Shani Gochar 2020 Effects (Saturn Transit 2020): 24 जनवरी दिन शुक्रवार को शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस समय शनि धनु राशि में है जो कि 24 जनवरी से अपनी ही राशि मकर में गोचर करने लगेंगे। करीब 29 साल बाद शनि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है इस लिहाज से शनि सभी 12 राशियों में भ्रमण का अपना सफर 30 सालों में पूरा करते हैं। 11 मई से शनि इसी राशि में वक्री चाल चलने लगेंगे और 27 दिसंबर को अस्त हो जायेंगे। जानिए शनि के राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव…
मेष: शनि आपको करियर में सफलता दिलायेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी शनि का गोचर शानदार रहने के आसार हैं। शनि आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
वृष: शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके ऊपर शनि की ढैय्या समाप्त हो जायेगी। जिससे आपके रूके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
मिथुन: आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू होने वाली है। जो आपकी मुश्कलें बढ़ायेगी। वाद विवाद में पड़ने से बचें। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
कर्क: नौकरी में परेशानी आने के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समय आने वाला है। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
सिंह: कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
कन्या: शनि के मकर राशि में गोचर करते ही आपके ऊपर से शनि की ढैय्या समाप्त हो जायेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। इनकम बढ़ने के आसार हैं। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
तुला: आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू होने जा रही है। इसलिए सतर्क रहें। बेवजह के विवादों में न पड़ें। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
वृश्चिक: शनि के राशि गोचर से आप पर से शनि साढ़े साती का प्रभाव खत्म हो जायेगा। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
धनु: शनि आपके अंतिम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। लेकिन शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
मकर: इस राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। जो आपके कष्ट बढ़ायेगा। कार्यस्थल पर काम करते समय सावधानी बरतें। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ: आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। जो आपको कार्यस्थल पर असफलता का सामना करवायेगा। शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी के आसार हैं। पढ़ें अपना पूरा राशिफल
मीन: आपके लिए शनि का राशि गोचर शानदार रहने के आसार हैं। इस दौरान उच्च पद की प्राप्ति के साथ इनकम काफी ज्यादा बढ़ सकती है। पढ़ें अपना पूरा राशिफल

