कर्नाटक विधानसभा में भारी हंगामे के कारण 18 बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। वह एक मंत्री और अन्य राजनेताओं से जुड़े कथित हनी-ट्रैप कोशिश की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। विपक्षी बीजेपी और जेडीएस ने शुक्रवार को विधानसभा में हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर यूटी खादर ने उन्हें आसन का अनादर करने के लिए छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। खादर के आदेश के बाद, सभी निलंबित विधायकों को जबरन सदन से बाहर ले जाया गया।

शाह ने कहा कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं होंगे। कैसे हो सकते हैं… देश में एक ही प्रधानमंत्री हो सकता है, एक ही विधान और देश का ​झंडा भी एक ही हो सकता है, लेकिन चलाए गए, वर्षों तक चलाए गए । उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का नया दौर शुरू हुआ और वहीं से शुरू हुआ कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ एकरूप करने की प्रक्रिया। पूरी दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपनी सीमा और सेना के लिए हमेशा तत्पर रहते थे… इजराइल और अमेरिका! इन दोनों देशों की लिस्ट में महान भारत का नाम श्री नरेन्द्र मोदी ने जोड़ा और वहीं से शुरू हुई आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति।

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर में आए दिन, पड़ोसी देश से आतंकवादी घुसकर बम धमाके करते थे। एक भी त्योहार ऐसा नहीं होता था, जो चिंता के बगैर जाता था। लेकिन केंद्र सरकार का रवैया लचीला होता था, बोलने में डर लगता था, चुप्पी साध जाते थे, वोट बैंक का डर था। नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। उन्होंने कहा कि 2014 में जब श्री नरेन्द्र मोदी सरकार चुनकर आई, तब कई सारे मुद्दे हमें मिले। इस देश की सुरक्षा, विकास और सार्वभौमत्व को तीन बड़ी समस्याओं के कारण चुनौतियां मिलती रहीं।

शाह ने आगे कहा कि ये तीन नासूर देश की शांति में खलल डालते रहे, देश की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते रहे, देश के विकास की गति को अवरुद्ध करते रहे। ये तीन नासूर थे… जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और उत्तर पूर्व का उग्रवाद। इन समस्याओं के कारण चार दशक में देश के करीब 92 हजार नागरिक मारे गए। इसके बावजूद इन समस्याओं के संपूर्ण उन्मूलन के लिए एक सुनियोजित प्रयास कभी नहीं हुआ था। जो श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद हुआ।

Live Updates

देश-विदेश की अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

12:53 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कर्नाटक में पास हुआ मुस्लिम कोटा, विधानसभा में बवाल; BJP विधायकों ने बिल की कॉपी फाड़ स्पीकर पर फेंकी

कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। हालांकि, इस गहमागहमी के बीच अल्पसंख्यकों के लिए सरकारी ठेकों में चार फीसदी का आरक्षण देने वाला बिल पास हो गया है। इसके साथ ही मंत्रियों और विधायकों के वेतन से जुड़ा बिल भी पारित हो गया है। सदन में जारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को 01:30 बजे तक स्थगित कर दी गई।

कर्नाटक में पास हुआ मुस्लिम कोटा, विधानसभा में बवाल; BJP विधायकों ने बिल की कॉपी फाड़ स्पीकर पर फेंकी
11:45 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आरजेडी विधायकों का प्रदर्शन

RJD विधायकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। RJD सांसद मीसा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल राष्ट्रगान के दौरान बोलते हुए देखे जाने पर, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहती हूं कि क्या आपको राष्ट्रगान के समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति सही लग रही थी?.. वे पहले भी अपमानित करते आए हैं… वे आए दिन युवाओं और महिलाओं का अपमान करते हैं…”

11:26 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज यह देश के लिए चिंता का विषय है- अशोक गहलोत

नागपुर हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “आज यह देश के लिए चिंता का विषय है। देश में जो माहौल बन गया है, मैं सत्ता में बैठे लोगों से आग्रह करूंगा कि देश हित सबसे बड़ा होता है। अगर आप धर्म और जाति के नाम पर माहौल बनाओगे तो एक न एक दिन वो विस्फोटक बनेगा। ये देश हित में नहीं है।”

11:25 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसी भी सदन में मोबाइल का इस्तेमाल उचित नहीं – पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, “किसी भी सदन में मोबाइल का इस्तेमाल उचित नहीं है। टैबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वो काफी अच्छी टेक्नोलॉजी है। लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल गंभीरता को खत्म कर देता है। सदन में अध्यक्ष का निर्णय सर्वोत्तम है।”

11:24 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एक्शन मोड में केजरीवाल, बुलाई PAC की बैठक; संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव

Delhi Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक बुलाई है। आम आदमी पार्टी की इस बैठक में संगठन के विस्तार-बदलाव और आगे की रूपरेखा को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाई गई है।

