भारत में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से ही कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा जारी है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 197 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के 6548 केस हो गए हैं। इनमें 2680 एक्टिव केस हैं, जबकि 3698 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 1265 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 17 लाख प्रवासी मजदूरों को वापस लाया जा चुका है।
संक्रमण और लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर अब तक प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है। हालांकि, इस बीच रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को अपने घर पहुंचाना जारी रखा है। कोरोना से बिगड़ती स्थितियों के बीच रेलवे ने देशभर में 3274 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। पिछले 25 दिनों में इन स्पेशल ट्रेनों से 44 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया है। 25 मई को ही रेलवे ने 223 श्रमिक ट्रेनों के जरिए 2.8 लाख पैसेंजरों को उनके घर पहुंचाया।
बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, क्लिक कर जानें…
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 412 नए केस दर्ज हुए। इसी के साथ राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14 हजार 465 पर आ गई है। एक दिन में 12 लोगों की मौत के साथ अब यहां कुल मृतकों की संख्या 288 हो गई है। हालांकि, करीब 7 हजार लोग कोरोना से मुक्त भी हुए हैं। राजधानी में फिलहाल 7223 एक्टिव केस हैं।
Coronavirus India Tracker LIVE Updates
दूसरी तरफ देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पीड़ितों की संख्या 52 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, मौतों का आंकड़ा 1695 पहुंच गया। इस बीच आम लोगों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में यहा 80 पुलिसवालों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो की मौत भी हुई है। इसी के साथ अब राज्य में कुल 207 अफसरों के साथ 1889 पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित हैं। कुल 20 पुलिसवालों की जान भी गई है। फिलहाल 838 कर्मी अस्पताल से घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 1031 एक्टिव केस हैं।
क्लिक करें Corona Virus, COVID-19 और Lockdown से जुड़ी खबरों के लिए और जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि वे दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को दिल्ली का ही मानते हैं। लेकिन फिर भी कई लोगों ने अपने गृह राज्य जाने पर जोर दिया। 7 मई से लेकर अब तक 196 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए हम 2 लाख 41 हजार लोगों को उनके घर भेज चुके हैं।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में पहले दिन 832 घरेलू फ्लाइट्स ने उड़ान भरी। इसके जरिए 58 हजार 318 लोग अपने घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में भी जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी। ऐसे में फ्लाइटों की संख्या भी जल्द ही बढ़ेंगी।
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों पर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आईसीएमआर की तरफ से डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि देश में अब हर दिन 1.1 लाख सैंपल्स टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में प्रति लाख आबादी में फैटेलिटी रेट यानी मौतों की दर भी काफी कम है। जहां दुनिया में यह औसत 4.4 है, वहीं भारत में यह सिर्फ 0.3 फीसदी है।
ओडिशा में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा जारी है। राज्य में आज 84 नए केस आए हैं। इसी के साथ अब तक यहां कुल 1522 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 733 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रवासी मजदूरों के आने से राज्य का गंजम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कुल 353 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि राज्य में हुई कुल 7 मौतों में से 3 यहीं हुई हैं।
उत्तराखंड में आज कोरोना के 51 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमण के कुल 400 मामले हो गए हैं। फिलहाल राज्य में 329 एक्टिव केस हैं, जबकि 64 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 4 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अभी केसों के दोगुने होने का समय करीब 4 दिन है।
राजस्थान में आज कोरोना के 176 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की जान गई है। इसी के साथ राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 7476 पहुंच चुकी है। इसके अलावा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 168 हो गया है। आज सबसे ज्यादा 27 नए केस सिरोही से सामने आए हैं, जबकि उदयपुर से 24 और जयपुर से भी 21 नए मामले दर्ज हुए हैं।
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जल्द से जल्द प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में जुटी है। राज्य में फंसे बंगाल के प्रवासियों को वापस भेजने के लिए महाराष्ट्र ने केंद्र से 41 ट्रेनें मांगी हैं। हालांकि, बंगाल सरकार पहले ही अम्फान तूफान के चलते श्रमिक ट्रेनों को रिसीव करने से इनकार कर चुकी है। ऐसे में दोनों राज्यों के बीच विवाद की स्थितियां पैदा हो सकती हैं। रेल मंत्रालय ने भी दोनों राज्यों से इस मामले को आपस में सुलझाने के लिए कहा है।
राजस्थान सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद जयपुर में ऑटो रिक्शा और टैक्सी को शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब इनके जरिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और हॉस्पिटल छोड़ा जा सकेगा। हालांकि, रेड जोन में इनका चलना बंद रहेगा। एक ऑटो ड्राइवर ने इस मौके पर कहा कि हम राहत के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं, बाकी जगहों के भी जल्द खुलने का इंतजार है।
ओडिशा के राउरकेला में मंगलवार को पुलिस के एक इलाके से बैरिकेडिंग हटाते ही पास के इलाकों से स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर हंगामा करने लगे। दरअसल, पुलिस एक इलाके में कोरोना के मामले खत्म होने के बाद बैरिकेड हटाने पहुंची थी। इसको लेकर आसपास जिन इलाकों को अभी कंटेनमेंट जोन में रखा गया है, वहां कई लोग पुलिस से टकराने के लिए उतर आए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू-गैस के गोले छोड़े।
कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना के 100 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 2282 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में दो नई मौतों के साथ अब तक राज्य में 44 की जान भी गई है। हालांकि, 570 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं और कुल 1514 एक्टिव केस हैं।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में आज कर्नाटक के बेंगलुरु से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रही एक बस नियंत्रण खोकर पलट गई। हादसा जिले के मंदसा इलाके में हुआ। इसमें 10 मजदूर घायल हुए हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।
असम में कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा जारी है। आज राज्य में संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 548 हो गई है। इनमें 479 केस एक्टिव हैं, जबकि 62 डिस्चार्ड हो चुके हैं। इसके अलावा 4 की जान भी गई है। राज्या का कामरूप मेट्रोपोलिटन में अब तक कोरोना के 176 केस मिल चुके हैं और तीन मौतें दर्ज हुई हैं। वहीं, गोलाघाट में भी कुल 75 केस हैं।
राज्य में पिछले एक हफ्ते से हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं। करीब 32 हजार केसों के साथ मुंबई राज्य का सबसे प्रभावित जिला है। यहां अब कोरोना का साया गणेश चतुर्थी उत्सव पर भी पड़ता दिख रहा है। वडाला की सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने इस साल के उत्सव को अगले साल फरवरी तक के लिए टाल दिया है।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां 48 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों की संख्या 2886 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 1892 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि कुल 56 की मौत हुई है। वहीं, 938 एक्टिव केस हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तक 406 पहुंच चुकी है। यहां 313 लोग ठीक हो कर घर भी लौट चुके हैं। नागपुर के नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि जिले में रिकवरी रेट फिलहाल 75 से 80 फीसदी के बीच है। इसकी एक बड़ी वजह कोरोना पीड़ितों की जल्दी पहचान, ट्रेसिंग, आइसोलेशन, टेस्टिंग और इलाज कराना है।
ओडिशा में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 79 नए केस आए हैं। इसी के साथ अब तक यहां कुल 1517 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें फिलहाल 861 पॉजिटिव केस हैं। प्रवासी मजदूरों के आने से राज्य का गंजम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कुल 353 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि राज्य में हुई कुल 7 मौतों में से 3 यहीं हुई हैं।
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर स्थित बिलासा गांव में एक अकाउंटेंट की शादी में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे दिखाई दिए। अब इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। अलीराजपुर के सब-डिविजनल पुलिस अफसर धीरज बब्बर ने कहा है कि गांव के लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज हो गई है।
राजस्थान में कोरोना के 76 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 7376 पहुंच चुकी है। रविवार को सबसे ज्यादा 16 नए मामले जयपुर और 13 मामले उदयपुर से हैं। इसके अलावा झालावाड़ से 12 और राजसमंद से भी 11 नए मामले आए। राज्य में अब तक 3606 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 3137 एक्टिव केस हैं।
Uber India ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह देश में अपने 600 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगा, जिसमें कस्टमर और ड्राइवर सपोर्ट, बिजनेस डेवलपमेंट, लीगल, फाइनेंस, पॉलिसी और मार्केटिंग वर्टिकल्स से जुड़े लोग अब तक काम कर रहे थे। बता दें कि ऊबर के भारत में करीब 2400 कर्मचारी हैं, जिसमें से छंटनी का हिस्सा उसका एक चौथाई कर्मचारी वर्ग बना है।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को सोमवार को कठोर आघात बताते हुए सरकार से आग्रह किया कि बैंकों को कर्ज नहीं चुका पाने वाले किसानों के खिलाफ दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू नहीं करने का निर्देश दिया जाए। खड़गे ने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसान स्थानीय साहूकारों के चंगुल में नहीं फंसें क्योंकि बैंक उन्हें नया ऋण देने में संकोच कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कृषि सुधार के नाम पर सरकार निजी व्यापारियों को कृषि उत्पाद तथा मवेशी बाजार समितियों में आने की अनुमति खुशी से दे रही है।
राजस्थान सरकार ने सोमवार को राज्य में पान गुटखा,तम्बाकू की बिक्री और रेड जोन में सार्वजनिक पार्को, टैक्सी और कैब सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। गृह विभाग ने चौथे चरण के लॉकडाउन के आदेश के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों में से पान,गुटखा, तम्बाकू आदि की बिक्री को हटाते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति इन चीजों का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकेगा।
आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अभी भी दंडनीय अपराध है। लॉकडाउन 4.0 के दिशा निर्देशों में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने रेड जोन में सामाजिक दूरी और सेनेटाइजेशन की शर्ते सुनिश्वित करते हुए टैक्सी, आटो और कैब की सेवाओं की स्वीकृति दी है।
बिहार में कोविड-19 के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,737 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हाल के दिनों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़तोरी दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की वजह से हुई है। विभाग ने बताया कि तीन मई से अब तक 1,754 प्रवासियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो इस अवधि में आए मामलों का 80 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि दो मई से विशेष रेलगाड़ियों के जरिये दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के प्रवासियों की वापसी शुरू हुई थी।