-    बच्चों की सेहत के लिए दूध और दही दोनों ही बेहद जरूरी माने जाते हैं। दोनों में ही पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन इनका असर शरीर पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। असली फर्क इनका सेवन करने के सही समय और मात्रा में छिपा है। आइए जानते हैं कि बच्चों के लिए दूध और दही में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है। (Photo Source: Pexels) 
-    दूध के फायदे: हड्डियों और लंबाई के लिए बेहतरीन 
 दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और विटामिन B12 मौजूद होते हैं। दूध पीने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं और लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और फैट बच्चों को तुरंत ऊर्जा देते हैं। (Photo Source: Pexels)
-    रात में दूध पीना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय शरीर को आराम मिलता है और पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं। अगर बच्चे को दूध पसंद नहीं है, तो उसमें हल्दी और गुड़ मिलाकर पिलाया जा सकता है। यह संयोजन इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। (Photo Source: Pexels) 
-    दही के फायदे: पाचन और इम्यूनिटी के लिए बेस्ट 
 दही को भारतीय भोजन का अहम हिस्सा माना जाता है। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत का खजाना भी है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह पेट को ठंडक देता है और गर्मियों में शरीर के तापमान को संतुलित रखता है। (Photo Source: Pexels)
-    दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। नियमित रूप से दही खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बच्चों को सर्दी-जुकाम से बचाव मिलता है। बच्चों को स्वाद बढ़ाने के लिए दही में केला या शहद मिलाकर देना अच्छा विकल्प है। (Photo Source: Pexels) 
-    दूध और दही का सही समय 
 दूध: रात के समय सोने से पहले दूध देना बेहतर है, क्योंकि यह शरीर को गर्मी और एनर्जी देता है। वहीं सुबह खाली पेट नहीं, बल्कि हल्के नाश्ते के बाद दूध देना बेहतर रहता है। (Photo Source: Pexels)
-    दही: जबकि दिन के समय या गर्म मौसम में दही देना ज्यादा फायदेमंद रहता है, क्योंकि यह ठंडक और पाचन में मदद करता है। ठंड के मौसम में दही सीमित मात्रा में देना चाहिए। (Photo Source: Pexels) 
-    तो आखिर कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? 
 असल में दूध और दही दोनों ही बच्चों की सेहत के लिए जरूरी हैं। दूध हड्डियों की ग्रोथ और ऊर्जा के लिए अहम है। दही पाचन और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। अगर बच्चे को दोनों दिए जाएं — दूध रात में और दही दिन में — तो यह सबसे संतुलित आहार माना जाएगा। (Photo Source: Pexels)
 (यह भी पढ़ें: हेल्थ का सीक्रेट कोई दवाई या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि हैं रोज की ये 8 आदतें, जो करती हैं शरीर को भीतर से ठीक)
 
    
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  