09:22 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमृतपाल के 7 साथियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सात साथियों को अमृतसर की अजनाला अदालत ने 4 दिन की पंजाब पुलिस हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया, “हमें आरोपियों का 4 दिन का रिमांड मिला है। इन्हें अमृतसर जेल में रखा जाएगा।”

08:51 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अजनाला कोर्ट में लाया गया

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अमृतसर की अजनाला कोर्ट में लाया गया।

07:56 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे मणिशंकर अय्यर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे।

07:55 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: DRDO के पूर्व अध्यक्ष को आंध्र प्रदेश सरकार का मानद सलाहकार नियुक्त किया गया

DRDO के पूर्व अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी को कैबिनेट रैंक में आंध्र प्रदेश सरकार का मानद सलाहकार (एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण हब) नियुक्त किया गया।

07:53 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पंजाब सरकार द्वारा 1 मार्च से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया- एसएसपी

एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा “पंजाब सरकार द्वारा 1 मार्च से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया है…यह फाजिल्का में हमारी दूसरी ध्वस्तीकरण गतिविधि है…एक रानी नाम की महिला और बग्गा सिंह नामक एक व्यक्ति,यह दोनों पार्टनर हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग ड्रग के पर्चे दर्ज हैं… ये ड्रग्स के पैसे से अपना घर बना रहे थे…आज हमने प्रशासन के साथ मिलकर इसे ध्वस्त किया है…यह मुहिम जारी रहेगी…”

07:49 (IST) 21 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज पास होगा बजट, भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों के लिए बृहस्पतिवार को तीन लाइन का व्हिप जारी किया। भाजपा ने सबसे पहले अपने सांसदों से शुक्रवार को लोकसभा में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया। इसके बाद कांग्रेस ने भी व्हिप जारी कर सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा। शुक्रवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पास होना है।

21:50 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: रामदेव ने नागपुर हिंसा पर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि औरंगजेब, जिसने अपने पिता को कैद कर लिया, उन्हें भोजन-पानी नहीं दिया और अपने भाई को मार डाला। ऐसा क्रूर मुगल भारत के लिए आदर्श नहीं हो सकता। किसी को भी गुलामी की निशानियों को संभाल कर नहीं रखना चाहिए, लेकिन हम इसके लिए कोई हिंसा नहीं चाहते। गुलामी की निशानियों को शांतिपूर्वक तरीके से हटाया जाना चाहिए।

19:59 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: संजय राउत ने बोला सरकार पर हमला

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने औरंगजेब विवाद पर कहा है कि किसी ने किसी को नहीं बुलाया है। यह एक राजनीतिक मामला है। वे पांच साल बाद इस मामले को उठा रहे हैं। पहले भी SIT का गठन किया गया था, मामला हाईकोर्ट में जा चुका है। औरंगजेब को लेकर साजिश उन पर भारी पड़ी और अब वे इस मामले को उठा रहे हैं। आदित्य ठाकरे एक युवा नेता हैं और उनका करियर उज्ज्वल है। राज्य सरकार डरी हुई है और उनका मनोबल गिराने के लिए इस मामले को उठाया है, लेकिन पूरा महाराष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

17:10 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: टी राजा सिंह को भेजा हैदराबाद पुलिस ने नोटिस

हैदराबाद पुलिस ने बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह को भेजे अपने नोटिस में कहा है कि टी राजा सिंह को सरकार द्वारा आवंटित की गई बुलेटप्रूफ कार का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि उनकी जान को बड़ा खतरा है।

16:06 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मैनपुरी में बदमाश का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल में ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने वाले आरोपी बिट्टा का एनकाउंटर कर दिया गया है। आरोपी बिट्टा के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम भी रखा था।

16:00 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ‘अगर जज संवेदनशील नहीं हैं तो महिलाएं और बच्चे क्या करेंगे…’, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा बोलीं- मैं हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हूं

Allahabad HC Judgements: इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। रेखा शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि जज बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं हैं। उनको देखना चाहिए कि लोगों की मंशा क्या है। मंशा पर पनिशमेंट मिलनी चाहिए। न कि रेप होगा तभी सजा होगी।

‘अगर जज संवेदनशील नहीं हैं तो महिलाएं और बच्चे क्या करेंगे…’, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा बोलीं- मैं हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हूं
14:25 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार विधानसभा में मोबाइल देखकर प्रश्न पूछने पर RJD विधायक पर भड़के नीतीश कुमार, अध्यक्ष से बोले- रोक लगाइए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में मोबाइल ले जाने पर आपत्ति जताई और विपक्ष के विधायक सुदय यादव को खूब सुनाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर कहा, “ये लोग मोबाइल लेकर बात कर रहे हैं। यह सब प्रतिबंधित था, रोका हुआ था और सब मोबाइल लेकर बोल रहे हैं। ये कोई बात है? यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई मोबाइल लेकर न आएं। इस पर प्रतिबंध किया जाए जो पहले से भी किया हुआ है। यह पांच-छह साल से शुरू हुआ है। 10 साल नहीं, उसके पहले ही धरती खत्म हो जाएगी। आप अलग तरीके से बोलिए। यह सब फालतू बात है

