चरखी दादरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “…मनोहर लाल खट्टर 9 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे, उनकी जगह नायब सिंह सैनी को लाया गया। डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए थे…उन्हें सीएम बदलना पड़ा, क्योंकि उन्होंने हरियाणा के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। लोग आज भी हुड्डा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं लेकिन बीजेपी कभी वादे पूरे नहीं करती…।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश राजनीति में जाति को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, “…जाति व्यवस्था सदियों से हमारे बुनियादी ढांचे में रही है। हम इससे बच नहीं सकते। कांग्रेस पार्टी कह रही है कि जाति जनगणना कराओ। दूसरी बात जो हम कह रहे हैं, वह है संविधान में वर्णित प्रावधानों को लागू करना। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण की सीमा 50% होगी। लेकिन, हम कह रहे हैं कि जब एससी, एसटी और ओबीसी की आबादी 50% से ज़्यादा हो जाए तो इस सीमा को हटाओ और संविधान में संशोधन लाओ… हमें प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से राष्ट्रवाद का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए…।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में कहा, “…पिछली सरकारों ने गंदगी और शौचालयों की कमी को कभी गंभीरता से नहीं लिया। ऐसा लगता था जैसे उन्होंने गंदगी को ही जिंदगी मान लिया। इसके कारण लोग अस्वच्छ परिस्थितियों में रहने को मजबूर हो गए…।” उन्होंने कहा, “जब मैंने लाल किले से स्वच्छ भारत की बात की, तो मेरा मजाक उड़ाया गया। आज भी ऐसा होता है। लेकिन मेरा लक्ष्य है कि आम आदमी का जीवन आसान हो। मैंने शौचालय और सैनिटरी पैड की बातें की, और आज इसके अच्छे नतीजे दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सत्य, सद्भाव तथा समानता पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Live Updates
21:05 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: देश छोड़ना चाहती थीं विनेश फोगाट

ओलंपियन और पूर्व पहलवान दिनेश फोगाट ने बड़ा खुलासा किया। कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा क्षेत्र जुलाना से ताल ठोक रहीं विनेश फोगाट ने लल्लनटाप से बातचीत में कहा कि एक समय उन्होंने और उनके साथियों ने देश छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन फिर प्रियंका गांधी के दो शब्दों में उन लोगों के फैसले को बदल दिया।

20:23 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की मां को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी को एक भावुक पत्र लिखा। पत्र में पीएम मोदी ने सरोज देवी को नीरज के हाथों घर का बना चूरमा भेजने के लिए आभार व्यक्त किया। चूरमा मिलने के बाद पीएम मोदी ने सरोज देवी को लिखे पत्र में बताया कि कैसे उनके पकवान का स्वाद उन्हें अपनी मां की याद दिलाता है।

18:45 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: MVA की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

एमवीए की बैठक पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "आज दोनों वाम दलों के नेता आए। ये सभी दल लोकसभा में हमारे साथ थे इसलिए हम विधानसभा चुनाव में क्या करेंगे, इस पर चर्चा हुई। आज चर्चा का चौथा दिन है, हर सीट पर चर्चा हो रही है क्योंकि हमें हर सीट पर बीजेपी को हराना है इसलिए हर सीट की समीक्षा की जा रही है।"

17:01 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड पहुंचे पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

झारखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उन्होंने आदिवासियों को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में नया वोट बैंक बना रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर वोट बैंक का खेल चल रहा है। यह कितना खतरनाक है" इनका खेल, संथाल परगना इसका जीता जागता सबूत है। संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है, घुसपैठियों की बढ़ती आबादी, आदिवासी समाज की घटती संख्या। ये सब यह झामुमो और कांग्रेस की सत्ता की भूख का परिणाम है।”

https://x.com/ANI/status/1841438197563203911

15:35 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: प्रशांत किशोर जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, "आप सभी को 'जय बिहार' इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को 'बिहारी' न कहे।

14:37 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जाति व्यवस्था हमारी बुनियादी ढांचे में है: जयराम रमेश

आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस नेता जयराम रमेश राजनीति में जाति को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, "…जाति व्यवस्था सदियों से हमारे बुनियादी ढांचे में रही है। हम इससे बच नहीं सकते। कांग्रेस पार्टी कह रही है कि जाति जनगणना कराओ। दूसरी बात जो हम कह रहे हैं, वह है संविधान में वर्णित प्रावधानों को लागू करना। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण की सीमा 50% होगी। लेकिन, हम कह रहे हैं कि जब एससी, एसटी और ओबीसी की आबादी 50% से ज़्यादा हो जाए तो इस सीमा को हटाओ और संविधान में संशोधन लाओ… हमें प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से राष्ट्रवाद का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए…।"

14:22 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: चिराग पासवान के एनडीए छोड़ने की अटकलों को मीसा भारती ने किया खारिज

आज की ताजा खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एनडीए छोड़ने की अटकलों पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होने वाला है। चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री हैं और उन्होंने (उनकी पार्टी ने) 5 सीटें भी जीती हैं...।"

13:48 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: दुनिया की बड़ी ताकतें यह सुनिश्चित करेंगी कि तीसरा विश्व युद्ध न हो : फारूक अब्दुल्ला

