दिल्ली-एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पर रही है। शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश से 57 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर शनिवार और रविवार को बारिश देखने को मिल सकती है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है। आईएमडी के मुताबिक अफगानिस्तान के पास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से पंजाब और राजस्थान में भी कुछ जगहों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
Aaj Ki Taaja Khabar | Delhi Chunav 2025
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने 2 दिन घने कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जनवरी को बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवा चलने से कोहरा नहीं रहेगा। वहीं इससे प्रदूषण का स्तर भी नहीं बढ़ेगा। वहीं राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में बारिश होने के बाद यूपी में बारिश हो सकती है।
Bihar Breaking News Today | UP Breaking News Today
यूपी में शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में बरसात का अलर्ट लोगों की परेशानियों में कोढ़ में खाज जैसा है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पश्चिमी हवाओं में बदलाव होगा और पुरवा हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी से पश्चिमी व 12 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने के संभावना है।
दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इससे 10 जनवरी की रात से 12 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी यानी शनिवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सुबह के वक्त विभिन्न स्थानों पर स्मॉग या मध्यम कोहरा जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है। आज से ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ठंड परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का यह आलम पूरे जनवरी रह सकता है। 11 जनवरी को हल्की बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। 12 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। 13 से 15 जनवरी के बीच हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को घने कोहरे की चेतावनी के साथ, अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
पंजाब में शुक्रवार को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिनों के लिए पंजाब में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। अमृतसर में विजिबिलटी शून्य, लुधियाना में 50 मीटर व पटियाला में 10 मीटर दर्ज की गई। वहीं पटियाला का पारा 4.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री, लुधियाना का 6.2 डिग्री, पठानकोट का 3.3 डिग्री, बठिंडा का 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में कहाड़े की ठंड पड़ रही है। एमपी के मंडला में सबसे अधिक और पंचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. एमपी के कई शहरों में भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंडला में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है जो मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है। जबकि मंडला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में बिहार का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बिहार में 10 जनवरी के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवा से बिहार में ठंड बढ़ी है। इससे न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। पटना समेत बिहार के 30 जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है।
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-11 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके असर से अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10 जनवरी रात्रि के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से आ रही ठंडी हवाओं का असर राजस्थान पर पड़ा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के कारण इसका असर फ्लाइट और ट्रेन पर भी पड़ा है। आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे से ही शून्य दृश्यता है। इसका असर फ्लाइट पर भी पड़ा है। आईजीआई एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट कंपनी के संपर्क में रहें।
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो मीटर तक गिर गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों की रफ्तार ऐसी थम गई है कि 20 ज्यादा स्पीड पर चलना मुश्किल हो रहा है। IMD की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है।
#WATCH | Visibility reduced to zero as a blanket of dense fog witnessed in parts of Delhi-NCR
— ANI (@ANI) January 10, 2025
(Visuals from Subroto Park) pic.twitter.com/0x54HScGBI
हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में इस वीकेंड के दौरान बर्फबारी हो सकती है। शिमला मौसम विभाग ने ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ईरान पर बना पश्चिमी विक्षोभ, पूर्व और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को निचले और मैदानी इलाकों में बारिश और मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, “शनिवार शाम से रविवार मध्यरात्रि तक शिमला शहर सहित राज्य के मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी और कुछ जगहों पर मध्यम बर्फबारी का अनुमान है।”
अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी अत्यधिक ठंड पढ़ने की संभावना है।
मध्य प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। 11-12 जनवरी को राज्य के ग्वालियर, भोपाल और रीवा जैसे शहरों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। स्थितियों में थोड़े समय के लिए सुधार होगा लेकिन जनवरी के मध्य तक बारिश वापस आ सकती है
उत्तर भारत में इस विकेंड राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में बारिश की उम्मीद है। हालाँकि, जनवरी 2025 के आखिरी सप्ताह में पंजाब में मध्यम बारिश की उम्मीद है
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है, लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
बिहार में शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के एक-दो स्थलों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
राजस्थान के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। 12 जनवरी के बाद अचानक सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं जयपुर, अजमेर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है। राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर तक गिर गई। मौसम विभाग का कहना है कि करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहा। पंजाब में संगरूर सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लुधियाना में पारा 6.8 डिग्री और पटियाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल में मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी शामिल हैं। इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताह के अंत में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
पहाड़ों पर इस बार जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 9 और 10 जनवरी को शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी को दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में 11 जनवरी को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के अधिकांश जिलों में ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को न्यूनतम तापमान के लिहाज से इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
नोएडा और गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड के साथ ही धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार सुबह से ही धूप खिली रही। मौसम साफ रहने से लोग भी पार्कों में नजर आए। धूप की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.7 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के साथ हवा ने भी लोगों को राहत दी। वीकेंड पर बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, हरदोई, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, कासगंज और फर्रुखाबाद में कोल्ड डे की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को यूपी में बारिश की संभवना है। बुधवार को लखनऊ में दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड में थोड़ी कमी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
