकर राशि में शनि के जाने से कन्या और वृषभ राशि के जातकों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। जिससे वृषभ वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी तो वहीं कन्या वालों को धन लाभ के आसार हैं।
यहां जानिए शनि के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर और कैसा रहेगा आपके लिए ये पूरा साल…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