आज की ताजा खबर LIVE: ईरान-इजराइल में चल रहे संघर्ष पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि दुनिया की बड़ी ताकतें यह सुनिश्चित करेंगी कि तीसरा विश्व युद्ध न हो...दोनों तरफ लोग मर रहे हैं। मानवता मर चुकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध भी चल रहा है। ईश्वर मानवता को वापस लाए...।"

13:10 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: महिलाओं का समर्थन मिला तो ‘लाडकी बहिन’ योजना में सहायता राशि 3,000 रु कर दी जाएगी: शिंदे

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर राज्य की महिलाओं का उनकी सरकार को समर्थन मिला तो ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी जाएगी। शिंदे ने इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर विपक्षी दल उनकी सरकार की कल्याणकारी पहलों को लेकर ईर्ष्या क्यों करते हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का ‘महायुति’ गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगा।

12:51 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अजित पवार ने मुंबई में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

आज की ताजा खबर LIVE:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह से यहां मुलाकात की। हालांकि, बैठक में क्या बात हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। यह बैठक अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में मौजूदगी और उनकी पार्टी द्वारा कुछ भाजपा नेताओं के मुस्लिम विरोधी प्रचार का विरोध करने को लेकर उपजे मतभेद की पृष्ठभूमि में हुई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता भी राकांपा को लेकर नुक्ताचीनी करते रहे हैं।

11:36 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: केजरीवाल एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे : आप

आज की ताजा खबर LIVE: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस में ‘फ्लैगस्टाफ रोड’ पर स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास अगले एक दो दिनों में खाली कर देंगे क्योंकि उनके लिए नयी दिल्ली क्षेत्र में एक आवास तय हो गया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए आएंगे। आप ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर आप के राज्यसभा सांसदों को आवंटित दो सरकारी बंगलों में से एक में रहने के लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बंगले रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर देंगे। हिंदुओं का का यह त्योहार बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘केजरीवाल अगले एक - दो दिनों में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे, क्योंकि उनके और उनके परिवार के लिए एक आवास तय कर लिया गया है।’’

11:14 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: ठाणे के निजी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद सात और बच्चे पड़े बीमार

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र में ठाणे शहर के समीप एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जिससे अभी तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हो गयी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आठ से 11 वर्ष की आयु के इन बच्चों को मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, मितली, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में मंगलवार को 38 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात सात और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

10:39 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: रिहा किए जाने के बाद फिर से हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक

आज की ताजा खबर LIVE: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के 150 नागरिकों को मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस द्वारा रिहा किए जाने के बाद उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वांगचुक और हिरासत में लिए गए लद्दाख के अन्य नागरिकों को मंगलवार रात रिहा कर दिया गया था लेकिन वे दिल्ली के मध्य भाग की ओर मार्च करने पर अड़े रहे, इसलिए उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि वांगचुक को कुछ अन्य लोगों के साथ बवाना थाने में रखा गया है, जबकि अन्य को नरेला औद्योगिक क्षेत्र, अलीपुर और कंझावला के थानों में रखा गया है। अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे वांगचुक और अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात सिंघू बॉर्डर पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया था। वांगचुक ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ का नेतृत्व कर रहे थे, जो एक महीने पहले लेह से शुरू हुई थी।

10:15 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री को किया नमन

आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सत्य, सद्भाव तथा समानता पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।’’ बाद में प्रधानमंत्री राजधानी के राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गए और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’’ प्रधानमंत्री ने शास्त्री के समाधि स्थल विजय घाट जाकर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

09:37 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत की आशंका

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग जाने से दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हेलीकॉप्टर सरकारी था या निजी, इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बताया कि घटना सुबह पौने सात बजे बावधन क्षेत्र के पर्वतीय इलाके में हुई। हिंजेवाड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया, ‘‘पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर किसका है। हेलीकॉप्टर में आग अभी बुझाई नहीं जा सकी है।’’

09:12 (IST) 2 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अमेरिका : हेलेन तूफान से मरने वालों की संख्या 150 के पार पहुंची

आज की ताजा खबर LIVE: अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना राज्य के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने मंगलवार को बताया कि ‘हेलेन’ तूफान से राज्य में 36 लोगों की मौत हुई है जिससे देश में इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 152 हो गई है। मैकमास्टर ने दक्षिण कैरोलिना के वेस्ट कोलंबिया में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान तीन और मौतों की घोषणा की। तूफान ने बृहस्पतिवार को फ्लोरिडा के तट से टकराने के बाद दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई। लगभग आधी मौतें उत्तरी कैरोलिना में हुईं, जबकि दर्जनों अन्य दक्षिण कैरोलिना और जॉर्जिया में मारे गए हैं। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि राज्य में मृतकों की संख्या 17 से बढ़कर 25 हो गयी है।

20:08 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व सीएम को दी जन्मदिन पर बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। मंगलवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वसंत विहार स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

