Vinesh Phogat

विनेश फोगाट,पहलवान

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं। विनेश फोगाट 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। विनेश पहलवान राजपाल फोगट की बेटी और राष्ट्रमंडल की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। विनेश की चचेरी बहन रितु फोगाट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं। रितु फोगाट ने 2016 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। घुटने की चोट के कारण विनेश फोगाट को रियो ओलंपिक में अपना मैच अधूरा छोड़कर हटना पड़ा था। वहीं टोक्यो ओलंपिक में वह पहले राउंड में ही बाहर हो गईं थीं।
2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में विनेश ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके बाद 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के स्वर्ण पदक मैच में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराया था।
फरवरी 2021 में कीव में आयोजित आउटस्टैंडिंग यूक्रेनियन रेसलर्स एंड कोच मेमोरियल टूर्नामेंट में विनेश फोगाट ने 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिंस्काया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। विनेश फोगट ने 2021 माटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और विश्व नंबर एक रैंक हासिल की। विनेश फोगाट ने 2021 पोलैंड ओपन में महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
Read More
Vinesh Phogat, Delhi High Court, WFI, Asian Games Trials
‘‘दूसरे पक्ष को सुने बिना हम आपको राहत कैसे दे सकते हैं’’, WFI के खिलाफ अर्जी पर विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका

एशियन गेम्स चयन ट्रायल से बाहर किये जाने के खिलाफ विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल कोई राहत…

WFI President Sanjay Singh, Vinesh Phogat
“पूरा देश देखा है उन्होंने एक दिन में दो…”, WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया विनेश फोगाट पर क्यों लगाया बैन: देखें VIDEO

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट के बैन और गोंडा में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की अनुमति पर…

Vinesh Phogat return, Sakshi Malik, WFI, Brij Bhushan Sharan Singh, Deepender Hooda
विनेश फोगाट की वापसी पर सियासत तेज: बृजभूषण सिंह बोले- रायता फैलाकर गईं हैं देवीजी, कांग्रेस सांसद ने कहा- न्याय मांगने की कीमत चुका रहीं, साक्षी मलिक ने लगाई गुहार

विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी को लेकर विवाद बढ़ गया है। साक्षी मलिक ने WFI से ट्रायल कराने की…

Vinesh Phogat, Wrestling Federation of India, WFI notice
विनेश फोगाट का दावा- वापसी के लिए सभी नियमों का पालन किया, WFI बोला- अनुशासनात्मक जांच होने तक नहीं मिलेगी मंजूरी

विनेश फोगाट ने WFI को जवाब देकर दावा किया है कि उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों…

बृजभूषण शरण सिंह के ‘गढ़’ पहुंची विनेश फोगाट, WFI अध्यक्ष बोले- वह देशविरोधी ही काम करेंगी; देखें VIDEO

जुलाई 2025 में बेटे को जन्म देने के बाद वापसी कर रही विनेश फोगाट का लक्ष्य 30 मई को दिल्ली…

vinesh phogat brij bhushan sharan singh, brij bhushan sharan singh sexual harassment
WFI का विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस, गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर लगी रोक

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट से चार प्रमुख आरोपों पर सफाई मांगी है जिसमें 2024 पेरिस ओलंपिक से अयोग्य…

vinesh phogat brij bhushan sharan singh, brij bhushan sharan singh sexual harassment
गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट से पहले विनेश को झटका, डोप टेस्ट न कराने पर नोटिस जारी

आईटीए वह संस्था है जो ओलंपिक और दुनिया की दूसरी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में डोपिंग रोधी कार्यक्रमों का संचालन करती…

vinesh phogat brij bhushan sharan singh, brij bhushan sharan singh sexual harassment
‘मैं 6 में से एक पीड़ित हूं’, बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न मामले में विनेश फोगाट का दावा

विनेश फोगाट 20 महीने बाद कुश्ती में वापसी करने वाली हैं। उन्होंने गोंडा में एक अहम रैंकिंग टूर्नामेंट से पहले…

Vinesh Phogat, Wrestling Federation of India, Sanjay Singh, Vinesh Phogat comeback
विनेश फोगाट का आरोप- ‘मुझे जानबूझकर रोका जा रहा’; WFI अध्यक्ष संजय सिंह बोले- ‘बेवजह हंगामा कर रहीं’

करीब 20 महीने बाद वापसी की तैयारी कर रहीं विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर रजिस्ट्रेशन में…

Indian Wrestling Yearender, Antim Panghal bronze medal, Aman Sehrawat ban, WFI news, Under 20 Wrestling India
Yearender 2025: विनेश फोगाट की वापसी, अंतिम पंघाल की चमक, भविष्य की मजबूत नींव, भारतीय कुश्ती के लिए अहम रहा साल

साल 2025 भारतीय कुश्ती के लिए मिश्रित परिणामों वाला रहा। सीनियर स्तर पर निराशा के बीच अंतिम पंघाल की चमक,…

Vinesh Phogat, LA28 Olympics, wrestling comeback, Indian women wrestler
विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी, खेल, राजनीति और बेटे के साथ सफर, फिर से जी उठा 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का सपना

विनेश फोगाट ने राजनीति के बाद फिर से खेल में वापसी की। वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारी में…

अपडेट