Khesari Lal Yadav Gana, Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का हाल ही में रिलीज हुआ गाना कबाड़ी वाला आशिक (Kabadi Wala Aashiq) काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने में खेसारी कबाड़ी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार के गाने सोशल मीडिया पर आते ही कुछ ही समय में लाखों से करोड़ों की संख्या में व्यूज पा लेते हैं। इनके फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति गाने भी लोगों द्वारा खूब पंसद किये जाते हैं। देखिए खेसारी लाल यादव के पॉपुलर भक्ति (Khesari Lal Yadav Bhakti Song) गीत…

‘चुनरिया लेले अईहा’ गाना खेसारी लाल ने गाया है। नवरात्रि के समय में आये इस गीत को यूट्यूब पर 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव मां की भक्ति में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है।

‘दुआरा जगराता होई’ खेसारी का ये भक्ति गीत भी काफी पसंद किया गया। इस गाने को अब तक 7 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। ये गीत खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है। लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह ने लिखे हैं।

खेसारी लाल यादव का जय शेरावाली एल्बम का ‘कवना बने गइलू कोइलर’ गीत को यूट्यूब पर 10 मिलियन के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक शंकर सिंह का है।

‘नीम के पतईया डोले’ भक्ति गाना भी खेसारी लाल का काफी फेमस हुआ है। जिसे पवन पांडे ने लिखा है। म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। यूट्यूब पर इस भक्ति गीत को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘नजर ना लग जाई’ खेसारी लाल यादव का ये भक्ति गीत भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। इसमें खेसारी नाचते हुए नजर आ रहे हैं। माई बोलावेली एल्बम के इस गीत को भी करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा और सुना जा चुका है।

यहां जानिए शनि के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर और कैसा रहेगा आपके लिए ये पूरा साल…

मेष (Aries ) वृषभ (Taurus) मिथुन (Gemini) कर्क (Cancer) सिंह (Leo) कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) मकर (Capricorn) कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)