19:42 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस को इस बार हरियाणा में मिलेगा प्रचंड बहुमत- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुझे हरियाणा में प्रचंड बहुमत मिलने का भरोसा है। भाजपा के 10 साल के शासन में यहां के युवा, जवान, पहलवान और किसान ठगे गए। मुझे पूरा भरोसा है कि हरियाणा कांग्रेस और उसकी गारंटी के साथ खड़ा रहेगा। मुझे संदेह है कि भाजपा शायद 5-7 सीटों तक ही सीमित रह जाएगी। इस बार हरियाणा में इतिहास रचा जाएगा।

18:55 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: शिवराज सिंह चौहान पर राहुल गांधी का हमला

बहादुरगढ़ में एक रैली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी 'मोदी-विरोध' में पागल हो गए हैं कि वे झूठ बोलते रहते हैं। उनका जन्म तब हुआ होगा जब धरती पर सभी झूठ बोलने वाले मर गए होंगे। उन्हें शर्म भी नहीं आती। खड़गे ने कहा कि वे तब तक नहीं मरेंगे जब तक वे पीएम मोदी को नहीं हटा देते, 'दादा' कृपया 1000 साल जिएं। क्या राजनीति में इतना द्वेष होना चाहिए।

18:17 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर में कितना हुआ मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 65.48 वोटिंग हुई है। बांदीपोरा में 63.33 फीसदी, बारामुला में 55.73 फीसदी, जम्मू में 66.79 फीसदी, कठुआ में 70.53 फीसदी, कुपवाड़ा में 62.76 फीसदी, सांबा में 72.41 फीसदी और उधमपुर में 72.91 फीसदी वोटिंग हुई है।

17:41 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हरियाणा में रोजगार नहीं - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है। हाल ही में मैं अमेरिका के डलास गया था। वहां मुझे डलास में रहने वाले हरियाणा के युवाओं का फोन आया कि वे मुझसे मिलें। वे अपनी खेती की जमीन बेचकर वहां गए थे, क्योंकि हरियाणा में रोजगार नहीं है।

17:20 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: वृद्धावस्था केंद्र पहुंचे सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है। यह दिन दुनिया भर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इस साल का थीम है सम्मान के साथ वृद्धावस्था जीना। इसलिए आज मैं यहां अशोक विहार, वजीरपुर में दिल्ली सरकार के वृद्धावस्था केंद्र में हूं।

16:34 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हरियाणा के लोग बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाएंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलवल की रैली में कहा कि हरियाणा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जो भी सरकार होती है, हरियाणा में भी वही सरकार बनती है। आपने तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई और अब आप लोगों ने यहां हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला किया है।

16:09 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अग्निवीर योजना को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ में कहा, 'क्या आप सभी जानते हैं कि अग्निवीर योजना क्या है? मैं आपको बताता हूं। यह भारतीय सैनिकों से पेंशन, कैंटीन और शहीद का दर्जा छीनने का एक तरीका है। पहले सरकारी कंपनियां हुआ करती थीं, हालांकि, अब सब का निजीकरण हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय रक्षा बजट को अडानी डिफेंस को देना था।

15:09 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अंबानी ने अपने बेटे की शादी में करोड़ो खर्च किए- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि क्या आपने अंबानी की शादी देखी है? अंबानी ने शादी में करोड़ों खर्च किए। यह किसका पैसा है? यह आपका पैसा है। आप अपने बच्चों की शादी के लिए बैंक से लोन लेते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी ने ऐसा ढांचा बनाया है जिसके तहत चुने हुए 25 लोग शादियों में करोड़ों खर्च कर सकते हैं, लेकिन एक किसान कर्ज में डूबकर ही शादी का आयोजन कर सकता है। अगर यह संविधान पर हमला नहीं है तो क्या है?

14:39 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सीबीआई के अधिकारी कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल पहुंचे

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के अधिकारी ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी प्रभारी अभिजीत मोंडोल और आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ के लिए कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल पहुंचे।

14:24 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों को एमएसपी देंगे

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो 1200 रुपये में बिकने वाला (एलपीजी) गैस सिलेंडर 500 रुपये प्रति सिलेंडर पर मिलेगा। हम हरियाणा के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी देंगे।

13:55 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सिद्धारमैया को जेल में डालने की कोशिश- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार

विधायक और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बीआर पाटिल ने कहा, "सिद्धारमैया दक्षिण भारत के एक लोकप्रिय नेता हैं। वह बदलाव लाना चाहते हैं और भाजपा बदलाव नहीं चाहती है। इसलिए वे मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जेल में डालने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमने दिल्ली और झारखंड में ऐसा प्रयास देखा है।"

12:54 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सोनम वांगचुक की हिरासत पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

एक्टिवेट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोनम वांगचुक लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर मार्च कर रहे थे। इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों की हिरासत अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्ग नागरिकों को दिल्ली की सीमा पर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह ये चक्रव्यूह टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।"

12:42 (IST) 1 Oct 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सोनम वांगचुक की हिरासत पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार किस तरह से चल रही है। सोनम वांगचुक लद्दाख के बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं। पूरे भारत में लोग उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण योजना बनाई है लद्दाख से राजघाट तक मार्च की। उनके साथ कई कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। वे अपना जायज हक मांग रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। सरकार को बातचीत करनी चाहिए।"