06 November Highlights: कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर घोषणपत्र जारी कर दिया है। जिसमें पांच गारंटी का वादा किया गया है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग पर दबाव डालती है और CBI, ED, IT का इस्तेमाल कर सरकार गिराती है। पिछली महाराष्ट्र की सरकार आपकी सरकार थी, लेकिन उस सरकार को मोदी जी ने चोरी कर हटा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ BJP-RSS है। दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है। एक तरफ आंबेडकर जी का संविधान है, जिसमें एकता, समानता, मोहब्बत और सम्मान है। दूसरी तरफ BJP-RSS के लोग हैं, जो संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं। लेकिन ये बात वो सामने से नहीं कहते हैं, क्योंकि खुलकर बोलेंगे तो पूरा देश उनके सामने खड़ा हो जाएगा।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति (बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी) और MVA (कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना) के बीच जोरदार टक्कर हो रही है। विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 सीटों पर जोरदार लड़ाई है। मुंबई की कुल 36 विधानसभा सीटों पर 420 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनावों में MVA का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। देखना होगा कि इस बार क्या होगा?

MVA में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना (यूबीटी) 22 सीटों, एनसीपी शरद पवार गुट दो सीटों पर और एक सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी गई है। 2019 के चुनाव में अविभाजित शिवसेना ने 14 और कांग्रेस ने चार सीटें जीती थीं। अविभाजित एनसीपी एक सीट पर जीती थी। बीजेपी ने 2019 में मुंबई की 16 सीटें जीती थी। महायुति में शामिल बीजेपी इस बार 18 सीटों पर, 16 सीटों पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और 2 सीटों पर अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ रही है। 

Live Updates
22:53 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की

आज की ताजा खबर LIVE: मेरे मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई देता हूं। मैं प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

22:51 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: भाजपा जो प्रचार करती है उसमें कोई दम नहीं होता है- अशोक गहलोत

आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जो 5 घोषणाएं गारंटी के तौर पर हुई हैं वो इस चुनाव में मुद्दा बनेगा… महिलाओं के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह देने की बात, बस यात्रा मुफ्त देने की बात की गई है… भाजपा जो प्रचार करती है उसमें कोई दम नहीं होता है… राहुल गांधी जब कहते हैं कि ‘हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है’ तो इससे ज्यादा स्पष्ट बात कोई क्या कर सकता है?… 3 साल पहले 25 लाख की बीमा योजना हम पहले ही राजस्थान में घोषित कर चुके हैं… हमारी योजना सभी के लिए है…”

22:15 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: 1 जून 2017: मोदी की वाशिंगटन डीसी यात्रा

आज की ताजा खबर LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2017 में पहली बार वाशिंगटन डीसी में मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने आतंकवाद से मिलकर लड़ने की कसम खाई थी। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी। मीडिया के सामने एक-दूसरे को गले लगाने वाले दोनों नेताओं ने अपने देशों के मधुर संबंधों की भी प्रशंसा की। उन्होंने व्यापार संबंधों और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

दरअसल, मोदी, ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी थे। पाकिस्तान और आतंकवाद पर ट्रंप प्रशासन के कड़े शब्दों को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा गया था। व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध कभी इतने मजबूत या इतने बेहतर नहीं रहे। उन्होंने खुद को और मोदी को “सोशल मीडिया में विश्व नेता” बताया।

18:49 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: यूजीसी अध्यक्ष ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

आज की ताजा खबर LIVE: UGC अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘प्रधानमंत्री-विद्यालक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इस योजना के तहत, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के हमारे छात्रों को 7.5 लाख तक का लोन मिलेगा। छात्र इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी गारंटर की ज़रूरत नहीं है… इससे कई छात्रों को फ़ायदा होगा… हमें उम्मीद है कि इस योजना के ज़रिए सामाजिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे…”

18:44 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हम जो कहते हैं वह करते हैं- शिवराज सिंह चौहान

आज की ताजा खबर LIVE: मध्य प्रदेश के सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनाव पर कहा कि मैं यहां भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की यहां रिकॉर्ड जीत होगी। हम जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी ही हैं जिन्होंने विदेश में जाकर कहा था कि आरक्षण समय आने पर खत्म कर दिया जाएगा, कांग्रेस संविधान विरोधी है, कांग्रेस जन विरोधी है।

15:49 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मुगल का भारत और आगरा से क्या संबंध, सीएम योगी ने सुनाया वाकया

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र के अमरावती में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस कालखंड में जब औरंगजेब जैसा बर्बर आक्रांता भारत में शासन कर रहा था, तब उन्होंने उसकी सत्ता को चुनौती दी थी… मुझे याद है कि जब 2017 में मुझे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया तब मैं आगरा गया था। आगरा में जब मैं निरीक्षण कर रहा था तो मुझे बताया गया कि वहां एक मुग़ल संग्राहलय बन रहा है। मैंने कहा कि मुग़ल का भारत और आगरा से क्या संबंध है?… हमने कहा भारत का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज से है। इस म्यूज़ियम का नाम बदलो… यह संग्राहलय मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतीक बनना चाहिए…”

