Shani Sade Sati Makar Rashi: शनि का राशि परिवर्तन होने में अब ज्यादा दिन का समय शेष नहीं रह गया है। ज्योतिष अनुसार शनि सबसे धीमी गति से अपनी राशि बदलता है। शनि को एक राशि से दूसरे राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है। इस समय शनि महाराज धनु राशि में विराजमान हैं और 24 जनवरी से ये अपनी ही राशि मकर में गोचर करने लगेंगे। मकर राशि वालों पर पहले से ही शनि साढ़े साती चल रही है।
शनि का राशि परिवर्तन इसलिए अहम माना जाता है क्योंकि इसका सीधा असर मानव समाज के जीवन पर पड़ता है। शनि का आप पर अच्छा या बुरा क्या असर रहेगा ये आपकी कुंडली में शनि की स्थिति को देखकर ही पता चलता है। शनि के राशि गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी, धनु वालों पर इसका अंतिम चरण प्रारंभ होगा। तो वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जायेगी। क्योंकि शनि धीरे धीरे चलते हैं इसलिए ऐसा नहीं है कि वृश्चिक वालों पर साढ़े साती का प्रभाव तुरंत खत्म हो जायेगा। इसमे समय लग सकता है। उतरते हुए शनि आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं।
शनि ढैय्या की बात करें तो वृष और कन्या वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। लेकिन मिथुन और तुला राशि के जातक शनि ढैय्या की चपेट में इस साल आ जायेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से वृश्चिक, तुला, वृष, कुंभ, धनु और मकर वालों के लिए मुश्किल समय आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। शनि देव की बुरी दृष्टि से बचने के लिए ज्योतिष में ये कुछ उपाय बताए गए हैं…
शनि को प्रसन्न करने के अचूक उपाय (Shani Sade Sati Upay):
– हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिंदूर, काली तिल्ली के तेल का दीपक और नीले रंग का प्रयोग करें। शनिवार के दिन इस उपाय को करना सबसे उत्तम माना गया है।
– भैरवजी की उपासना करें और शाम के समय काले तिल के तेल का दीपक जलाएं इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
– लाल चंदन की माला को पहनने से भी शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।
– शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से पीड़ित लोग मांस, मंदिरा का सेवन बिल्कुल भी न करें।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– शाम के समय बरगद और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पेड़ की जड़ में दूध अर्पित करें।
– सुबह स्नान के बाद सवा किलो कोयला और एक लोहे की कील को एक कपड़े में लपेटकर अपने सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
– काले घोड़े की नाल से बना छल्ला धारण करें इससे शनि शांत होते हैं।
24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरे वर्ष का राशिफल
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