13:32 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को मजबूत करना है और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो। आज का नया भारत इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है…”

13:29 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा 18 नक्सली ढेर

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए। इस बात की जानकारी बीजापुर पुलिस ने दी है।

13:26 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: क्या है दिशा सालियान डेथ केस? महाराष्ट्र में मचा घमासान; आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग, पिता की हाईकोर्ट से गुहार

Disha Salian Death Case: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने दिशा की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने और जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया गया है। आरोप लगाया गया है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई थी।

क्या है दिशा सालियान डेथ केस? महाराष्ट्र में मचा घमासान; आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग, पिता की हाईकोर्ट से गुहार
11:56 (IST) 20 Mar 2025
बिहार के भागलपुर में बड़ा कांड, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत, बहन को भी लगी गोली

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गयी है. भागलपुर के नवगछिया में जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है. वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था. धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची. गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है. जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी. इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

11:51 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजापुर मे नक्सलियों से मुठभेड़

बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान ने नक्सलियों का साथ मुठभेड़ में प्राणों का बलिदान दिया। 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। इस बात की जानकारी बीजापुर पुलिस ने दी है।

10:37 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जय भवानी बोल अकबर रोड के साइनबोर्ड पर पोती कालिख, लगाया महाराणा प्रताप का पोस्टर

दिल्ली में कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने जय भवानी, जय महाराणा बोलते हुए अकबर रोड लिखे साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी। साथ ही महाराणा प्रताप का पोस्ट लगा दिया। उनका आरोप है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि हम एक भी आक्रांता का नाम नहीं छोड़ेंगे, मिटा देंगे।

जय भवानी बोल अकबर रोड के साइनबोर्ड पर पोती कालिख, लगाया महाराणा प्रताप का पोस्टर
09:49 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 13 महीने बाद खाली हुआ शंभू और खनौरी बॉर्डर, बुलडोजर से तोड़े टेंट, कई किसान नेता हिरासत में

पंजाब पुलिस ने बुधवार को मोहाली में अनशन कर रहे किसान कार्यकर्ता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर के साथ-साथ अन्य प्रमुख आंदोलनकारियों को उस समय हिरासत में ले लिया। इस दौरान किसानों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई, जब किसान खनौरी और शंभू सीमा बिंदुओं की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। इन दोनों स्थानों पर किसान 13 फरवरी 2024 से प्रदर्शन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक शंभू और खनौरी दोनों स्थानों पर लगभग 3000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

13 महीने बाद खाली हुआ शंभू और खनौरी बॉर्डर, बुलडोजर से तोड़े टेंट, कई किसान नेता हिरासत में
09:48 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: LG के आदेश पर 9 दानिक्स अफसरों का ट्रांसफर, मंत्रियों-विधानसभा स्पीकर के सेक्रेटरी नियुक्त

दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेशों पर बुधवार को कई दान‍िक्‍स अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को दिल्ली की मुख्‍यमंत्री के उप सच‍िव, कैबिनेट मंत्रियों का सचिव और द‍िल्‍ली व‍िधानसभा के सच‍िव के तौर पर नियुक्त किया गया है। 2003 बैच के दान‍िक्‍स अधिकारी राजीव शुक्ला (विशेष सचिव, भूमि एवं भवन) को मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का सचिव नियुक्त किया गया है।

LG के आदेश पर 9 दानिक्स अफसरों का ट्रांसफर, मंत्रियों-विधानसभा स्पीकर के सेक्रेटरी नियुक्त
09:47 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में मंदिरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची DDA की टीम, हंगामे के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने एक्शन पर लगाई रोक

दिल्ली के मयूर विहार में बुधवार रात तीन मंदिरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर पहुंचे तो जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने डीडीए की टीम का जमकर विरोध किया। हंगामे और नारेबाजी के बीच विधायक रवि नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता में अनिश्चित काल के लिए कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसके बाद डीडीए की टीम लौट आई।

दिल्ली में मंदिरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची DDA की टीम, हंगामे के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने एक्शन पर लगाई रोक
08:55 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हमने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को CBI जांच के लिए पत्र दिया है- दीपाली

ओडिशा के दिवंगत पूर्व मंत्री नब दास की बेटी दीपाली दास ने कहा, “हमने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को CBI जांच के लिए पत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने हमें विश्वास दिलाया है कि वो इस पर विचार करेंगे और इसमें उचित जांच की जाएगी…”

08:53 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: छत्रपति संभाजी नगर में लगी आग,पाया गया काबू

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में आग लगने की घटना सामने आई है। इंस्पेक्टर दिलीप ने बताया, “फर्नीचर की दुकानों में आग लग गई है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने का काम जारी है…”

08:50 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई। कल देर शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया, उनके द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया है।

08:45 (IST) 20 Mar 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नागपुर में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

17 मार्च को भड़की हिंसा के बाद नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था।