15:10 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी ने नागपुर में दीक्षाभूमि पर आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नागपुर में ‘दीक्षाभूमि’ पहुंचे और उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। आंबेडकर ने अपने हजारों अनुयायियों, मुख्य रूप से दलितों के साथ 14 अक्टूबर 1956 को दीक्षाभूमि पर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था। आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांधी ने आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी बुधवार को शहर के रेशिमबाग स्थित सुरेश भट्ट हॉल में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए यहां थे।

13:55 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सलमान खान को एक और धमकी, मांगे पांच करोड़ रुपए

हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है तथा धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की है। दावा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। धमकी भरे इस संदेश में खान से काले हिरण के कथित शिकार की घटना के लिए माफी मांगने को भी कहा गया है। सोमवार देर रात वर्ली इलाके में स्थित मुंबई यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को यह धमकी भरा संदेश मिला।

12:48 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बुधवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास मंगलवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय विजेंद्र कन्नौजिया और उसके 20 साल के भतीजे रितेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

11:52 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को हंगामे के बीच एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र से पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा बहाल करने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों से बातचीत करने की मांग की गई है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे केंद्र ने पांच अगस्त, 2019 को रद्द कर दिया था। चौधरी द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘यह विधानसभा विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है, जिसने जम्मू और कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की और उन्हें एकतरफा तरीके से हटाए जाने पर चिंता व्यक्त करती है।’’

11:19 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में हथियार, गोला-बारूद बरामद

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि समुकोम क्षेत्र से दो पिस्तौल, तीन स्थानीय रूप से निर्मित तोपें (पोंपी), 7.62 मिमी के आठ कारतूस, पिस्तौल के दो कारतूस, नौ आईईडी, आठ ग्रेनेड, 36 हैंड ग्रेनेड और दो वॉकी-टॉकी सेट बरामद किए गए।

10:50 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: एकाधिकारवादियों की एक नई पीढ़ी ने ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ की जगह ले ली है : राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ भले ही बहुत पहले खत्म हो गई हो, लेकिन उसने जो डर पैदा किया था, वह आज फिर से दिखाई देने लगा है और एकाधिकारवादियों की एक नई पीढ़ी ने उसकी जगह ले ली है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रगतिशील भारतीय व्यापार के लिए ‘‘न्यू डील’’ एक ऐसी सोच है, जिसका समय आ गया है। वर्ष 1933 से 1938 के बीच आर्थिक महामंदी से उबरने के लिए अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने ‘‘न्यू डील’’ नामक कार्य-योजना की घोषणा की थी जिसके अंतर्गत कई सामाजिक उदारवादी नीतियों को अमल में लाया गया।

09:32 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कुपवाडा जिले के लोलाब के मार्गी इलाके में रात के समय घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई और फिर यह मुठभेड़ में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

09:07 (IST) 6 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पटना में आज

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनका पार्थिव शरीर को इंडिगो फ्लाइट से पटना लाया जा रहा है।

22:19 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, कई दिनों से चल रही थीं बीमार

लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रही थीं।

21:53 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: किसानों को आर्थिक मदद, 25 लाख नौकरियां… महाराष्ट्र में महायुति का घोषणा पत्र

झारखंड में इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र जारी करने के बाद अब महाराष्ट्र के लिए महयुति ने अपनी 10 गारंटी सामने रखी हैं। इसमें किसानों से लेकर महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर दिए गए हैं।

21:39 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: ‘तेलंगाना देश में जाति जनगणना के लिए एक मॉडल बनेगा’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई द्वारा जाति जनगणना के विषय पर आयोजित एक बैठक में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह  तेलंगाना में जाति जनगणना कराई जाएगी और राज्य को देश में जाति जनगणना के लिए एक मॉडल बनाया जाएगा। तेलंगाना सरकार राज्य में  6 नवंबर जातिगत जनगणना सर्वे कर रही है। इससे पहले तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना भेदभाव की सीमा को खत्म करने के लिए की जा रही है। 

21:06 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार का बयान

झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के घोषणापत्र पर झारखंड भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय ने कहा, “दूध का जला छांछ को भी फूंक-फूंक कर पीता है। झारखंड की जनता उनके वादों से जल चुकी है। ये लुभावनी बात इसलिए करते हैं कि इन्हें वोट से मतलब है। झारखंड की जनता इनकी बात गंभीरता से कभी नहीं लेगी। इन्हें 2019 का घोषणापत्र भी सामने रखना चाहिए…JMM-कांग्रेस गठबंधन झूठे वादे करने में एक्सपर्ट हैं।”

20:48 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: डीएसपी आनंद गौरव जसानी ने क्या कहा?

आनंद में बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर हुई घटना पर डीएसपी आनंद गौरव जसानी ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर लगाया जा रहा एक गर्डर आज गिर गया। इस घटना में 2 लोगों को बचा लिया गया और अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार 1 या 2 लोग फंसे हो सकते हैं, उन्हें बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
19:48 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: गुजरात के आणंद में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर हादसा

आज आणंद में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर कंक्रीट के ब्लॉक गिर गए। बचाव कार्य जारी है। आणंद पुलिस, दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
18:59 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने ऐसी गारंटी की घोषणा की है जिसे पूरा किया जा सकता है। जब भी हम गारंटी की बात करते हैं, मोदी साहब इस पर टिप्पणी करते हैं। कल वे झारखंड में थे और भाषण के दौरान मेरा ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

https://platform.twitter.com/widgets.js
18:38 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अमेरिकी चुनाव में मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई, बिल गेट्स और टेक की दुनिया से जुड़ी हस्तियां किसे कर रही समर्थन?

आज अमेरिका के लोग अपने अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।  कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने हैं। अर्ली वोटिंग ट्रेंड्स बहुत कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। एक अहम सवाल यह है कि इस महत्वपूर्ण चुनाव में जिसपर पूरी दुनिया की नज़र है, अमेरिका के नामी और हाई-टेक कंपनियों के मालिक किसे समर्थन कर रहे हैं? एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स जैसे लोगों का रुख इस चुनाव में क्या है? इस आर्टिकल में हम आपको यही जानकारी देंगे। 

अमेरिकी चुनाव में मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई, बिल गेट्स और टेक की दुनिया से जुड़ी हस्तियां किसे कर रही समर्थन?
17:40 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के सुप्रीम कोर्ट के तीन प्रकाशनों का विमोचन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के सुप्रीम कोर्ट के तीन प्रकाशनों का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

#watch | President Droupadi Murmu releases three publications of the Supreme Court of India

CJI, DY Chandrachud and Minister of Law & Justice Arjun Ram Megwal are also present.

(Source – President of India) pic.twitter.com/wZa0StB064
— ANI (@ANI) November 5, 2024
16:43 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीए नेताओं के साथ बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीए नेताओं के साथ बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

https://platform.twitter.com/widgets.js
15:43 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: ‘जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं…’, झारखंड में जमकर गरजे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने एक बार फिर ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को दोहराया। उन्होंने कहा, “बंटिए मत, अपनी ताकत का एहसास कराएंगे तो यह जो पत्थरबाज हैं, आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे।” झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। 

14:42 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अनिल विज का बड़ा आरोप

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा आरोप लगाया है। अनिल विज ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन ने उन्हें हरवाने की कोशिश की और उनकी जान लेने की भी साजिश रची गई थी।

12:12 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: यूपी मदरसा एक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने माना सही

उत्तर प्रदेश मदरसा एक्ट को लेकर बड़ी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मदरसा एक्ट संविधान का उल्लंघन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि यूपी मदरसा एक्ट संवैधानिक रूप से सही है।

11:49 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: JMM के पत्र पर बोले हिमंता बिस्वा

असम के सीएम और राज्य चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने JMM के पत्र पर कहा, “पीएम देश के सर्वोच्च पदाधिकारी हैं। जब वे आते हैं, तो उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाती है और आधे घंटे के लिए हवाई यातायात रोक दिया जाता है। इन नियमों के बारे में सभी जानते हैं। इसलिए असम में भी अगर पीएम का कोई चुनावी कार्यक्रम होता है, तो हम उस दिन किसी अन्य स्थान पर अपना कार्यक्रम आयोजित करते हैं। पीएम का कार्यक्रम गोपनीय नहीं होता है। इसे सीएमओ के साथ भी साझा किया जाता है। हर कोई उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम बनाता है। अगर हेमंत सोरेन पीएम की सुरक्षा के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं, तो सोचिए कि वे कितने घबराए हुए हैं। उन्हें समझ आ गया है कि वे हारने वाले हैं। इसलिए वे बहाने बना रहे हैं।”

10:37 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जेएमएम ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चॉपर को देरी से टेक ऑफ कराया गया था। इसके संबंध में जेएमएम ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

10:30 (IST) 5 Nov 2024
आज की ताजा खबर LIVE: इंडिया गठबंधन सभी 9 सीटें जीतेगा- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

14 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “चाहे 13 नवंबर हो या 20 नवंबर, तारीखें फिर से निर्धारित की गई हैं। कैलेंडर वही है, त्योहार की तारीखें भी वही थीं। क्या उन्होंने नहीं देखा पहले का कैलेंडर? वे बुरी तरह हार रहे हैं, उन्हें कुछ और समय लग रहा है। हमारा इंडिया गठबंधन (यूपी उपचुनाव में) सभी 9 सीटें जीतेगा।”